Author: फतेह लाइव • एडिटर
चोर का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आदित्यपुर के हरिओम नगर में दहशत में लोग, रतजग्गा भी आदित्यपुर पुलिस ने शुरू भी नहीं किया अनुसंधान, आधी रात में लोग उठ उठ कर देख रहे गश्त गाड़ी फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर के हरिओम नगर के एचआईजी इलाके के शैल निवास में आधी रात को मुंह पर कपड़ा बांध कर चोर ने प्रवेश किया। उसे पता था कि घर में कई सीसीटीवी लगे हुए हैं। उसने अधिकतर सीसीटीवी की मेमोरी चिप निकाल ली ताकि उसकी करतूत पकड़ में नहीं आए। कुछ सीसीटीवी ऊंचाई में हैं। सो, उसमें उसकी हरकत कैद हो गई।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सुधांशु ओझा पूर्व जिलाध्यक्ष थे. कई विवादित बयान देना और फिर माफी मांगना उनकी आदत थी. संगठन को उससे बहुत चोट पहुंच रही थी. उनका दो साल का कार्यकाल 28 जनवरी को पूरा होना था. उससे पहले ही भाजपा परिवार ने उनकी छुट्टी कर दी. संजीव सिन्हा सोनारी मंडल अध्यक्ष रहे. अभी जिला में उपाध्यक्ष थे. खैर,अब जाहिर है उनसे जुड़े लोगों को भी महत्वपूर्ण पदों से हटाया जायेगा. भाजयुमो जिलाध्यक्ष भी लाइन में हैं. वह अपने लोगों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर भाजपा के नए नेता (जिलाध्यक्ष) सुधांशु ओझा की छुट्टी हो गई है. अब संजीव सिन्हा नए चेहरे के रूप में आलाकमान ने चुना है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा आप पर जताया गया विश्वास आपके लंबे संगठनात्मक अनुभव, निरंतर सक्रियता और कर्मठ कार्यशैली का प्रमाण है। आपने सदैव समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहे हैं। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा संगठन…
Accident News : बस स्टैंड के पास चेचिस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, महिला घायल, देखें – Video
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास शनिवार शाम उस वक्त अफरा–तफरी मच गई जब एक चेचिस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक चेचिस को मौके पर ही छोड़कर भागने लगा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे धार दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार आगे आगे चल रहा था जबकि चेचिस उसके पीछे था। इसी दौरान चेचिस चालक ने बाइक को…
लोअर बाजार थाना के सहयोग से नेट वर्ल्ड दुकान में हुई छापामारी, लगभग 30 हजार मूल्य की टिकटें जब्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ पूरी तरह सतर्कता के साथ ड्यूटी कर रही है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट रांची एवं सीआईबी रांची की संयुक्त टीम द्वारा थाना लोअर बाजार की सहायता से पुरुलिया रोड, पत्थलकुदवा स्थित “नेट वर्ल्ड” नामक दुकान पर छापामारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान दुकान में ऑनलाइन कार्य कर रहे एक व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम विनोद टुडू, उम्र लगभग 28 वर्ष,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय फिजिशियन डॉ॰ तमल देव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निर्देश पर शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े लोग मर्सी अस्पताल पहुंचे और स्वर्गीय देव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरयू राय ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉक्टर देव का निधन चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति है। वह विनम्र स्वभाव के थे और उन्हें एक समर्पित चिकित्सक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। मर्सी अस्पताल में श्रद्धांजलि देने वालों में हरे राम सिंह,अशोक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आरपीएफ रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ द्वारा सतर्क ड्यूटी के दौरान शुक्रवार को प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं सीआईबी रांची की टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर, रांची पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार महतो, उम्र 36 वर्ष, निवासी संखाकुरी, थाना चंदनकियारी, जिला बोकारो (झारखंड) बताया। उसके पास से ट्रेन संख्या 20839 (रांची–नई दिल्ली) की दो यात्रियों की तत्काल काउंटर टिकट बरामद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक कुल 2.850 किलोमीटर लंबाई के पथ के उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड़ 17 लाख 51 हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की स्वीकृति पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों का परिणाम है। यह सड़क टाटानगर रेलवे स्टेशन से जमशेदपुर-हाता मार्ग होते हुए घनी आबादी वाले बागबेड़ा कॉलोनी से गुजरते हुए बड़ौदा घाट को जोड़ता है। वर्तमान में यह सड़क काफी जर्जर स्थिति में है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बढ़ती ठंड को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में काली मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरतमंद लाभुकों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह, यूथ इंटर के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह एवं समाजसेवी राजा ओझा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बारी-बारी से जरूरतमंदों के बीच कंबल का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा को दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कंपनी के ऑटो जेनरल ऑफिस में ट्रिम फैक्ट्री की जीएम किरण नरेन्द्र, पेंट एंड ट्रिम फैक्ट्री के डीजीएम प्रणय कांत, डीजीएम अनिल शर्मा, डीजीएम अनुज वर्मा समेत अन्य की मौजूदगी में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा को कलाई घड़ी तथा चांदी का सिक्का भेंट किया गया। जीएम किरण नरेन्द्र स्वयं शशि भूषण प्रसाद एवं प्रकाश विश्वकर्मा के कलाई पर घड़ी बांधी तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य कर्मचारियों…
