Jamshedpur : साकची निवासी हरदयाल सिंह के नाती की दुखद मौत, अंतिम संस्कार शनिवार को

SHARE:

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सलाहकार एवं साकची गुरुद्वारा कमेटी के पदधारी सरदार हरदयाल सिंह रंधावा के नाती सुखमन संधु की दुखद मौत हो गई है।
20 वर्षीय सुखमन संधू को ब्रेन ट्यूमर हो गया था और रांची रिम्स में उनका इलाज चल रहा था।
उनके पार्थिव देव को टीएमएच के शीत गृह में रखा गया है और कल शनिवार सुबह दस बजे साकची गुरूद्वारा बस्ती स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी। साकची गुरुद्वारा साहिब मैं अरदास के उपरांत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुखमन सिंह बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान संदीप सिंह गिल के नजदीकी रिश्तेदार हैं और उनके निधन पर कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
निधन पर प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, प्रधान तारा सिंह पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे, अवतार सिंह भाटिया, बलजीत सिंह, चेयरमैन सरदार करतार सिंह, मार्गदर्शक बलविंदर सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह डेप्युटी प्रेसिडेंट ज्ञानी कुलदीप सिंह खुशीपुर, महासचिव सुखविंदर सिंह, महासचिव जसवंत सिंह उपाध्यक्ष अवतार सिंह सोखी ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें