WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में जलसंकट खत्म करने की ओर बड़ा कदम, अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई, हर घर तक पहुंचेगा पानी

SHARE:

  • राजनारायण यादव की सत्य की लड़ाई लाई रंग
  • वर्षों बाद बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी को मिलेगी नियमित जलापूर्ति
  • जल संकट से राहत की उम्मीद, संघर्ष ने दी जीत की दिशा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए वर्षों से चला आ रहा जल संकट अब खत्म होने की कगार पर है. कॉलोनी में जल आपूर्ति की स्थिति को लेकर लंबे समय से लोग परेशान थे. ऐसे में बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजनारायण यादव ने आम जनता के हक में जिस तरह से प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ मोर्चा खोला, वह सराहनीय है. उनकी अथक कोशिशों और सत्य की लड़ाई के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को सक्रिय रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : झरनाडीह में अज्ञात शरारती तत्वों ने बाइक को लगाई आग, जलकर हुई राख

Gambhir Car Associate Motion Ads

तीन दिशानिर्देशों से आएगी व्यवस्था में पारदर्शिता

जारी पत्र में तीन बड़े निर्देश दिए गए हैं— पहला, सभी अवैध जल कनेक्शन को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर एफआईआर दर्ज होगी. दूसरा, नए जल कनेक्शन के लिए विभागीय स्वीकृति अनिवार्य होगी, बिना अनुमति कोई कनेक्शन अवैध माना जाएगा. तीसरा, किसी भी प्रकार के वित्तीय व्यय के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होगी, अन्यथा ग्राम जल स्वच्छता समिति जिम्मेदार मानी जाएगी. यह स्पष्ट निर्देश भविष्य में अनियमितताओं को रोकने के लिए अहम कदम साबित होगा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : चंद्रपुरा केंद्रीय विद्यालय में ‘पुस्तकोपहार’ उत्सव का भव्य आयोजन

‘मुखिया मॉडल‘ से उजागर हुआ भ्रष्टाचार का चेहरा

पानी की समस्या का सबसे बड़ा कारण रहा पूर्व मुखिया राजकुमार गौड़ का ‘मुखिया मॉडल’, जिसमें उन्होंने करीब 500 अवैध जल कनेक्शन बगैर किसी विभागीय अनुमति या सिक्योरिटी मनी के दे दिए थे. इसके कारण न केवल वैध निवासियों को पानी नहीं मिल पाया, बल्कि कई इलाके जैसे कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर 3 और 6 तक पानी पहुंचना बंद हो गया. अब इस अनियमितता पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया क्षेत्र में किए कई विकास कार्यों का शुभारंभ, शिक्षा और बिजली को बताया प्राथमिकता

भ्रष्टाचार की जड़ें उखाड़ेगा विभाग, अवैध कनेक्शन की होगी छानबीन

इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस नेता राजनारायण यादव ने नायक की भूमिका निभाई. लगातार पत्राचार, अधिकारियों से मुलाकात और लोगों की समस्याओं को सामने रखकर उन्होंने प्रशासन को झकझोरा. उनका कहना है, “भ्रष्टाचार से समझौता नहीं, चाहे जेल जाना पड़े तो भी पीछे नहीं हटूंगा.” अब पाइप जलापूर्ति योजना के तहत ₹1050 सिक्योरिटी मनी, रजिस्टर्ड प्लंबर से कनेक्शन और ₹100 मासिक शुल्क की पारदर्शी व्यवस्था तय की गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर