Jamshedpur : ठंड को देखते हुए नगर निकाय व सभी प्रखंडों के प्रमुख चौक-चौराहों में राहगीरों के लिए की जा रही अलाव की व्यवस्था

SHARE:

*फुटपाथ में आश्रय लेने वाले बेघर और लाचार लोगों को ठंड से बचाव के लिए आश्रय गृहों में भेजे जाने का दिया गया निर्देश*

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जिला में तापमान में गिरावट व इसके मद्देनजर बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि फुटपाथ में सोने वाले बेघर और लाचार लोगों को ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए आश्रय गृह में रखें तथा प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था करें। उक्त आदेश के आलोक में फुटपाथ में सोने वाले बेघर लोगों को रेस्क्यू कर शेल्टर हाउस पहुंचाया जा रहा वहीं नगर निकायों व सभी प्रखंडों के प्रमुख चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जा रही ताकि ठंड से राहगीरों का बचाव किया जा सके।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक संध्या समय के बाद घरों से बाहर नहीं निकलें। तापमान में गिरावट के कारण लगातार ठंड बढ़ रहा है ऐसे में जरूरी है कि जिला के नागरिक घरों से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहन कर निकलें जिससे उनका पूरी तरह बचाव हो सके व जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो। वहीं बेघर लोगों को उन्होंने नजदीकी आश्रय गृह में शरण लेने की अपील की है जिससे ठंड से सभी सुरक्षित रह सकें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें