Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुलाब बाग फेज-1 में काम करने के दौरान गिरने से कमलपुर निवासी सुधाकर महतो (39) गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में सुधाकर को टीएमएच ले जाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सुधाकर राज मिस्त्री का काम करता था। वह गुलाब बाग फेज-1 में काम कर रहा था। इसी दौरान उंचाई से पैर फिसलने के कारण वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद सुधाकर के परिजनों ने मुआवजे की मांग कर डाली। मुआवजे पर सहमति के बाद पुलिस ने आस्वाभाविक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के द्वारा प्रत्येक वर्ष के अनुसार शुक्रवार को भगवान श्री सूर्य देव के उदयीमान अर्घ्य दिवस पर पवित्र छठव्रतियों एवं सभी भक्तों के लिए एक सेवा शिविर जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन अस्पताल के सामने लगाया गया। प्रातः काल 6 बजे से प्रारंभ हुये इस सेवा शीविर में बड़ी संख्या में भक्तों के बीच दातुवन, चाय, शीतल जल, बिस्किट एवं बुंदिया का वितरण किया गया। आज के इस सेवा शीविर में शहर के अनेकों गणमान्यजन भी पधारें। वहीं विशेष रूप से आज के शीविर में पधारने वालों में जुगसलाई विधानसभा चुनाव हेतू एनडीए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने सुबह अनेक घाटों का भ्रमण किया. वह अनेक शिविरो में गये और प्रसाद, जलपान आदि वितरण में हाथ बंटाया. राय सबसे पहले दोमुहानी घाट पहुंचे. वहां उनका स्वागत मुकुल मिश्रा ने किया. मुकुल मिश्रा के शिविर में राय ने अर्घ्य के लिए दूध और आम का दातुन वितरित किया. उन्होंने छठ का अर्घ्य देकर लौट रहे लोगों के बीच बिस्कुट वितरण भी किया. राय दोमुहानी के कई शिविरों में गये. प्रायः हर…
1984 की त्रासदी के लिए न्याय के लिए सिख समुदाय की लड़ाई अभी भी जारी है – सतनाम सतनाम सिंह गंभीर ने भारत और कनाडा के बीच शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए व्यापक योजना बनाने का किया आह्वान फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने अपनी संवेदनशील प्रतिक्रिया कनाडा और भारत के बीच ख़राब होते रिश्तों पर रखी है. सतनाम सिंह गंभीर ने सिख समुदाय को निशाना बनाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे कृत्यों को बेहद निंदनीय बताया जिसमें जानबूझकर सिखों को निशाना बनाया जा रहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूरे कोल्हान का चर्चित जुगसलाई महाकालेश्वर छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया। जहाँ इस घाट में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर भगवान भास्कर को अर्घ देकर अपने परिजनों के सुख समृद्धि की कामना की। घाट का उद्घाटन थाना प्रभारी जुगसलाई एवम समाज के गणमान्य राजेश मेंगोटिया, छितरमल धूत, गिरधारी शर्मा, गोपाल शर्मा जी एवम अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि इस घाट की व्यवस्था को देखते हुए तत्कालीन राज्य्पाल महोदय वर्तमान में राष्ट्रपति द्वारा समिति को सम्मानित किया गया था। लगभग 50…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आस्था और विश्वास का लोक पर्व छठ के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनारी थाना शांति समिति सोनारी थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तटस्थ होकर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सोनारी दोमोहनी संगम छठ घाट, डोभो पूल छठ घाट और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी छठ घाट पर शिविर लगाकर दोपहर से ही छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो जिस चलते मौजूद रहे। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू भावुकता प्रतीत करते हुए मधुर आवाज से…
सुप्रसिद्ध लोक गायिका अन्नू दुबे एवं श्यामा शैलजा के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से गुरुवार शाम आयोजित छठ महोत्सव में लोगों का जबरदस्त उत्साह दिखा। मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी समेत तमाम पदाधिकारी व अन्य गणमान्यजनों की मौजूदगी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला में सूर्य उपासना के महान पर्व छठ को लेकर गुरुवार को घाटशिला के अमाईनगर, सूर्य मंदिर व स्वर्णरेखा नदी मऊभंडार छठ घाट पर अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध्य दीया। इस मौके पर स्वर्ण रेखा नदी मऊभंडार में अरुणोदय छठ घाट कमेटी द्वारा सुचारू रूप से व्यवस्था की गई थी। कमेटी द्वारा एक मंच बनाकर पुजारी के मंत्र उच्चारण के बीच छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। इस दौरान घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत हुजूर, मऊभंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार महतो, छठ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में प्रार्थना सभा के दौरान सूर्योपासना का महापर्व छठ मनाया गया। कक्षा आठवीं के अयांतिक मंडल और मानवी प्रधान ने छठ पर सुविचार प्रस्तुत किये, कक्षा आठवीं की सौम्या सुमन ने अपने भाषण में छठ के महत्व तथा प्रसिद्ध मान्यताओं के बारे में बताया। छठ की महिमा दर्शाते लोकनृत्य व लोकगीत ने समां बाँधा। विद्यालय सह सचिव एस के देवड़ा ने छात्रों को बचपन तथा बाल्यावस्था के महत्व को बताया। कक्षा छठवीं ‘स’की छात्रा सृष्टि कुमारी को ” बाल्यावस्था” विषय पर अपने अनुभवों के द्वारा एक सुंदर लेख लिखने के…
छठ व्रतधारियों का लिया आशीर्वाद, जनसंपर्क अभियान में सुनी लोगों की समस्याएं फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने छठ महापर्व के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर व्रतधारियों को नमन किया और भगवान भास्कर से क्षेत्र के लोगों की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने सीतारामडेरा के पांडेय घाट, तारा मंदिर के पीछे भुइयां छठ घाट, केबुल बस्ती एवं न्यू केबुल टाउन मैदान, बारीडीह भोजपुर कॉलोनी छठ घाट, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समेत अन्य घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस…
