Author: फतेह लाइव • डेस्क
जिला के किसान ‘बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के लिए 31 दिसंबर तक करें आवेदन: उपायुक्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जिला के किसानों से ‘बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक नामांकन करने की अपील की गई है। उन्होने कहा कि फसलों के नुकसान की स्थिति में किसानों के आर्थिक भरपाई को लेकर रबी मौसम- वर्ष 2024-25 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन के लिए सात दिन शेष रह गए हैं। जिला के वैसे किसान जिन्होने अबतक आवेदन नहीं किया है वे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची स्थित रामलीला मैदान के पास एक मोक्ष वाहन (शव वाहन) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। इधर, घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन साकची से काशीडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान रामलीला मैदान के पास बने डिवाईडर में वाहन के दाई ओर का हिस्सा टकरा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वीर सावरकर फाउंडेशन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के फाउंडर एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है। यह अवार्ड 28 दिसंबर शनिवार को कटक में एक समारोह में फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार के द्वारा प्रवीण तोगड़िया जी को प्रदान किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद खंडेलवाल करेंगे। यह जानकारी फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुंदर पोद्दार ने कटक, उड़ीसा से दी है।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह में रहने वाले एक गरीब परिवार, जिसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और हाल ही में उनकी मां का भी देहांत हो गया. उस परिवार को श्राद्ध कर्म के लिए राशन की आवश्यकता थी. इस परिवार में दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग दादा-दादी ही बचे हैं। परिवार की इस कठिन स्थिति को देखते हुए समाजसेवी रवि जयसवाल ने अपनी ओर से मदद करते हुए श्राद्ध कर्म के लिए आवश्यक राशन प्रदान किया. यह सहायता न केवल उस परिवार के लिए एक राहत बनी, बल्कि समाज में सेवा और सहानुभूति की एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसंबर को केबुल क्लब गोलमुरी में महारक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित होगा, जो बीते 20 वर्षों से अधिक समय से अटल जी की जयंती पर इस आयोजन की परंपरा निभा रहे हैं। उक्त शिविर गोलमुरी अंतर्गत केबल वेलफेयर क्लब में आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित वरिष्ठ भाजपाई शामिल होंगे। शिविर को लेकर गोलमुरी मंडल भाजपा के सहयोग से…
मानगो में सुगमतापूर्वक पेय जलापूर्ति हेतु बैठक हुई, सरयू राय ऑनलाइन शामिल हुए -नदी से रॉ वाटर खींचने के लिए लगे पम्पों की क्षमता एवं वर्तमान स्थिति क्या है? -बालीगुमा क्षेत्र में पेयजल पहुंचाने के लिए बने टंकियों को कब और कैसे चालू किया जाए? -6 मोटर्स में एक मोटर पूर्णतः क्षतिग्रस्त, 630 केवीए का ट्रांसफार्मर भी पूर्णतः क्षतिग्रस्त -चार जोनों में लगे मोटर पम्पों में से हर जोन के एक-एक मोटर पम्प हैं क्षतिग्रस्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति सुगमतापूर्वक संचालित करने के लिए मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के धातकीडीह हरिजन बस्ती के रहने वाला विकास मुखी एवं उनके साथी को धातकीडीह माही स्टोर के पास रोककर लोहे की रड से मारकर सर फोड़ देने के आरोप से धातकीडीह ए ब्लॉक के रहने वाला तनवीर आलम उर्फ तनवीर अंसारी एवं धातकीडीह लाइन नंबर 6, रोड नंबर 4 के रहने वाला जैकी अहमद को अदालत ने साक्ष्य अभाव में बरी कर दिया। इस मामले की सुनवाई एडीजे-वन विमलेश कुमार सहाय की अदालत कर रही थी। घटना 6 अगस्त 2017 की शाम की हैं। इस संबंध में विकास मुखी बिष्टुपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।…
24 से 27 दिसम्बर के विशेष दिवान के लिए साकची गुरुद्वारा मैदान में तैयारी जोरों पर, भगवान सिंह ने कहा – सिख परिवार बच्चों को जरूर लाएं समागम में फतेह लाइव, रिपोर्टर. ‘सफर-ए-शहादत’ का तीसरे दिन मानगो गुरुद्वारा में कच्ची उम्र के बच्चों ने भक्ति का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए सोमवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में सोधर से लेकर समाप्ति तक के सारे नियम कार्यान्वित कर सभी को प्रेरित किया। इसके अलावा महिलाओं, युवकों, बुजुर्गों ने सुबह की कड़ाके की ठंढ में ‘आसा दी वार’ का पाठ के रूप में सिमरन साधना कर उन क्षणों को याद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विभिन्न शैली में पगड़ी बांधने की कला के माहिर जमशेदपुर के टर्बनेटर राजकमलजीत सिंह ने सिख इतिहास की सर्वोच्च शहादत पाने वाले चार साहिबजादों की दादी माँ माता गुजर कौर की धागे से आकृति उकेर कर शहीदी सप्ताह के अवसर पर अनोखी श्रद्धांजलि दी है। राजकमलजीत सिंह की अनोखी कलाकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बाबत सोमवार को टुइलाडुंगरी निवासी राजकमलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से गुरु गोबिंद सिंह की माता और चारो साहिबजादों की दादी माँ को श्रद्धांजलि पेश की है और इस माध्यम से उन सभी जो जागरूक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सलाहकार एवं गुरु घर के प्रेमी सिख सरदार बलबीर सिंह भाटिया सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। लगभग 84 वर्षीय बलवीर सिंह भाटिया का देहांत इलाज के क्रम में टाटा मेन अस्पताल में हो गया था। सीताराम डेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के और वीर खालसा दल के सकारिया मेंबर बड़ा बेटे गुरविंदर सिंह भाटिया (बंटी)ने बताया कि 27 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर बारह से एक बजे साकची गुरुद्वारा मेंशब्द कीर्तन एवं अंतिम अरदास होगी। माधो बाग कॉलोनी स्थित आवास में 25 दिसंबर को अखंड पाठ रखा जाएगा। बलवीर सिंह भाटिया…
