Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. महामना मालवीय एवं कविवर अटल जयंती के अवसर पर सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान, सांस्कृतिक संध्या सह लिट्टी भोज का आयोजन किया गया। इस वर्ष नगर के तीन साहित्य सेवियों नीता सागर चौधरी, रंदी सत्यनारायण राव एवं डाॅ० उदय प्रताप हयात को ‘ स्वदेश स्मृति सम्मान – २०२४ ‘ प्रदान किया गया। जिसके अन्तर्गत इन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह तथा ११०००/- (ग्यारह हजार) की नगद राशि प्रदान किये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी एवं संचालन मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी…
गुरमुखी टीचर बहाल करने, जिला प्रशासन द्वारा अल्पसंख्यक होने का प्रमाण पत्र देने की मांग भी उठाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर शाहिद अख्तर के निर्देश पर उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभागीय पदाधिकारी एवं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक में विशेष रूप से अतिथि के रूप में आमंत्रित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने संपूर्ण झारखंड में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों द्वारा चलाए जा रहे मीडिल एवं हाई स्कूलों में गुरुमुखी भाषा के जानकार शिक्षकों की बहाली करने की मांग की. उन्होंने कहा कि…
डुमरिया प्रखण्ड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के काशमार गाँव में जागरूकता कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के उपलक्ष्य पर पूर्वी सिंहभूम जिला के डुमरिया प्रखण्ड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के काशमार गाँव मे ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में काशमार के ग्रामीण मौजूद थे। साथ ही संगठन की ओर से रघुनाथ मार्डी जी उपस्थित रहे। बैठक में आपसी विचार विमर्श मेंग्राहकों को अपने हित के लिए तोल,मोल और गुणवत्ता पर दुकानदार से बात करने की आवश्यकता है इस बात पर जोर दिया गया। रघुनाथ मार्डी जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण के…
अटल जी की 100वीं जयंती पर भव्य आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ‘अटल विचार वाहिनी’ ने हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह और चार साहेबजादों को विशेष श्रद्धांजलि दी गई. बोले सोनिहाल सत श्रीअकाल के उदघोष से इलाका गूंज गया। *अटल जी युग पुरुष थे, उनके विचारों को नमन – काले* कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘अटल विचार वाहिनी’ के संस्थापक एवं भाजपा के प्रदेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुद्वारा रिफ्यूजी कॉलोनी के तत्वाधान में वीर बाल दिवस के अवसर पर रिफ्यूजी कॉलोनी क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई जैसा कि आप सब को ज्ञात है कि सिख समाज द्वारा 21 से 27 तारीख तक शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार शहीद हो गया था जिसमें सबसे कम उम्र के बाबा फतेह सिंह जी बाबा जोरावर सिंह जी ने अपनी शहादत दी थी उन्हीं की याद में रिफ्यूजी कॉलोनी में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूरे देश समेत जमशेदपुर में भी धूमधाम के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया. देर रात से ही गिरजाघर में ईसाई दधर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. बड़ी संख्या में महिला पुरुष गिरजाघर में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को धूमधाम के साथ मनाते नजर आये. इधर मानगो रोड नम्बर 6 स्थित एन डब्लू जी ई एल चर्च में पादरी सचित मिंज द्वारा आराधना का संचालन किया गया. संडे स्कूल बच्चो द्वारा जन्म पर्व के गीत को उपस्थित ईसाई धर्मलंबियो के समक्ष प्रस्तुत किया गया. चर्च के सहायक सचिव सतेंद्र कुजूर द्वारा पादरी को उपहार दिया गया.…
दिनेश कुमार के नेतृत्व में हुआ आयोजन, कई पहुंचे फतेह लाइव, रिपोर्टर. दिवंगत प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर गोलमुरी स्थित केबल वेलफेयर क्लब में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 354 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का आयोजन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में किया गया, जो पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह आयोजन करते आ रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा, “अटल जी ने…
कुड़मी समाज को जगाने का सराहनीय प्रयास : सांसद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी स्थित देवेंद्र सेवा संघ में शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता सुनील कुमार गुलिआर द्वारा रचित ‘वृहद छोटानागपुर के आदि-बुनियाद’ नामक पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ, इसमें झाड़खंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा आदि राज्यों से शिक्षित व गणमान्य लोग शामिल हुए। मंच संचालन का दायित्व गुणधाम मुतरुआर एवं मोहिनी मोहन महतो और स्वागत गीत महादेव डुमरिआर द्वारा गाया गया। इस पुस्तक समीक्षा अभिभाषण में चास कॉलेज चास के प्राचार्य भूतनाथ महतो ने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से वृहद छोटानागपुर के सभी लोग गोंडवाना पृष्ठभूमि के है और यहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह सिंह के बड़े भाई हरजिंदर सिंह उम्र 57 वर्ष का टाटा मेन अस्पताल में निधन हो गया. वह 3 वर्षों से कैंसर रोग से पीड़ित थे और पंजाब में रह रहे थे. उनकी तबीयत को ध्यान में रखते हुए परिवार द्वारा उन्हें जमशेदपुर में ले आया गया था, ताकि परिवार के बीच में रह सके हरजिंदर सिंह अपने पीछे तीन भाई भगवान सिंह जसबीर सिंह शिरे, अवतार सिंह तारी एवं पत्नी एवं दो पुत्र का भरा पूरा परिवार छोड़कर गये हैं. मालूम हो कि भगवान सिंह का पिछले दिनों ही माता का…
कंबल सेवा हमारी प्रतिबद्धता और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा : काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर हर हर महादेव सेवा संघ ने बुधवार को राधीका नगर, घोड़ाबांधा, टेल्को, एम.जी.एम अस्पताल परिसर एवं अन्य स्थानों पर जरुरतमंदों और बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। इस नेक कार्य के तहत सैकड़ों लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल प्रदान किए गए। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ का यह कार्य समाज के प्रति समर्पण और मानवता के सिद्धांतों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य समाज के ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंदों तक मदद है, खासकर…
