Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. UFBU के आह्वान पर आगामी 24 और 25 मार्च को दो दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर शुक्रवार को संध्या 5.15 बजे भारतीय स्टेट बैंक के नजदीक पोस्टल पार्क बिष्टुपुर में बैंक कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में UFBU के सभी नौ घटक दलों के बैंक कर्मियों ने सरकार के अड़ियल रवैए की कड़े शब्दों में भर्त्सना की. UFBU के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने मे AIBEA की ओर से कामरेड आर बी सहाय, NCBE की ओर से कामरेड कुन्दन कुमार, BEFI की ओर से कामरेड सुजय राय, NOBW की ओर से कामरेड अमित कुमार,…

Read More

लोगों ने बरसाए फूल, जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुई सिदगोड़ा, शनिवार से प्रारंभ होगी संगीतमय श्रीराम कथा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर में बने श्रीराम मंदिर के पंचम वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति द्वारा धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई. शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे न्यू बारीडीह क्षेत्र के सुगना कॉलोनी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर से सुसज्जित रथ पर मर्मज्ञ कथा वाचक आचार्य राजेन्द्र जी महाराज, प्रयागराज महाकुंभ के साधु-संतों एवं श्रीराम दरबार और वीर बजरंगबली की मनोरम झांकी, घोड़े, डीजे संगीत, आतिशबाजी व केसरिया ध्वजों के साथ निकाली गई. भव्य शोभायात्रा में शहर के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. परसुडीह के नामोटोला इलाके में स्थित सरकारी शराब दुकान के बंद न होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को खुद ही दुकान को बंद करवा दिया. महिलाओं का आरोप था कि शराब दुकान के कारण उन्हें और अन्य महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नशे में धुत युवक महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं और फब्तियां कसते हैं. इसके अलावा, दुकान के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं को वहां से गुजरने में कठिनाई होती है. महिलाओं ने स्पष्ट किया कि अगर शराब दुकान को तुरंत नहीं हटाया गया,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्र शेखर से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि टाटा कंपनी के लीज नवीकरण में विस्थापितों को शामिल किया जाए. मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने कहा, “टाटा कंपनी के लीज नवीकरण में उद्योग, समाज सेवा, खेल, कला, संस्कृति कॉलम रखा गया है, लेकिन विस्थापितों को इस कमेटी में शामिल नहीं किया गया है.” उन्होंने मांग की, कि लीज नवीकरण कमेटी को पहले भंग किया जाए और उसके बाद विस्थापितों को भी शामिल किया जाए. इसके अलावा, मंच ने यह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रभारी के. राजू का आगमन रांची एयरपोर्ट पर हुआ, जिनके स्वागत के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में काफी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए. इस अवसर पर सड़क भ्रमण करते हुए बड़े पैमाने पर कांग्रेसजनों ने जुलूस के शक्ल में प्रदेश प्रभारी के. राजू को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लेकर पहुंचें जहां पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तरफ से बुके देकर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, एलबी सिंह, परितोष सिंह, प्रदेश…

Read More

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए सरकार विरोधी नारे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला फतेह लाइव, रिपोर्टर. मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान प्रश्नपत्र लीक होने से पूरे राज्य के छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है. इस गंभीर मामले में झारखंड सरकार की नाकामी उजागर हो गई है. भाजपा युवा मोर्चा ने इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और लगातार परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया. भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के आवाहन पर SERMU ने कर्मचारियों की 7 प्रमुख मांगों को लेकर आज टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया. इस मीटिंग में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया. बैठक में SERMU के वरिष्ठ नेताओं एवं युवा नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनकी प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए. AIRF/SERMU की ये हैं 7 प्रमुख मांगे: 1. रेलवे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जमशेदपुर में लंबित आधारभूत संरचना विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की है. शुक्रवार को प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है. जहां आर्थिक गतिविधियां, भारी वाहनों का परिचालन और अन्य व्यावसायिक कारणों से आम जनता को यातायात जाम और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण बहुमूल्य जान-माल की हानि हो रही है, जो अत्यंत चिंता का विषय है.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर के वकीलों ने जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में केंद्र सरकार के प्रस्तावित वकील संशोधन अधिनियम 2025 के प्रारूप को सांकेतिक रूप से जलाया. वकीलों के अनुसार यह प्रस्तावित संशोधन वकीलों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश है. धारा 35 ए के तहत वकीलों के संवैधानिक अधिकार ( संविधान के अनुच्छेद 19) को दबाने का कुत्सित प्रयास है. उनकी तथा एसोसिएशन की स्वायत्तता एवं अखंडता को चोट पहुंचाने की साजिश है. वकीलों को निलंबित करने का अधिकार बार काउंसिल आफ इंडिया को दिया जा रहा है. बार काउंसिल आफ इंडिया में सरकार अपने तीन…

Read More

एसडीएम से लिखित शिकायत, कार्रवाई की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी किताडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सुजय कुंडू एवं वार्ड सदस्य (वर्तमान) बेबी कुंडू पर सरकारी चापानल की बोरिंग में मोटर लगाकर निजी उपयोग करने का आरोप लगा है. इसकी लिखित शिकायत धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार से की गई है. शिकायतकर्ता समर कुंडू ने बताया कि खासमहल जगन्नाथ मंदिर से बाहागढ़ नया बस्ती जाने वाले रास्ते में सरकार के फंड से कई वर्ष पहले सुजय कुंडू एवं बेबी कुंडू (निवासी खासमहल) के घर के समीप सरकारी चापानल लगाया गया था. जिसका उपयोग बस्तीवासी एवं आम लोग करते…

Read More