Jamshedpur : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में पिता की फटकार के बाद किशोरी ने की आत्महत्या

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में शनिवार देर शाम 14 वर्षीय किशोरी शांति हेंब्रम ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

किशोरी के पिता विजय हेंब्रम ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सरस्वती हेम्ब्रम मजदूरी करते हैं. शुक्रवार को शांति बिना बताए परसुडीह में अपनी बुआ के घर चली गई थी. शनिवार सुबह पिता ने किशोरी को फोन कर फटकार लगाई थी, जिसके बाद दंपती अपने-अपने काम पर चले गए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी दौरान फटकार से नाराज होकर शान्ति ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया. इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इस घटना के बाद घर के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर