WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शौर्य संस्था ने शहीदे आज़म भगत सिंह को किया नमन, शहीदों के परिवार को सम्मानित कर मनाई अपनी प्रथम वर्षगांठ, मंच से शहीद की मां ने मांगा पुत्र के लिए सम्मान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य की प्रथम वर्षगांठ पर एवं शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य पर शाहिद सम्मान समारोह का कार्यक्रम साकची स्थित होटल कन्नेलाइट के सभागार में आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, राजनेता व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार, ब्लड बैंक के महाप्रबंधक संजय चौधरी, सैनिक परिषद के सुशील सिंह , बृजभूषण सिंह एवं संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सर्व प्रथम माँ भारती एवं शहीद भगत सिंह जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तदुपरांत पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न स्थानों से आए शहीद परिवार के सदस्य को सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुणाल सारंगी ने शहीदों को नमन करते हुए देश की रक्षा के लिए अपना प्राण अर्पित करने वाले वीर योद्धाओं को याद किया। कहा उनके दिये गए बलिदान का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते। युवा आज़ादी और अनुशाशन के फर्क को समझे और अपनी ज़िमेदारी का निर्वाह करते हुए राष्ट्र की सेवा व निर्माण में अपना अहम योगदान दे।

वशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार ने शौर्य संस्था के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के वर्तमान समय में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। हमें आज़ादी जरूर 1947 में मिली पर आज भी जात-पात, धर्म-अधर्म एवं ऊँच-नीच से हम देशवासी आज़ाद नही हो पाए हैं। अभी जरूरत हैं कि हम इन सब को भूलकर एवं एक जुट होकर माँ भारती के गौरव को बढ़ाए ताकि पुनः भारत को सोने की चिड़िया बना सके।

संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्यो का उल्लेख किया। शौर्य संस्था के उद्देश्य से रूबरू कराते हुए राजा ने आज के युवाओं को देश सेवा के प्रति सजग करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा दिए गए बलिदान को ना भूलने को कहा। आज़ादी कितनी कीमती मानकों पर मिली हैं यह आज की पीढ़ी को कभी भुलाना नही चाहिए।

शहीद परिवार के सदस्य जिनको सम्मानित किया गया:-

शहीद गणेश हांसदा के भाई दिनेश हांसदा
शहीद दिलीप बेसरा के भाई नारायण बेसरा
शहीद रवि सोरेन की धर्मपत्नी शिवानी सोरेन
शहीद मनोज कुमार की धर्मपत्नी सुनीता देवी
शहीद मनोरंजन कुमार के भाई आदित्य कुमार
शहीद किशन दुबे की माताजी जगमाया देवी
शहीद जितेंद्र कुमार के पुत्र मिथलेश कुमार
शहीद पी श्रीनिवास राव की धर्मपत्नी पद्म राव
शहीद श्यामसुंदर शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा
शहीद मनोहर कुंकल की धर्मपत्नी शोभा कुंकल

साथ ही जमशेदपुर के युवा जिन्होंने शिक्षा, खेल, संगीत, नृत्य एवं अन्य क्षेत्रों में जमशेदपुर व झारखंड के गौरव को बढ़ाया हैं और प्रदेश एवं राज्य स्तर पर अव्वल प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया हैं, ऐसे युवओं को प्रोत्साहित करते हुए शौर्य की ओर से शॉल, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

यह युथ अचीवर्स किए गए सम्मनित

रुशील कुमार नेशनल टॉपर आई सी इस ई बॉर्ड
पूनम कुमारी गोल्ड मैडल बैडमिंटन ओलंपिक्स जर्मनी
मिकाइल अमीर नेशनल टॉपर गोल्ड मैडल वेटलिफ्टिंग
श्रीजीता दास गोल्ड मेडल मार्शल आर्ट खेलो भारत
शिवानी रे गोल्ड मेडल मार्शल आर्ट खेलो भारत
मिश्टु मुखर्जी नेशनल विनर कथक
सोनाली घोष नेशनल विनर कथक
गायत्री नायक गोल्ड मेडल मार्शल आर्ट खेलो भारत
इनाया प्रधान सिल्वर मेडल मार्शल आर्ट खेलो भारत
दिव्या सोय गोल्ड मेडल वुशु खेलो भारत
आनंद कुमार गोल्ड मेडल वुशु खेलो भारत
प्रियंका मोदक फाइनलिस्ट नेशनल वुशु चैंपियनशिप
बिरजू बास्की नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप
उर्बशी शॉ प्रथम स्थान भारत नाट्यम ओडिशा
माहूमिता कुमारी सिल्वर मेडल आर्चरी एशियाई गेम्स
भाग्यवती चानू कांस्य पदक आर्चरी कामनवेल्थ गेम्स

शौर्य संस्था के द्वारा देश की आज़ादी के बाद हुए विभिन्न युद्ध में अपना अहम योगदान दे चुके पूर्वी सिंहभूम में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों के पराक्रम को नमन करते हुए सम्मानित किया गया।

इन पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित:

सुशील कुमार सिंह, हरेन्दू शर्मा, शेख अनवर, दिनेश सिंह, कोमल दुबे, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, विवेक सिंह, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, कुमार रवि, राजीव रंजन, एस पी मौर्या, बिजेन्द्र सिंह, अनिल झा, बरमेश्वर पांडे, अर्जुन ठाकुर, संजय सिंह, संतोष सिंह, गणेश राव, डॉक्टर कमल शुक्ला, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार त्रिपाठी, आशुतोष कुमार सिंह, महेश चंद्र प्रसाद, जे पी कर्ण, ब्रजकिशोर सिंह, नवल किशोर सिंह, मदन भगत, हरेंद्र सिंह।

जब मंच पर खड़ी हो गई शहीद किशन दूबे की मां

शहीद सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित हुई शहीद किशन दुबे जी की माँ श्रीमती जगमया देवी ने मंच पर से अपने पुत्र के शहीद हुए 8 वर्ष पूर्ण होने पर भी अभी तक प्रतिमा नहीं लग पाने का दर्द बयान किया। उन्होंने शौर्य संस्था के माध्यम से उपस्थित सभी अथितयों से मांग की की जल्द जल्द वे न्याय कर उनके शहीद पुत्र को उसका असली सम्मान दिलाने का आग्रह किया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को मुख्य रूप में तेजिंदर सिंह जोनी, जसवंत सिंह, गोबु घोष, नारायण गौड़, रंजीत उपाध्याय, उमेश गिरी, अनिल अग्रवाल, सनी सिंह चौहान, विशाल उपाध्याय, अमित मिश्रा, धनेश्वर सिंह, बंटी सिंह , किशोर साहू, बिनोद गुप्ता, आकाश दास, सतीश कुमार, ओंकार सिंह, मनीष पांडे, मोहित पांडेय, रोशन सिंह , विक्रम चंद्राकर, नारायण प्रसाद, चंद्रशेखर गुप्ता, राहुल कर्मकार, संजय शर्मा, विकाश शर्मा, ययुधिष्ठिर पंचबया, राजकुमार सिंह , संतराज सिंह, सुखसागर गुप्ता, सोनू श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्य का अहम योगदान रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर