Breaking News
Jamshedpur : कांग्रेस में शहरी-ग्रामीण संगठन का बंटवारा जमीनी मजबूती का आधार बनेगा : अमित श्रीवास्तव Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एआई और रोबॉटिक की पढ़ाई के दौर में खेल का महत्व ओर ज्यादा बढ़ गया : अर्जुन मुंडा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साउथ प्वाइंट स्कूल ,पटमदा में 8वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ. विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित इस आयोजन में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, जनजातीय कल्याण मंत्री, भारत सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान में राष्ट्रीय तीरंदाजी महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा थे। उनकी अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा, डायरेक्टर शिवम शर्मा, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने की।

विद्यालय के चेयरमैन ने पुष्पगुच्छ और स्वागत संबोधन देकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन और स्वागत किया। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण और मशाल जलाकर परेड की अनुमति दी। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों के बच्चों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। तत्पश्चात बच्चों के समुह ने स्वागत गीत और स्वागत नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

समारोह में अशोक तिवारी जेवियर हाई स्कूल के अध्यक्ष, जेवियर पब्लिक स्कूल सुनील कुमार, खोगेन महतो, पार्षद, प्रदीप बेसरा पार्षद, सहित अन्य शिक्षाविद भी उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के खेल कौशल को बढ़ावा मिलता है और शिक्षकों का योगदान भी अत्यंत सराहनीय है.

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार तिवारी के निगरानी में शैक्षणिक सत्र 2024 – 25 के तहत बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें जंपिंग रेस ,बनी रेस, हार्डल रेस ,100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, रिले रेस के साथ-साथ कई प्रकार के ड्रिल जैसे मनोरंजन खेल की गतिविधियां हुई साथ ही ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण – पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

विभिन्न वर्गों में आयोजित स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़
प्रथम – क्षितिज महतो(शिवाजी हाउस)
द्वितीय – इरफान अंसारी ( प्रताप हाउस)
तृतीय – मनोरंजन सिंह (सुभाष हाउस)

बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़

प्रथम – सुलोचना महत्व (शिवाजी हाउस)
द्वितीय – पलक साव( सुभाष हाउस)
तृतीय – स्नेहा कुमारी (पटेल हाउस)

गोला फेंक (बालक)
प्रथम – श्रीकांत रजक
द्वितीय –प्रदीप कुमार महतो
तृतीय – कृष अग्रवाल

विशेष पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में बालक वर्ग में -कृष्णा महतो और बालिका वर्ग में -महक शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 970 अंकों के साथ शिवाजी हाउस ने समग्र विजेता का खिताब जीता, जबकि 960 सुभाष हाउस 830 अंकों के साथ उपविजेता बना – प्रताप – हाउस और –पटेल – हाउस क्रमशः चतुर्थ स्थान पर रहे.
कार्यक्रम का मंच संचालन – शिक्षिका सुनीता मिश्रा, इरम नाज़, रूपा सिंह, कविता बर्मा ने की। इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कुलजीत कौर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर