Author: फतेह लाइव • डेस्क

साकची, बिष्टुपुर में एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में चलाया गया जांच अभियान जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक की जिम्मेदारी निभायें, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करें : एसडीएम धालभूम फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार दूसरे दिन भी धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान साकची गोलचक्कर, बिस्टुपुर में गोपाल मैदान के समीप तथा बिष्टुपुर मेन रोड में नो पार्किंग जोन में खड़े 50 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया जिसमें दो पहिया, चार पहिया, ऑटो…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद स्थित बी०आई०टी० सिन्दरी के असैनिक अभियंत्रण विभाग में झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार परिषद, रांची द्वारा प्रायोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला “रिमोट सेंसिंग और जीआईएस का अनुसंधान में अनुप्रयोग” का समापन 13 दिसंबर को हुआ। इस कार्यशाला के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बी०आई०टी० मेसरा के प्रो० (डॉ०) ए० पी० कृष्णा एवं झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) डी० के० सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला के संयोजक और विभागाध्यक्ष डॉ० जीतू कुजूर ने सत्र की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यशाला के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि यह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. “इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी, चिरागों को चलाए रखना, लहू देकर जिसकी हिफाजत की है हमने, उस तिरंगे को भी दिल में बसाये रखना। “उपर्युक्त बात अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा विद्यार्थियों को विजय दिवस के अवसर पर सुनाए गये विजय गाथा में कहि गयी। 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश युध्द में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों सेवा परिषद् ने शनिवार को शहर के विद्यालयों में *युध्द की कहानी युध्दवीरों की जुबानी* कार्यक्रम कर विजय दिवस मनाया।लगभग 5 स्कूलों में पूर्व सैनिकों और प्राचायों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्टार्ट अप इंडिया के तहत डॉक्टर अमरेश महतो की नई खोज आटी , पुआल मशरुम आज के वर्तमान समय में किसानों की दिशा और दशा बदलने का काम करेगी। उक्त बात एबीआईएफ (आईआईटी खड़गपुर) के मैनेजर दिव्यांशु टेम्ब्रे ने कही। टेम्ब्रे अपने सहयोगी शंभूनाथ बिस्वई (MTS) के साथ डॉक्टर अमरेश महतो जो आटी पुआल मशरूम (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी हैं, उनके प्रधान कार्यालय का दौरा किया और किसानों के साथ एक बैठक के दौरान उनका अनुभव भी सुने। इस दौरान उन्होंने किसान से बात चित कर आटी पुआल मशरुम, कसावा, स्वीट पोटैटो, सीआरएस धान 310…

Read More

कहा – किसानों की अनदेखी और पूंजीपतियों की गुलामी यही है केंद्र सरकार का एजेंडा: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भगवान सिंह ने कहा है कि यह पूंजीपतियों की सरकार है, जिसमें किसानो की अनदेखी और उनकी जायज मांगों ठुकराना ही इनकी मंशा और एजेंडा है। शुक्रवार को सीजीपीसी के अध्यक्ष और किसानों के हितैषी भगवान सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इससे पूर्व भी केंद्र की यह मोदी सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर चुकी है इसलिए सरकार के आश्वासन…

Read More

अंतिम अरदास गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड में दोपहर 4 बजे शनिवार को, सीजीपीसी ने जताया दुख फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व महासचिव स्वर्गीय संतोख सिंह के पोत्र एवं भूपेंद्र सिंह बंटी के पुत्र की पंजाब के अमृतसर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार को खबर मिलने के बाद उनके पिता भूपेंद्र सिंह बंटी एवं चाचा ज्ञानी गुरदीप सिंह निक्कू अमृतसर पहुंचे. जहां पोस्टमार्टम के बाद गुरप्रीत सिंह का दाह संस्कार अमृतसर में ही कर दिया गया. पिता भूपेंद्र सिंह बंटी ने कुलप्रीत सिंह की हत्या किए जाने की आशंका…

Read More

हम अपने घर को साफ करें पर पर्यावरण को गंदा न करें नीति बनाने वाले को तय करना होगा कि वह प्रकृति के साथ है या डोमिनेट करने वाला फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि शिक्षा में बड़ी शक्ति है. इस शक्ति का उपयोग अगर हम पर्यावरण संरक्षण के लिए करें तो आज दुनिया जिस पर्यावरण संकट से जूझ रही है, उसका हम लोग सामना कर पाने की स्थिति में होंगे. उन्होंने कहा कि चूंकि शिक्षा में शक्ति है, इसलिए हमलोग आज यह आह्वान कर रहे हैं. वह कदमा के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ…

Read More

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश होंगे मुख्य वक्ता, शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आएंगे शहर फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए आगामी 15 दिसंबर को पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अभियान की बारीकियों से परिचित कराना और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि अभियान को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित रूप से चलाया जा सके। उपरोक्त कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शुक्रवार को जेएमएम नेता नौशाद अहमद चांद की बेटी व जेएमएम नेता तथा समाज सेवी इरशाद अहमद बारिश की भतीजी की जन्म दिन के शुभ अवसर पर जरूरतमंदो के बीच इस कड़कड़ाती ठंड के मौसम में 100 पीस कम्बल बाटा गया. इसे लेकर गिरिडीह शहर के मुख्य स्थान चूड़ी मोहल्ला, बरवाडीह, दर्जी मौहल्ला, झिंझरी मौहल्ला, कुरैशी मोहल्ला व इसके साथ-साथ शहर के कई स्थानों में कम्बल वितरण किया गया.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के पोटका एवं कोवाली थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना के अभिलेखों की गहनता से जांच की। लंबित कांड, वारंट, अपराध नियंत्रण हेतु क्षेत्र में सघन गश्ती करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ साइबर अपराध बढ़ते को देखते हुए उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के थानों को निर्देश दिया गया है कि चौक -चौराहा, हाट -बाजारों आदि जगहों में जागरूकता अभियान चलाएं साइबर क्राइम को रोकना काफी जरूरी है, जिसको लेकर के जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।…

Read More