Author: फतेह लाइव • डेस्क
सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन हो, भवनहीन केन्द्रों में भवन बनाने का प्रस्ताव बढ़ायें पीडीएस दुकानदारों द्वारा कम मात्रा में खाद्यान्न वितरण पर कार्रवाई करें : डीसी फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर पंचायत भ्रमण का फीडबैक लिया गया। विदित हो कि सभी नोडल प्रत्येक शनिवार को किसी एक पंचायत का निरीक्षण करते हैं जिसमें स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, पीडीएस दुकान, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, मनरेगा की योजना आदि का निरीक्षण किया जाता है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अगले निरीक्षण के लिए एसओपी…
वरीय पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, 10 दिनों में समाधान नहीं तो होगा थानों का घेराव फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर में बढ़ते अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी ने विभिन्न गंभीर समस्याओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनता को साथ लेकर थानों का घेराव किया जाएगा। इस बाबत शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा नेताओं ने वरीय पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो कुवंर सिंह बस्ती के रहने वाले निरंजन कुमार महतो, राजीव कुमार, शंकोसाई गुरूद्वरा बस्ती के शुशांत चाकि,मुकेश कुमार और पोस्ट ऑफिस रोड मानगो के शुभम कुमार इन पांचों दोस्तों को घर में ले जाकर जर्मन सेलर्स डॉग से कटवाने के आरोप में अदालत ने शनिवार को आरोपी राज किशोर रजक और कुनाल गोस्वमी को दोषी करार देते हुए तीन -तीन साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले के अन्य दो आरोपी अमरनाथ सिंह के भाई शांतिलाल सिंह वर्तमान में मृत और रंजीत गिरी का मामले अलग कर दिया गया है। इस मामले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के पहले बी-स्कूल एक्सएलआरआइ में 21 दिसंबर से एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. एक्सएलआरआइ के संस्थापक निदेशक फादर क्विन एनराइट, एसजे की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन 106 बटालियन आरएएफ के सेकेंड इन कमांड ऑफिसर सचिदानंद मिश्रा, एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर एस. जॉर्ज, एसजे और डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डी सिल्वा ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराकर और टूर्नामेंट ट्रॉफी का अनावरण करके किया. इस टूर्नामेंट में 10 टीमें शामिल हैं. जिनमें एक्सएलआरआई के पूर्व छात्र, फैकल्टी, कर्मचारी, रिसर्च स्कॉलर, सुरक्षाकर्मी, आउटसोर्स कर्मचारी के साथ ही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में असामाजिक तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। श्यामनाथ मुखी की हुंडई कार को शनिवार रात आग के हवाले कर दिया गया। घटना के समय कार रोज की तरह टीचर्स कॉलोनी के पास खड़ी थी। रात के समय स्थानीय लोगों ने कार में लगी आग को देखा और तुरंत इसकी जानकारी श्यामनाथ मुखी को दी। सूचना पाकर श्यामनाथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना से श्यामनाथ मुखी को भारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस बयान जारी उनके नाम (डा. अजय कुमार) से नकली फेसबुक आईडी बनाकर कॉल करने वाले व्यक्ति से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति मेरे (डा. अजय कुमार) का फोटो लगाकर फेसबुक पर नकली आईडी बनाकर कई लोगों को लगातार कॉल कर उनसे पूराने फर्नीचर बेचने की बात कर रहा है. जिसकी शिकायत मुझे लोगों से मिली है. इस संबंध में मैंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. साइबर थाना प्रभारी ने मुझे आश्वस्त किया जल्द ही उक्त…
सभी समुदाय के लोग हो शहीदी सप्ताह में शामिल, चार साहिबजादों का बलिदान हिंदू धर्म पर ऋण है: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहीदों के सरताज चार साहिबजादों के बलिदान को समर्पित शहीदी सप्ताह ‘सफर-ए-शहादत’ का आगाज रविवार को शोभा यात्रा, नेत्र जांच और रक्तदान शिविर लगाकर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो में किया जायेगा। साथ ही साथ 80 दिनों से संगति रूप में चल रहे सहज पाठ का समापन भी रविवार को होगा। शनिवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सिख संगत के साथ-साथ अन्य सभी समुदाय के लोगों से भी अपील की…
कांग्रेस की बजाय अंबेडकर का अपमान कर गए अमित शाह फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कुलविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह गृह मंत्री को पदमुक्त करें। कुलविंदर सिंह के अनुसार मंगलवार को राज्यसभा में अपने संबोधन में गृह मंत्री कांग्रेस को निशाना बनाते-बनाते अंबेडकर और अंबेडकर के सिद्धांतों और संविधान का अपमान कर गए हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर की बजाय भगवान का नाम जपो तो सात जन्म स्वर्ग मिल जाएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि देश के विषमता वादी व्यवस्था से वे अनजान है। आधुनिक भारत में संविधान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. क्रिसमस समारोह शनिवार को एनटीटीएफ/RD टाटा tech edn Cantre में बहुत खुशी और उत्सव के साथ आयोजित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने एक सार्थक और मनोरंजक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने क्रिसमस का सार्थक आध्यात्मिक संदेश दिया। क्रिसमस समारोह वास्तव में नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम से सरोबार रहा। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इवेंजलिकल बैपटिस्ट चर्च के पादरी एलियाजर टोप्पो बैपटिस्ट इमैनुएल चर्च, सीतारामडेरा मौजूद रहे। क्रिसमस पर नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें ईसा मसीह के जन्म की घटनाओं को दर्शाया गया था, जिसमें गायक मंडली द्वारा गाए गए मधुर कैरोल शामिल थे।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो स्थित निरंजन सिंह परिसर के निवासी और कई आपराधिक मामलों के आरोपी गणेश सिंह को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने जमशेदपुर पुलिस द्वारा गणेश सिंह पर लागू क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) के तहत की गई कार्रवाई को खारिज कर दिया है। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव की खंडपीठ ने यह आदेश जारी किया। इसके साथ ही गणेश सिंह के जेल से रिहा होने की संभावना बढ़ गई है। इस फैसले को जमशेदपुर पुलिस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।…
