Adityapur : जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले उप मेयर अंकुर सिंह, विकास और बुनियादी सुविधाओं पर हुई सकारात्मक चर्चा, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट, सीवरेज व्यवस्था, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता व्यवस्था तथा निकाय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक फंड की उपलब्धता सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि जलापूर्ति योजना का कार्य कर रही एजेंसी जिंदल की लापरवाही के कारण आदित्यपुर की जनता लंबे समय से पेयजल संकट झेल रही है। योजना का कार्य निर्धारित 30 माह की अवधि में पूरा होना था, लेकिन लगभग छह वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साथ ही सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने तथा नगर निगम क्षेत्र के समुचित विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों पर सकारात्मक पहल और समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के उपरांत नगर विकास सह आवास, खेल, कला एवं पर्यटन मंत्री सुदिप्त कुमार सोनू, आवास बोर्ड सह सूडा निदेशक सूरज कुमार एवं नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार से भी मुलाकात कर आदित्यपुर नगर निगम के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। उप मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि अब लक्ष्य स्पष्ट है। आदित्यपुर की जनता को बेहतर पेयजल, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध करानी हैं।

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें