Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी में इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स बनाने वाली कंपनी आइएफबी के एकाउंटेंट ने अपने कार्यालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक प्रदीप सरकार है, जिनकी उम्र 45 साल के करीब है. वह मूलरुप से सिलीगुड़ी (बंगाल) का रहने वाला है. सोनारी थानांतर्गत रोड नंबर सात स्थित आइएफबी के कार्यालय में प्रदीप सरकार काम करता है. वह काफी दिनों से एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे. वह परिवार के साथ ही सोनारी में ही रहता था. सोमवार को उनकी पत्नी बच्चे को स्कूल लेकर गयी, जिसके बाद वह ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकला.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र में यातायात की समस्याओं और अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सोमवार रात को विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था. इसी क्रम में जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी राजन सिंह ने स्टेशन गोल चक्कर में विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई के दौरान ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेलवे पुलिस टाटानगर ने सोमवार को मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी आदर्श गंडा (23) को गिरफ्तार किया. आरोपी आदर्श गंडा ओडिशा के स्वामी विवेकानंद पाली, दुर्गापुर बस्ती, राउरकेला का निवासी है. पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन टाटानगर से गिरफ्तार किया और उसके पास से 3220 रुपये नगद भी बरामद किए. इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 317(5) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ जारी है.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को चित्रगुप्त समिति के वार्षिक वनभोेज सह मिलन समारोह में सैकड़ों चित्रांशों ने उपस्थिति दर्ज कर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया. टेल्को के हुडको में रविवार को वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ महिलाओं व युवाओं के बीच कई इवेंट कराए गए. वनभोज में चेयर रेस, बाल ड्राप, पासिंग द बाल, ड्राविंग, सिंगिंग प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इन सभी इवेंट में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उन्हें संम्मानित भी किया गया. समारोह मेंं उपस्थित सबसे बुढे पुरूष व महिला को सम्मानित किया गया. सुबह…
कंपनी क्षेत्र में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग परेशान फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के भालूबासा, पटेलनगर, भुईयांडीह, हरिजन बस्ती, कुम्हारपाड़ा आदि लीज एरिया के अंतर्गत बस्तियों में पिछले दो दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की नियमित सप्लाई की जा रही है, जिसके कारण आम लोग काफी परेशान हो रहे हैं. जनता की आवाज बनकर भारतीय जनता पार्टी सीतारामडेरा मंडल द्वारा पवन अग्रवाल के नेतृत्व में बदबूदार पानी को बोतल में लेकर जुस्को कार्यालय जाकर वरीय अधिकारी राजीव कुमार को सौंपा. उनसे पानी पीने का आग्रह किया. अत्यधिक बदबू (मरा हुआ मछली ) की तरह का दुर्गंध…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर कैम्पस में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा की गणतंत्र दिवस का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है. आज की तारीख हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के महत्व की याद दिलाती है. गणतंत्र दिवस एक उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि आत्म निरीक्षण करने और देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा देने वाला यादगार दिवस है. उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. वहीं जिला बार संघ के अध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एसडीओ धालभूम सह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग जमशेदपुर शताब्दी मजुमदार द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डालसा के पीएलवी एवं सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक नागेन्द्र कुमार को मानवता के प्रति बेहतर कार्य व सोशल ऐक्टिविटी में सक्रिय सहभागिता को लेकर प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. कुमार ने सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यक्रम, दुर्गा पूजा महोत्सव , रामनवमी विसर्जन, होली त्योहार, मुहर्रम, छठ महापर्व, क्रिसमस त्योहार, करोना वायरस संक्रमण, सड़क दुर्घटना, आगजनी, बाढ़ विभीषिका, आपदा जैसे विपत्तियों में पीड़ित व्यक्तियों के बचाव एवं अन्य अवसरों पर निःस्वार्थ भाव से सराहनीय…
महिला उम्मीदवारों के लिए कम किया गया कटऑफ फतेह लाइव, रिपोर्टर. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने जैट ( जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट) 2025 के लिए कट ऑफ मार्क्स की घोषणा कर दी है. संस्थान के अधिकृत वेबसाइट पर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट व बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के उक्त दोनों कोर्स की जानकारी साझा की है. एक्सएलआरआइ प्रबंधन के अनुसार इस बार जैट 2025 में बिजनेस मैनेजमेंट ( बीएम) में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 96 पर्सेंटाइल तय किया गया है, वहीं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की महिला उम्मीदवारों के लिए यह 91 पर्सेंटाइल तय किया गया है. इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक टेलर मास्टर की मौत हो गई. मृतक की पहचान गम्हरिया के मातकमडीह निवासी 45 वर्षीय परमानंद टुडू के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, परमानंद रविवार रात को पास के मेले में जाने के लिए घर से निकला था. रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में वह सड़क किनारे पड़ा रहा, और काफी देर बाद राहगीरों की नजर उस पर पड़ी.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची-टाटा हाइवे पर दशम फॉल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई इस घटना में कार सवार जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई निवासी 60 वर्षीय जिरमाना बाखला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. इधर, सोमवार को जिरमाना के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार सभी एक कार में सवार होकर गुमला के चैनपुर गांव गए थे. रविवार को सभी अपने…
