Author: फतेह लाइव • एडिटर
महिला, एससी-एसटी, दिव्यांग और पूर्वोत्तर के राज्यों के उम्मीदवारों को फीस में 1 लाख की मिलेगी रियायत फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में शामिल एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर ने वर्किंग प्रोफेशनल के लिए अपने ब्लेंडेड पीजीडीएम कार्यक्रमों में वर्ष 2026–28 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. संस्थान द्वारा बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और फाइनेंस के तीन अलग-अलग ब्लेंडेड पीजीडीएम कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, जिन्हें विशेष रूप से उन कामकाजी लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपनी नौकरी जारी रखते हुए उच्च स्तरीय प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करना चाहते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. रांची सिविल कोर्ट के बाद अब रातू रोड स्थित Galaxia Mall में संचालित Passport Seva Kendra को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. अज्ञात अपराधियों ने ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया. धमकी मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी. मॉल और पासपोर्ट ऑफिस के आसपास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेशनल कबड्डी प्लेयर भूपेंद्र सिंह की पत्नी पूर्णिमा कौर का निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार चल रही थी. वह अपने पीछे पति नेशनल कबड्डी प्लेयर भूपेंद्र सिंह, पुत्र सिमरनजीत सिंह का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है. उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कदमा गुरुद्वारा कमेटी एवं अन्य सभी गुरुद्वारा कमेटियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उनकी सव यात्रा 7 मार्च को दिन के 11 बजे कदमा रामनगर स्थित निवास स्थान से पार्वती घाट आदित्यपुर के लिए निकलेगी.
एसएसपी ने शहर के पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, उमेश कुमार ठाकुर होंगे बागबेड़ा के नए थाना प्रभारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. गुरुवार देर शाम जारी आदेश में कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं और इस तबादले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इससे विधी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है. जारी सूची के अनुसार साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कदमा थाना अंतर्गत रामजनमनगर के रहने वाले लोगों ने गुरुवार रात कदमा थाने का घेराव कर दिया। 50 की संख्या में लोग थाना पहुंचे और परिसर पर ही धरने पर बैठ गए। बस्ती वासियों ने बताया कि वे लोग बस्ती के ही आसमाजिक तत्वों से परेशान है। बस्ती का रहने वाला अजय रजक और पंकज आए दिन बस्ती के लोगों को परेशान करता है जिससे बस्ती वासी डर के माहौल में जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। गुरुवार शाम को भी अजय रजक अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में जबरन घुस गया…
टाटा स्टील यूआईएसएल के मैनेजर ने 10-12 अज्ञात पर दर्ज कराई थी FIR, 70 किलो कॉपर बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की बर्मामाइंस थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर में आग लगाकर कॉपर क्वायल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया लगभग 70 किलो ट्रांसफार्मर क्वायल भी बरामद किया है। मामले में साकची स्थित डोरी रोड निवासी और टाटा स्टील यूआईएसएल में मैनेजर के पद पर कार्यरत अजीत कुमार त्रिपाठी ने 18 फरवरी को बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में 10–12 अज्ञात लोगों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा गांधीनगर निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के पिछले 18 दिनों से लापता होने और मामले में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों एवं बस्तीवासियों ने संयुक्त रूप से आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष को ज्ञापन सौंपकर युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की। लापता युवक की मां सुकू देवी ने अपने आवेदन में बताया कि वह दाई का काम कर घर-घर जाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका बेटा विशाल कुमार सिंह पिछले 18 दिनों से घर से लापता है। इसकी लिखित सूचना उन्होंने बागबेड़ा थाना में दी…
बारीगोड़ा का मुन्ना सिंह गिरफ्तार, दोनों बेटे फरार, देसी कट्टा बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा मैदान के पास बुधवार देर रात होली में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस्ती में होली खेलने के दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शिरकत की। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, उपाध्यक्ष मनोज चेतानी, दिलीप गोयल, सीए पवन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी, कैलाश केवलका सहित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नीतीश कुमार की सबसे बड़ी गलती केंद्र में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना। यह तो तय था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह साजिश कर नीतीश कुमार को निपटा देंगे। मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार को हटाने के बाद भाजपा किसी रबर स्टाम्प को मुख्यमंत्री बनाएगी। समाजवादी चिंतक सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है। नीतीश कुमार ने क्यों सरेंडर किया, उनकी क्या मजबूरी है। यह खबर जनता के सामने आ रही है। लोगों को संदेह…
