WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chaibasa : आर्मी कैम्प में मनाया गया आर्म्ड फोर्स वेटरन्स डे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जिला सैनिक कल्याण केंद्र चाईबासा के पदाधिकारी कर्नल किशोर एवं आर्मी कैंप के 220 फील्ड रेजीमेंट द्वारा संयुक्त रूप से वेटरन्स डे का आयोजन किया गया जिसमें करीब 90 से अधिक पूर्व सैनिक एवं कई सेना के अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में वेटरन्स डे के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के मंच संचालक सरदिंदु शेखर ने कहा कि, 1953 में इसी दिन भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा, जिन्होंने 1947 के युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था, औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हुए थे. पहला वेटरन डे 14 जनवरी 2016 को मनाया गया था और रक्षा मंत्रालय के अनुसार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में इंटरैक्टिव कार्यक्रमों की मेजबानी करके हर साल इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया था. इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए जिला सैनिक कल्याण केंद्र एवं सुनारी आर्मी कैंप द्वारा इस वर्ष भी वेटरन्स डे का आयोजन किया गया जिसमें वीर नारियों का सम्मान किया गया.

इसे भी पढ़ें : Sindri : अयप्पा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पोंगल पर्व

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर एवं जनरल करियप्पा के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ. मौके पर उपस्थित सभी वेटरेन्स ने अपनी सेना से जुड़ी यादों को सभी के समक्ष साझा किया. कर्नल किशोर ने अपने संबोधन में कहा की राष्ट्र की सेवा करके आये गौरव सेनानियों की सेवा करने का सुअवसर पाने हेतु अपनी बधाईया दी. इस अवसर पर कर्नल किशोर सिंह ने कहा कि सैनिकों के सम्मान के साथ-साथ उनके परिवारों और उनके आश्रितों के लिए सेवानिवृत्त जीवन में उनकी समस्याओं को हल करने के लिए अत्यधिक प्रयासों के साथ पुनर्वास की देखभाल करना हमारी अहम् जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में प्रेस क्लब ने टावर चौक पर दिया सांकेतिक धरना

220 फील्ड रेजीमेंट के कर्नल अमित भारद्वाज द्वारा सभी को वेटरन्स डे की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देश में सेना के महत्व को बतलाया गया. आयोजित कार्यक्रम में जनरल पी सभरवाल ब्रिगेडियर सीएस वैद्यनाथन ब्रिगेडियर RV सिंह CDR संजीव रमन COL नाथ एवं ADM कमांडर स्टेशन हेड क्वार्टर के साथ-साथ इस लौहनगरी के सभी पूर्व सैनिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में COL बसु, पेटी ऑफिसर सुखविंदर सिंह, हवलदार अवधेश कुमार, हवलदार सतनाम सिंह, सूबेदार शैलेंद्र कुमार, SGT प्रमाणिक को सम्मानित किया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर