Author: फतेह लाइव • एडिटर

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता कर की घोषणा, कहा – मानगो में सुधा गुप्ता का बोलबाला फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विगत कई दिनों से लगातार चर्चा परिचर्चा एवं प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त करने के उपरांत जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से चेयरमैन पद हेतु पार्टी के तरफ से इंदु देवी को समर्थन देने की घोषणा की जा रही है। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठन से संबंधित बातों को रखते हुए जुगसलाई नगर अध्यक्ष, जुगसलाई प्रखंड…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में होने वाले जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतर्गत एनडीए समर्थित प्रत्याशी  रिंकू सिंह के चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी के निर्देशानुसार वार्ड संख्या 15 के प्रवासी प्रभारी के रूप में वार्ड संयोजक, सह-संयोजक एवं सभी बूथ प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों की कार्ययोजना एवं चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए उसे अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, मनोज सिंह, मुकेश राजा साहू एवं रितेश जैन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठनात्मक मजबूती,…

Read More

एनएस के कमेटी मेंबरों के सामने सतीश ने वायदा किया कि बेहतर वेज के लिए यूनियन अध्यक्ष के हर निर्णय के साथ टुन्नू चौधरी के बोल, टाटा वर्कर्स यूनियन का कौन अध्यक्ष कर्मचारियों के लिए बेहतर वेज रिवीजन नहीं चाहेगा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी का यह तर्क भी रहा कि जो मांगा जाएगा वो सब प्रबंधन नहीं देता फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील में न्यू सीरीज के सात हजार से अधिक कर्मचारियों ने बेहतर वेज रिवीजन के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन पर दबाव और बढ़ा दिया है. एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने सप्ताह भर पहले टाटा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव ने वार्ड संख्या 6 से 10 में तक अवस्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में संबंधित पदाधिकारी के साथ मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिन्हा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन, नकुल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  बीजेपी झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. कुलवंत सिंह बंटी ने राज्य की वर्तमान परिस्थितियों से मंत्री को अवगत कराया और जनहित के विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.

Read More

हर कोई हत्या की वजह और हत्यारे का नाम जानने के लिए इच्छुक, जमशेदपुर के अपराधी का उछल रहा नाम ?  फतेह लाइव, रिपोर्टर.  उत्तराखंड के देहरादून में अंडरग्राउंड तरीके से रह रहे बाहुबली विक्रम शर्मा की शुक्रवार को हत्या किये जाने की खबर के सामने आते ही जमशेदपुर के आपराधिक जगत में हलचल मच गई है. विक्रम शर्मा को जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह का गुरु माना जाता था. बताया जाता है कि मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग उसी ने अखिलेश सिंह को दी थी.  जानकारों का दावा है कि अखिलेश सिंह द्वारा अंजाम दी गई कई आपराधिक घटनाओं…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में 11 फरवरी को हुई फल कारोबारी सह भाजपा नेता कन्हैया यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में कन्हैया यादव को गोली लगी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कन्हैया यादव को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन के आधार पर गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. गिरफ्तार आरोपियों में सुमित…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर से क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को निबंधित पत्र भेजकर हालिया गठित सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन करने का आग्रह किया है। कुलविंदर सिंह के अनुसार इस एडवाइजरी काउंसिल में उन्हें सदस्य के तौर पर नामजद किया जाना चाहिए। जिनके घर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी अंतर्गत जमशेदपुर टाउन में है। इसमें मानगो, आदित्यपुर अथवा जुगसलाईवासी अथवा आपराधिक मामले के किसी आरोपी को स्थान नहीं दिया जाना चाहिए। अधिवक्ता का साफ कहना है कि टाटा स्टील प्रबंधन ने इस जमशेदपुर शहर को स्वच्छ साफ निर्मल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ पदयात्रा की. इस दौरान वह गौशाला चौक, गुरुद्वारा रोड बाटा चौक से रेलवे फाटक रोड होते हुए गौशाला रोड पहुंची, जहां स्थानीय लोगों से दुकानदारों से आशीर्वाद प्राप्त किया. सभी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया. साथ ही उन्होंने समाजसेवी दीपक भालोटिया से भी मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद मांगा. स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से काफी उत्साह देखने को मिला. सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड में रामगढ़ जिले की चूटूपालू घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक कंटेनर ने ब्रेक फेल होने की वजह से आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का ड्राइवर केबिन में फंस गया और गाड़ी में आग लग गई। ड्राइवर की जलने से मौत हो गई. वहीं, ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़ भाग निकला. हादसे के बाद घाटी में तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

Read More