Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर चार स्थित खड़िया बस्ती निवासी रजनीश सिंह के घर चोरी हो गई रजनीश अपने परिवार संग शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव गए थे. मंगलवार सुबह जब वे लौटे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. तलाशी लेने पर जानकारी मिली कि चोरों ने घर में रखे 80 हजार नकद, 2.50 लाख के गहने समेत चुक्का में रखे रुपए की चोरी की है. उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. रजनीश ने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर रामगढ़िया सभा के संस्थापक सदस्यों में से एक सरदार हरचिंदर सिंह का निधन हो गया और पार्थिव देह का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया गया. उनके बड़े भाई एवं विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के पूर्व निदेशक प्रितपाल सिंह हंस ने बताया कि उनकी आत्मा को समर्पित अंतिम अरदास संत कुटिया गुरुद्वारा में होगी. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. ट्रस्टी एवं संत कुटिया गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसवीर सिंह संधू, प्रधान केपीएस बंसल, महासचिव राजवीर सिंह कलसी, कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कुलविंदर सिंह ने परिजनों से संवेदना जताते हुए…

Read More

नई दिल्ली से मनप्रीत सिंह खालसा. गुरुबाणी रिसर्च फाउंडेशन (दिल्ली) ने गुरुद्वारा सिंह सभा अशोक नगर की प्रबंधन समिति के सहयोग से बच्चों को गुरमत और गुरबाणी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए हैं. इसी कड़ी में संस्था द्वारा होला महल्ला एवं सिख पंथ के नए साल के आगमन की खुशी के उपलक्ष में गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया. गुरुबाणी रिसर्च फाउंडेशन के प्रधान और दिल्ली कमेटी के धर्म प्रचार विंग के पूर्व प्रधान भाई परमजीत सिंह वीरजी, जो पंथक सेवादार भी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह का जन्मदिन कंपनी के विभिन्न डिवीजनों समेत यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया. जन्मदिन समारोह में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों, यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर्स समेत आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया. सोमवार को प्रात: 9:45 बजे सर्वप्रथम फाउंड्री डिवीजन के सभागार में गुरमीत सिंह अपने जन्मदिन का केक कांटा. यहां अध्यक्ष गुरमीत सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।. फाउंड्री डिवीजन में आयोजित जन्मदिन समारोह में ईआर हेड सौमिक रॉय, महामंत्री आरके सिंह फाउंड्री डिवीजन के जीएम…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में नमन संस्था द्वारा 23 मार्च को आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठकों का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में बिरसानगर जोन नं. 3D, पहाड़ी के ऊपर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा केवल शहीदों के सम्मान का प्रतीक नहीं होगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को भी मजबूत करने का कार्य करेगी. उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक यात्रा में अधिक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. पिछले एक माह से चुनाव प्रक्रिया आरंभ कराने को लेकर वर्तमान प्रधान निशान सिंह से संगत मिलकर पत्राचार कर रही है. सोमवार को प्रधान पद के उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू के नेतृत्व में एक सिख संगत का जत्था सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह से मिला. उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर कहा गया कि साकची गुरुद्वारा कमेटी का कार्यकाल 31 मार्च तक का है. बैसाखी के दिन नए प्रधान की घोषणा होती है। ऐसे में साकची कमेटी को भंग कर चुनाव की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 17 मार्च, सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय, फुलडूंगरी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई स्व. राम सोरन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उल्लेखनीय है कि स्व. राम सोरन का निधन 13 मार्च को रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था. सभा के दौरान स्व. राम सोरन की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, विकास मजूमदार, जितेन दास, सुशील मार्डी, निमाई कालिंदी, प्रकाश निषाद, सागर पानी,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 17 मार्च को घाटशिला प्रखंड के पूर्वी मउभण्डार पंचायत के बी ब्लॉक परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुख्य संयोजक शंभु जैना ने की, जिसमें प्रखंड संयोजक मंडली के द्वारा नियुक्त प्रभारी मोहम्मद जलील और सह प्रभारी विकास मजुनदार भी उपस्थित थे. इस बैठक में पंचायत के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सदस्याओं ने झामुमो पूर्वी मउभण्डार पंचायत कमेटी के पुनर्गठन हेतु विभिन्न पदों पर नए कार्यकर्ताओं का चयन किया. इस चयन में कुश कुमार को अध्यक्ष, मोहित उपाध्याय को सचिव, सोमदेव दत्ता को कोषाध्यक्ष, समीर जैना को उपाध्यक्ष, लव कुमार…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना में सैनिक सूरज राय के साथ मारपीट और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करने के मामले में सोमवार को पूर्व सैनिकों ने डीसी ऑफिस के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. वहीं प्रशासन को उचित कार्रवाई की मांग की है. इसे लेकर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. इस संदर्भ में पूर्व सैनिकों का कहना है कि यदि कोई फौजी किसी मामले में संलिप्त पाया जाता है, तो पुलिस को पहले स्थानीय सेना हेडक्वार्टर या संबंधित आर्मी यूनिट को सूचना देनी चाहिए. लेकिन बिना…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में बीते दिनों महेश प्रसाद पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में संदीप और राकेश शामिल है. दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है. सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद संदीप अपने साथी राकेश के साथ पहुंचा और महेश पर फायरिंग कर दी. घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे. पुलिस ने दोनों…

Read More