Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी 20 सालों तक झारखंड की सत्ता में नहीं आएगी : सुधीर कुमार पप्पू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी जितना भी तिकड़म कर ले और झूठ पर झूठ बोलते रहे बावजूद झारखंड की सत्ता में नहीं आ सकती है। झारखंड की जनता भाजपा को कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। पूर्व में जनता ने भाजपा को मौका दिया 18 साल शासन किया और जो कुर्सी पर बैठा जमकर लूट मचाया अब जनता फिर से मौका नहीं देगी। गृह मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह झूठ पर झूठ बोल रहे हैं झूठा दावा कर रहे हैं की भाजपा को 57 सीट मिलेगी उनका सपना पूरा नहीं होगा। समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि आज ही महाराष्ट्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े 5 करोड रुपए बांटते हुए उन्हें लोगों ने पकड़ लिया उनकी अभिलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए। भाजपा झारखंड में भी पैसे बांटकर वोट बटोर धन बल पर सरकार बनाना चाहती है भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता के द्वारा परिवारवाद पर बयान देना ढकोसला साबित हुआ कोल्हान से इसबार भी भाजपा को कुछ मिलने वाला नहीं है।

पूरे प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की लहर चल रही है इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। तब भाजपा के नेता मुंह छुपा कर घर में बैठ जाएंगे। इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव में 60 सीटे तक लाएगी। हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठ और तिकड़म को जनता जान चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता सिर्फ झारखंड में घुसपैठियों का नारा लगाकर झारखंड वासियों को बरगलाने का काम कर रहा है कभी भी चुनाव के दौरान शिक्षा स्वास्थ्य महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं की गृह मंत्री के द्वारा चुनाव में दिए गए बयान कानूनी तौर पर हास्यास्पद लगता है कि सरकार बनेगी तो घुसपैठियों को चुन चुन के बाहर करेंगे और सरकार नहीं बनी तो क्या घुसपैठियों को भर देंगे झारखंड में सिर्फ भ्रष्ट नेताओं का जमावड़ा है भाजपा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें