Author: फतेह लाइव • डेस्क
उपायुक्त ने की सभी विभागीय पदाधिकारी, बीडीओ के साथ समीक्षा बैठक, कहा- योजनाओं को धरातल पर उतारें फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिले में विकास योजनाओं को अपेक्षित प्रगति लाने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी एवं बीडीओ के साथ ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ, बीपीओ, प्रखंड समन्वयक जुड़े. बैठक में सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब निबंधन, आवास, मनरेगा, चिकित्सा सहायता योजना, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना,…
विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे डुमरिया प्रखंड के कुंडालुका में सरना गांवता कुंडालुका द्वारा शहीद मनमथ बास्के जी की 69वीं जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने शिरकत की. उन्होंने सबसे पहले शहीद मनमथ बास्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “शहीद मनमथ बास्के जी हमारे आदर्श हैं. उन्होंने समाज के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इनर व्हील गिरिडीह सनशाइन और रोटरी गिरिडीह के संयुक्त तत्वाधान में सीसीएल डीएवी स्कूल में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कक्षा 3 से 7 तक के लगभग 150 छात्रों की आंखों की जांच की गई. इस शिविर में रोटरी आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ तकनीशियनों ने छात्रों की आंखों की गहन जांच की और उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की. इस मौके पर बताया गया है जिन छात्रों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें और उनकी दृष्टि से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज पीपीसी का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया। जिसमें भागीदारी का स्तर और भी अधिक बड़ा इस पीपीसी में छात्र-छात्राओं , शिक्षक और अभिभावक सहज दिखे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का अनूठा टाउन हॉल प्रारूप था जिसमें प्रधानमंत्री ने विद्यालयों के छात्रों से सीधे बातचीत की. इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के साथ अपने दायरे को व्यापक बनाया, जिसमें 2.63 लाख प्रविष्टियां प्राप्त हुई. प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बातचीत करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश बोर्ड सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में एक पुराना भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है.20 साल पहले चंदवा थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी राजकुमार पांडेय से कर्मचारी सुशील ने 1.20 लाख रुपये की रिश्वत ली थी. उसे वापस करना पड़ा.कर्मचारी सुशील ने करीब 20 साल पहले पेपर में जमीन बंटवारा कर डिमांड अलग करने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपए लिया और जमीन का रसीद बनाकर दे दिया. साथ ही कहा कि इसे किसी को दिखाना नहीं है. पेपर को सुरक्षित रख देना है. राजकुमार पांडेय ने कर्मचारी के कहे अनुसार तीन-चार साल तक वैसा…
कहा- जल्द पूरी करें अधूरी योजनायें फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनाबद्ध निधि, एमपी-एमएलए फंड, डीएमएफटी, सीएसआर, पर्यटन एवं तकनीकी विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई. उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विभागवार स्वीकृत योजनाओं में अधतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा अपूर्ण योजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निदेश दिया गया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि उक्त सभी फंड विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़ी हैं, स्वास्थ्य केन्द्र, पुल-पुलिया निर्माण, पथ, भवन या अन्य आधारभूत…
उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने MDA कार्यक्रम का किया शुभारंभ फतेह लाइव, रिपोर्टर. MDA कार्यक्रम के तहत आयोजित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का गिरिडीह उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने सदर अस्पताल से शुभारंभ किया. मौके पर सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला भीबीडी पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डीपीएम, एनएचएम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह जिला के अन्तर्गत सभी प्रखण्डों (बगोदर जमुआ, पीरटॉड एवं देवरी को छोड़कर) में एम०डी०ए० कार्यक्रम आज से 25 फरवरी 2025 तक मनाया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा को लेकर गिरिडीह जिले में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को कदाचार मुक्त एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य आज उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने हाई स्कूल, गिरिडीह का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश…
इस कारण राशन कार्ड से नाम छांटने का होगा विरोध फतेह लाइव, रिपोर्टर. राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों को केवाईसी करने की बाध्यता से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. कई वृद्ध या हथेली से हार्ड वर्क करने वाले लोगों का फिंगर प्रिंट नहीं हो पा रहा है और वे इससे वंचित रह जा रहे हैं. कमाने के लिए बाहर गए कई गरीब भी केवाईसी नहीं करवा पा रहे. कुछ बाहर से केवाईसी करवा रहे हैं, तो इसमें भी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं. कुल मिलाकर केवाईसी नहीं होने से राशन कार्ड से नाम छंटने की…
एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, बताया आपसी रंजिश में हुई घटना फतेह लाइव, रिपोर्टर. पिछले दिनों गिरिडीह जिले के देवरी में एक नाबालिग बच्ची के गायब होने के बाद हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है तथा आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है. इस बाबत प्रेस वार्ता के दौरान गिरीडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र के तुरिया टोला चतरो में एक नाबालिग बच्ची के गायब होने की परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बच्ची के गायब होने के तीन दिनों बाद उसका शव देवघर…
