WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : राष्ट्रीय महिला आयोग की निष्क्रियता के खिलाफ ऐपवा का राष्ट्रव्यापी संघर्ष तेज

SHARE:

  • ऐपवा ने किया जोरदार विरोध, आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संघ (ऐपवा) द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया किशोर की निष्क्रियता के खिलाफ देशव्यापी अभियान जारी है. इसी कड़ी में गिरिडीह में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की. दोपहर को झंडा मैदान से माले की महिला विंग ऐपवा की दर्जनों महिलाओं ने जय प्रकाश नारायण चौक तक विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने जोरदार नारे लगाए और कहा कि आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने में असफल रही हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि जहां राज्य महिला आयोग का गठन नहीं हुआ है या पद रिक्त हैं, वहां सरकार महिला संगठनों की सलाह से आयोग गठित करें. गिरिडीह की महिलाओं ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर महिला अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सेवा एवं विकास पर भव्य प्रोफेशनल मीट का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ऐपवा का विरोध जारी, महिलाओं के अधिकारों की मांग तेज

गिरिडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में ऐपवा की राज्य कमिटी की सदस्याएं और जिला स्तर की प्रमुख कार्यकर्ता जयंती चौधरी, सरिता देवी, मीना दास, कौशल्या दास, प्रीति भास्कर, पिंकी भारती, सुनिता पासवान, गुड़िया देवी, उर्मिला देवी, दुलारी देवी, प्रमिला यादव, कलबतिया देवी समेत कई महिलाएं शामिल हुईं. सभी ने मिलकर सरकार से अपील की कि महिला आयोग को पूरी तरह सशक्त किया जाए और सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए. यदि जल्द ही आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं हुई, तो ऐपवा बड़ा आंदोलन करने को तैयार है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर