Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरु नानक मीडिल स्कूल में गुरुवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की और व्यंजनों का लुप्त उठाया. विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये, जिसे देखकर बच्चे और शिक्षक मोहित हुए. इससे पूर्व मेले का उदघाटन संयुक्त रूप से स्कूल सचिव अजायब सिंह और महासचिव शमशेर सिंह सोनी ने किया. मौके पर बच्चों ने खान पान के स्टॉल भी लगाए थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल संतोख सिंह ने किया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पलामू पुलिस को को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी कला से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01BE 3770) में अवैध देशी शराब लोड कर दंगवार के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए सशस्त्र बल के साथ दंगवार ओपी से जपला की ओर प्रस्थान किया गया। ग्राम नदियाइन के पास संदिग्ध वाहन को सड़क किनारे खड़ा पाया गया। वाहन की जांच के दौरान गेट और डिक्की खुला हुआ पाया गया। मौके पर दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में…
ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद टेल्को, बारीडीह मंडल एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जताया आभार, समुचित व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की सराहना की फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी की पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बिस्टुपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाये गए स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टेल्को मंडल, बारीडीह मंडल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और भावी योजनाओं पर राजनीतिक चर्चा की। इस दौरान पूर्णिमा साहू ने स्ट्रांग रूम की निगरानी में जुटे कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की…
फतेह लाइव, डेस्क. झारखंड में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. छिटपुट मारपीट की घटनाओं के अलावा पूरे राज्य में कुल 67.59 फीसदी मतदान हुआ. 38 सीटों पर 528 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला इवीएम में बंद हो गया है. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर चुनाव हो गया है. इस तरह अब सबको 23 नवंबर का इंतजार है, जब मतगणना होगी और चुनाव का परिणाम सामने आयेगा. दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक मतदान महेशपुर विधानसभा में हुआ है, जहां 79.40 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे कम मतदान बोकारो में हुआ है, जहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज झारखण्ड राज्य में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होने के पश्चात, हाल ही में आए चुनावी सर्वे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर अपना समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद दिया है। अधिकतर सर्वे रिपोर्ट यह बताते हैं कि जनता ने बीजेपी की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। जनता का यह विश्वास हमें प्रेरित करता है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाएं। भाजपा झारखंड के विकास और हर नागरिक के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में जेआरडी स्टेडियम के समीप सोमवार को एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना के दौरान गाड़ी में सवार व्यक्ति ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर स्थिति का जायजा लेने की कोशिश की, लेकिन तब तक इंजन से लपटें उठने लगी थीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत फायर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो में जाम लगने से लोग रोजाना परेशान रहते हैं, लेकिन बुधवार को लगे जाम ने लोगों ने मीठी मीठी ठंड में लोगों के पसीने छुड़ा दिए. लोग कहते हैं कि ऐसा जाम छह माह में एक बार लगता है. शाम 4.30 बजे से जाम में लोगों के वाहन रेंग रहे हैं. घंटों घंटों लोगों को जाम से निकलने में लग रहे हैं. उधर, डिमना रोड में शंकोसाई तक, इधर पुराना कोर्ट, भुईयांडीह बल्ले काम्प्लेक्स तक, साकची बड़ा गोलचक्कर तक जाम में लोगों के पसीने छूट गए. ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मी भी इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं चुनाव समन्वय समिति के चेयरमैन राकेश तिवारी ने झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के समाप्ति के बाद कहा राज्य की जनता हमारे गठबंधन सरकार के विकास के कार्यों को ध्यान में रखते हुए अपना मतदान किया है. राज्य में कांग्रेस गठबंधन की मजबूत सरकार पुनः बनने जा रही है. जनता का जनादेश गठबंधन सरकार के पक्ष में ही आएगा. उन्होंने कहा राज्य की जनता फिर से एक बार कांग्रेस महागठबंधन की सरकार की पक्ष में अपना मतदान करके राज्य को विकास की दिशा में अग्रसर देखना चाहती है. झूठे खोखले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी जितना भी तिकड़म कर ले और झूठ पर झूठ बोलते रहे बावजूद झारखंड की सत्ता में नहीं आ सकती है। झारखंड की जनता भाजपा को कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। पूर्व में जनता ने भाजपा को मौका दिया 18 साल शासन किया और जो कुर्सी पर बैठा जमकर लूट मचाया अब जनता फिर से मौका नहीं देगी। गृह मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह झूठ पर झूठ बोल रहे हैं झूठा दावा कर रहे हैं की भाजपा को 57 सीट मिलेगी उनका सपना पूरा नहीं होगा। समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद के सिंदरी स्थित डायरेक्टर बंगलो में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ, जिसमें डायरेक्टर पंकज राय और प्रोफेसर घनश्याम कर ने प्रेस प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्तियों के संघर्ष और प्रयासों को मान्यता देना था, ताकि समाज में उनके द्वारा किए जा रहे योगदान की महत्ता को महसूस किया जा सके। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानी जाती है। इसका कार्य सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को उजागर करना, सरकार और अन्य संस्थाओं से जवाबदेही तय करना और आम जनता के…
