Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्रांगण में एक विशेष सभा का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष पापिया चटर्जी के स्वागत भाषण से किया गया. अपने संबोधन में पापिया चटर्जी ने महिला कर्मचारियों की समाज में भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर रही हैं और यह समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. इस अवसर पर क्लब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) की अध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में महिला दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम के दौरान यात्रा परिवार के सभी निष्ठांवन सदस्यों के द्वारा शहर को स्वच्छ रखने में अहम योगदान देनेवाली सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ में रंगों का महापर्व होली के पूर्व सभी को अबीर का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी. कार्यकर्म में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष रीना सिंह, सबिता देवी, नंदिनी सामंत, रेखा सिंह, रुमा कुमारी, राहुल सिंह, विपुल पाण्डेय, जगतार सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर बंगीय उत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बिस्टुपुर में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से क्रीड़ाबिद सह सामाजिक कार्यकर्त्ता पार्थ सारथी चटर्जी को समिति का नया चेयरमैन मनोनीत किया गया. पार्थ सारथी चटर्जी साउथ ईस्टर्न रेलवे के पदाधिकारी रह चुके हैं और साथ ही साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रहे. मोहन बागान एथलीट्स क्लब के सदस्य तथा स्पोर्टिंग क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष भी हैं. साथ ही उनके अध्यक्षता में खेले गई सुपर डिवीज़न लीग 2024 में सफलता हासिल हुई थी. बैठक में बंगीय उत्सव समिति के अमित कुमार पात्रो, अपर्णा गुहा, शुभंकर चटर्जी, उत्तम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो बाजार स्थित अपनी दुकान नामक पूजा दुकान में चोरी हुई. चोरी की जानकारी दुकान मालिक अशोक कुमार को रविवार सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. अशोक ने बताया कि शनिवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया. सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो पाया कि दुकान में लगा ताला खुला हुआ है. अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखा 4.5 लाख रुपए गायब थे. चोरों ने गल्ले में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह स्थित लोको शेड के पास टिस्को की ओर से आ रहे रेलवे लाइन पर सालगाझड़ी से टाटा स्टेशन के बीच रविवार सुबह एक युवक का कटा हुआ शव मिला है. शव का सर और आधा धड़ दो हिस्सों में बंट गया है. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई हैं, जिस तरह रेल लाइन पर शव पाया गया है. पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है. वहीं पुलिस आस पास के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर में छिनताई और उच्चका गिरोह सक्रिय है. इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा रोड नंबर 7 निवासी सपना कुमारी दास शनिवार देर शाम को ऑटो में सवार होकर साकची आ रही थी. महिला का पर्स उसी ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने गायब कर दिया. पर्स में पांच हजार रुपए, पायल और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज था. इसकी शिकायत साकची थाना में महिला ने दर्ज कराई है. महिला के अनुसार वह भालूबासा से जब साकची पहुंची. बाजार में सामान लेने गई. जब पैसे देने के लिए पर्स में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में शनिवार देर शाम 14 वर्षीय किशोरी शांति हेंब्रम ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. किशोरी के पिता विजय हेंब्रम ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सरस्वती हेम्ब्रम मजदूरी करते हैं. शुक्रवार को शांति बिना बताए परसुडीह में अपनी बुआ के घर चली गई थी. शनिवार सुबह पिता ने किशोरी को फोन कर फटकार लगाई थी, जिसके बाद दंपती अपने-अपने काम पर चले गए. इसी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के चेयरमैन दमनप्रीत सिंह ने महिलाओं की शक्ति, सम्मान और उनके अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज से लगभग 500 साल पहले, सिख धर्म के गुरु साहिबानों ने महिलाओं को वह सम्मान और अधिकार दिए थे जिनकी आज की दुनिया बात करती है. गुरु नानक देव जी ने सबसे पहले महिलाओं के महत्व और उनकी बराबरी की बात करते हुए कहा था, “सो क्यों मंदा आखिए जित जन्मे राजान”, जिसका अर्थ है, “उस नारी को क्यों नीचा दिखाया जाए जिससे राजाओं का जन्म होता है.”…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पहली बार एक ऐसा काव्य सम्मेलन होने जा रहा है जहां हिंदी के साथ भोजपुरी में कविता की प्रस्तुति होगी. जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में रविवार को शाम 4 बजे से “पलाश” भावों के रंग और शब्दों की महक के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस कवि सम्मेलन में शहर की प्रसिद्ध कवित्री ज्योत्सना अस्थाना, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, कवि डॉ लक्ष्मण प्रसाद, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी और युवा कवि वरुण प्रभात अपनी कविता से फिजा को रंगीन बनाएंगे. बाल कवि भी प्रस्तुत करेंगे अपनी कविता इस कवि सम्मेलन में जहां शहर के प्रसिद्ध…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा गौरी शंकर रोड जुगसलाई के महासचिव हरदीप सिंह छनिया ने गुरू रामदास इंग्लिश स्कूल की दोनों आया के साथ सेल्फी लेकर विश्व महिला दिवस की बधाई देकर उनका मनोबल बढ़ाया. हरदीप सिंह ने कहा लोग जहां ऊंचे पदों पर बैठी महिलाओं के साथ ही आज का दिन मनाते हैं और इन महिलाओं को भूल जाते हैं. वहीं मैने इन महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाना ज्यादा जरूरी समझा. छनिया ने कहा कि जिस तरह हमारी झारखंड की हेमंत सरकार ने महिलाओं को मैया सम्मान योजना देकर महिलाओं…
