Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आजसू पार्टी द्वारा बोड़ाम हाट बाजार में शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उक्त कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शहीद निर्मल महतो के जन्म जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और कहा कि शहीद निर्मल दा आज भी मेरे दिल में है, मेरे आदर्श हैं. आजसू पार्टी उनके द्वारा बताए मार्ग पर उनके आदर्शो को आत्मसात कर आगे बढ़ती है और आज भी निर्मल दा के प्रेरणा ही आजसू पार्टी के आत्मबल को मजबूती प्रदान करती है, लेकिन वर्तमान सरकार जिन महापुरुषों के नाम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को मुरली पारामेडिकल कॉलेज के द्वारा “वाषिर्क खेल- कुद” का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम डाक्टर चंदन पांडा, डायरेक्टर डॉ नूतन रानी एवं कोआर्डिनेटर शशिकला ने संयुक्त रूप से आकाश में गुब्बारे उडा कर कार्यक्रम का उद्धाटन किया। इसके बाद छात्रों ने उद्घाटन प्रार्थना किया। इसके बाद मार्च पास्ट किया गया और स्पोर्ट्स ओथ लिया गया। इसके बाद कार्यक्रम का आगाज छात्रों द्वारा ड्रिल डांस किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर अपुर्व विक्रम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा खेल कुद जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलु है। जहां ये शरीर को स्वस्थ रखता है वहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साउथ प्वाइंट स्कूल ,पटमदा में 8वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ. विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित इस आयोजन में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, जनजातीय कल्याण मंत्री, भारत सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान में राष्ट्रीय तीरंदाजी महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा थे। उनकी अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा, डायरेक्टर शिवम शर्मा, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने की। विद्यालय के चेयरमैन ने पुष्पगुच्छ और स्वागत संबोधन देकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन और स्वागत किया। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण और मशाल जलाकर परेड की अनुमति दी। इस…
‘सफर-ए-शहादत’ का चौथा दिन: साहिबजादों के सम्मान में साकची गुरुद्वारा में उमड़ी संगत फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख धर्म के महान पंथ प्रचारक डॉ सुखप्रीत सिंह उधोके ने सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के बारे ज्ञान साझा करते हुए साकची गुरुद्वारा मैदान में कहा- उनकी शख्सियत को शब्दों में बयान करना नामुमकिन है क्योंकि उनकी शख्सियत है ही इतनी महान है। सरवंश दानी गुरु गोबिंद सिंह ने सबसे सर्वोच्च बलिदान देकर मानवता और धर्म की रक्षा की है। डॉ सुखप्रीत सिंह उधोके मंगलवार को ‘सफर-ए-शहादत’ के चौथे दिन दिवान में हाजरी भरने आयी संगत से गुरु गोबिंद सिंह…
परमात्मा की कृपा से सेवा कार्य निरंतर जारी है – काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा संस्थापक अमरप्रीत सिंह के नेतृत्व में कंबल ने सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को घाटशिला, चेंगाडीह और नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़ के सुदूर ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंदों के बीच कंबल सेवा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, भोले बाबा की कृपा से हर हर महादेव सेवा संघ परिवार जरूरतमंदों तक पहुंच कर कंबल सेवा का कार्य संपन्न होता है। यह सब बाबा भोले की कृपा और बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही संभव हो…
बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए ईश्वर से कामना करता हूं – काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. खड़गपुर पश्चिम बंगाल में आयोजित नेशनल जापान केन्यू रयू ओपन 24वीं कराटे चैंपियनशिप में शिहान सरजू राम के नेतृत्व में झारखंड गोजू रयू कराटे एसोसिएशन की टीम प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने से पहले नमन परिवार द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड से लगभग 70 प्रतिभावान बच्चे अपना हुनर दिखाने जा रहे हैं। प्रतियोगिता में जा रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षकों एम.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मॉर्डन इंग्लिश स्कूल, साकची के बच्चों ने सिखों के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह के चार साहिबजादे और माता गुजर कौर की शहादत को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में नमन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के अधीन चलने वाले मॉर्डन इंग्लिश स्कूल के बच्चों और शिक्षिकाओं ने मंगलवार को श्रद्धाभाव से चारो साहिबजादों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों से चार साहिबजादों के जीवन पर कविता-वाचन “जरा याद करो कुर्बानी” एवं कथा का प्रस्तुतिकरण किया। स्कूल की छात्राएं जोया परवीन, सिमरन कौर तथा आर्या…
इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा – बी के चौधारी यह प्रदर्शनी एनईपी 2020 के मानकों को पूरा करता है – प्राचार्य अशोक कुमार सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद के डीएवी स्कूल, सिंदरी में आज एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन एफसीआई (फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) सिंदरी के महाप्रबंधक (जीएम) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और कई सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने रचनात्मक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडलों…
ट्रेलर चालक फरार, लोगों ने किया हंगामा, सिख समाज में शोक फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित उत्कल ऑटोमोबाइल के पास एक ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गुरुचरण सिंह (36) की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक कदमा शास्त्रीनगर के निवासी थे. वे हाइको कंपनी में कार्यरत थे. घटना के वक्त वह अपनी पल्सर बाइक (JH05AM 0701) से काम पर जा रहे थे. गुरचरण सिंह कदमा गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा के प्रधान भी थे. इस घटना से सिख समाज में शोक व्याप्त है. हादसे के बाद…
पीड़ित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, नाईट स्टे, परिसर में साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाये जाने के दिए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा रेडक्रॉस भवन के तीसरे तल में अवस्थित सखी- वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, काउंसलर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता इत्यादि सुविधाओं का निरीक्षण कर…
