Jamshedpur : उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान ने जन शिकायत निवारण दिवस में विभिन्न पंचायत एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान नागरिकों ने भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा, दुकान में तालाबंदी की शिकायत, मृत्यु प्रमाण पत्र, एमजीएम में जच्चा-बच्चा मौत की शिकायत, कानूनी सलाह, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सहयोग, लापता की खोज करने समेत पेंशन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं । उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों पर समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें