Author: फतेह लाइव • डेस्क
तुलसी बहुत गुणकारी इसका प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है_ दिनेश कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में श्री योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच तुलसी पूजन दिवस मनाया गया, ज्ञात हो की 2014 में केंद्र सरकार के द्वारा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस की घोषणा की गई है लेकिन योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा पूर्व से ही स्कूलों के बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 दिसंबर के पूर्व ही तुलसी पूजन दिवस के महत्व और तुलसी के पौधे के गुणों…
नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू को AISMJWA ने सौंपा ज्ञापन फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरीडीह से झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मानें तो झारखंड में पत्रकारों को शीघ्र ही बीमा और पेंशन योजना का लाभ मिलेगा.उक्त जानकारी आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार तेजिन्दर सिंह डिंपल और जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दी है. बताते चलें कि राज्य में पत्रकारों के हित में अहम भूमिका निभाने वाले संगठन ने गिरीडीह में पत्रकारों के हित में AISMJWA द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर नगर विकास मंत्री…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संविधान का शपथ लेकर गृहमंत्री बने अमित शाह को जल्द से जल्द इस्तीफा देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि गृहमंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। समाजवादी चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाषण के दौरान अमित शाह ने जिस प्रकार डॉ अंबेडकर के खिलाफ कटाक्ष किया और उन्हें अपमानित करने का काम किया उसे भारत की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरे देश में अमित शाह का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार से आज भाजपा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उप नगर आयुक्त के समक्ष उठाया गया। पत्र के माध्यम से मांग की गई की विभाग के द्वारा पूर्वी विधानसभा के क्षेत्र की साफ-सफाई, क्षेत्र में नाली सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की वे विकास योजनाये जो अधर मे लटकी है या जिनका शिलान्यास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मानगो नगर निगम के कचरा निष्पादन के बारे में अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भ्रम फैला रहे हैं। वास्तव में बन्ना गुप्ता जैसे लोग इस समस्या का समाधान नहीं होने दे रहे हैं। मई 2023 में एनजीटी ने कहा था कि सोनारी के रिहायशी इलाके में कचरा नहीं गिराया जाएगा और सभी नगर निकाय अपने क्षेत्र के कचरा निष्पादन के लिए उपाय करेंगे। फलस्वरूप जेएनएसी का कचरा, टाटा स्टील के सिदगोड़ा स्थित बारा काम्प्लेक्स में गिराया जा रहा है। मंत्री रहते हुए बन्ना गुप्ता ने यदि…
बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह ने आयोजित किया अभिनंदन समारोह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का न्यू रानीकुदर में अभिनंदन किया गया। यह अभिनंदन समारोह भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में किया गया था। अभिनंदन समारोह के बाद लिट्टी भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी का विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपको किसी भी किस्म की कठिनाई हो तो मेरे कार्यालय पर पधारें। आपकी समस्या सुन कर उसका तत्काल निवारण करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन /तुलसी भवन एवं डेट (D.A.T.E.) के संयुक्त तत्वावधान में गत १७-१८ दिसम्बर को संस्थान के मुख्य सभागार में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत दो हिन्दी नाटक “एक और द्रोणाचार्य” तथा “जिन लाहौर ने नई देख्या वो जन्म्यायी नई” (नाट्यांश) के अलावा नृत्य, परिधान एवं अंताक्षरी वोगैरह का आयोजन किया गया। नाट्य लेखक शंकर शेष की ” एक और द्रोणाचार्य” में जहां देश की शिक्षा-व्यवस्था में आज भी राजनीतिक दखल से उपजी सड़ांध उजागर होती है, वहीं प्रगतिशील अफसानानिग़ार असग़र वज़ाहत की कालजयी कृत्ति ” जिन लाहौर ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में साकची गोलचक्कर पर आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए। विगत दिनों राज्यसभा में भारत के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा अपमानजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ किया। जिसमें भारत को शर्मसार करने वाला वक्तव्य बताया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने अमित शाह का पुतला दहन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार वर्तमान में अतितायी रूप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना का चर्चित शब्बीर हत्याकांड मामले में फरार 3 आरोपियों मोहम्मद गुलरेज, मोहम्मद रिंकू उर्फ़ अशरफ, मोहम्मद दानिश रज़ा उर्फ़ दानिश के घर काण्ड संख्या 04/2023 धारा 342/324/326/307/302/120 बी के तहत दर्ज मामले में इशतेहार चिपकाया गया. साथ ही परिवार वालों को थाना द्वारा बताया गया कि अगर सभी लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, तो आगे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि आज़ाद नगर थाना अंतर्गत रहने वाले ज़मीन कारोबारी मोहम्मद शब्बीर पर अपराधियों द्वारा 13 जनवरी 2023 को बावन गोड़ा चौक में गोली चलाई गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज…
रोशन सिंह, अशफाक उल्ला ख़ान एवं रामप्रसाद बिस्मिल को नमन ने दी श्रद्धांजलि फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में नमन परिवार द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानी रोशन सिंह, अशफाक उल्ला ख़ान और रामप्रसाद बिस्मिल के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर नमन परिवार की बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और कई सम्मानित गणमान्यों ने शहीदों की वीरता और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रोशन सिंह, अशफाक उल्ला ख़ान और रामप्रसाद…
