Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में परसुडीह थाना पुलिस ने बुधवार तड़के गदड़ा भूमिज टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिस्तौल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गदड़ा ड्राइवर कॉलोनी निवासी रौशन सिंह उर्फ पाका, बारिगोड़ा निवासी रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और राहड़गोड़ा निवासी आनंद पॉल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद की है। इस मामले में थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गदड़ा प्राथमिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टेल्को थाना क्षेत्र स्थित लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास जिंदा गोलियों के साथ पकड़े गए एक किशोर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने पहले उसे नाबालिग बताया, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर उसकी उम्र 19 वर्ष दर्शाकर उसे घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बताया था, लेकिन अगले ही दिन उसकी उम्र 19 वर्ष दिखा दी गई। इस कार्रवाई को लेकर परिजनों ने पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर आरोपी नाबालिग था तो उसे रिमांड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराडीह भूमिज टोला में सोमवार को 40 वर्षीय परमेश्वर सिंह सरदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की शुरुआत तब हुई जब कदमडीह का रहने वाला 20 वर्षीय बुधराय उर्फ अंठूल शराब के नशे में धुत होकर परमेश्वर के घर में घुस गया और जबरन खटिया पर बैठ गया. जब परमेश्वर की मां और पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने बुजुर्ग मां पर पत्थर चला दिया और खटिया पलटकर वहां से चला गया. करीब 11 बजे जब परमेश्वर घर लौटा और उसे इस घटना की जानकारी मिली, तो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिदगोड़ा पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार परसुडीह मकदमपुर निवासी पिंकू कर्मकार को मंगलवार को जेल भेज भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 3.71 किलो गांजा बरामद किया है जिसका बाजार मूल्य 1.50 लाख रुपए बताई न रही है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा सप्लाई करने के लिए आ रहा है। इसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पिंकू पूर्व में परसुडीह ने बाइक चोरी के मामले में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में अरविंद विद्रोही की अध्यक्षता में जमशेदपुर जिला भोजपुरी साहित्य परिषद और सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सुनिश्चित हुआ कि स्मृति शेष कौशल किशोर सिंह के स्मृति में 5 साहित्यकारों का सम्मान एवं 18-19 अप्रैल को दो दिवसीय भोजपुरी नाट्य महोत्सव का आयोजन तुलसी भवन के मुख्य सभागार में होगा। भोजपुरी नाट्य महोत्सव में दिल्ली की प्रख्यात नाट्य संस्था ‘रंगश्री’ के कलाकारों एवं डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में 4 नाटक और जमशेदपुर के ‘मंच’ के कलाकारों और अनिता सिंह के निर्देशन में एक नाटक का मंचन होगा। बैठक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को स्टार प्रचारक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अर्जुन मुंडा भारतीय राजनीति के एक सशक्त, अनुभवी और जनप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनता से गहरा जुड़ाव उन्हें एक प्रभावशाली प्रचारक बनाता है। वे न केवल एक कुशल रणनीतिकार हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने की उनकी क्षमता उन्हें…
ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਕਾਨੂੰਨ ਬਨਾਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਥਕ ਵਿਚਾਰਾਂ ਦੀ ਤਰਜ਼ਮਾਨੀ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਨਾਉਣ : ਜੱਥੇਦਾਰ ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਜ ਕਰਨ ਸਮੇਂ ਸਰਕਾਰ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਰਾਏ ਜ਼ਰੂਰ ਲੈਣ ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ, ਰਿਪੋਰਟਰ. ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਸਬੰਧੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਾਨੂੰਨ ਬਨਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੱਦੀ ਪੰਥਕ ਇਕੱਤਰਤਾ ’ਚ ਅੱਜ ਸਮੁੱਚੀਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਇਕਸੁਰ ਹੋ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਜਾਗਤ ਜੋਤਿ ਗੁਰਆਈ, ਸਤਿਕਾਰ, ਪ੍ਰੰਪਰਾ, ਵਿਲੱਖਣਤਾ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਕਾਨੂੰਨ ਬਨਾਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਥਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਦੀ ਤਰਜ਼ਮਾਨੀ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਨਾਉਣ ਲਈ ਆਖਿਆ।…
श्री गुरु नानक देव जी धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के दो दिवसीय समागम में पूर्वी भारत की संगत हुई निहाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. ओड़िशा राज्य के पवित्र स्थल पुरी में जहां श्री गुरु नानक देव जी के चरण पढ़े थे. वहां हर साल की तरह श्री गुरु नानक देव जी धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले दो दिवसीय कीर्तन समागम 4 और 5 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया था. इस साल का समागम “हिंद दी चादर” श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के सम्मान में आयोजित किया गया. जहां 4 अप्रैल को…
फ़तेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें अपराधियों की बेखौफ गतिविधि साफ देखी जा सकती है। घटना सुबह करीब 6:55 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बदमाश सपन दास के घर के पास पहुंचे और खिड़की की ओर निशाना साधकर तीन राउंड फायरिंग की। उस समय घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, जिससे किसी के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू करूआ उर्फ लोलो, निवासी भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद की हैं। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर ने बताया कि सोमवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। जांच में पाया गया…
