Dhanbad : AISMJWA प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे धनबाद, हुआ स्वागत, नई कमिटी भी गठित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

धनबाद जिला के सिंदरी में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव का गर्मजोशी के साथ स्वागत और अतिथियों को अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और AISMJWA के सलाहकार अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं.उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए नई कमिटी को भी शुभकामनाएं दीं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विशेष आमंत्रित सदस्य एवं AISMJWA के नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकार,सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है.उन्होंने कहा कि जिला कमिटी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी.

विशिष्ट अतिथि एवं बोकारो प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों की एकजुटता समय की आवश्यकता है.उन्होंने संगठन के विस्तार और पत्रकार हित में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया.

समारोह के दौरान सर्वसम्मति से धनबाद जिला कमिटी का गठन भी किया गया. नई कमिटी में संरक्षक के रूप में राजकिशोर सिन्हा, प्रेम प्रकाश शर्मा एवं रामजी प्रसाद नोनिया को जिम्मेदारी दी गई. सह प्रभारी मोहम्मद अकरम रजा एवं रतन अग्रवाल बनाए गए. राहुल कुमार को जिला अध्यक्ष, प्रवीण सिंह को उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, भगीरथ सिंह एवं आनंद बाउरी को उपाध्यक्ष और सुजीत कुमार सिन्हा को महासचिव बनाया गया.

इसके अलावा दीपक पांडेय, मुख्तार अंसारी एवं विश्व नारायण पाशी को सचिव, रतन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष,गणेश कुमार पासवान को संगठन सचिव बनाया गया.कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अब्दुल हमीद अंसारी, राजकुमार शर्मा, हेमंत कुमार दान, रोहित मंडल, करण कुमार,शेख नजिम, गणेश कुमार महतो,बलराम भंडारी एवं गोवर्धन रजक को भी शामिल किया गया.वहीं सुरेश महतो, मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं कुलवीर सिंह को आमंत्रित सदस्य सह सलाहकार समिति में शामिल किया गया.

कार्यक्रम में जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.वहीं पिछले करीब दस वर्षों से प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस पर रक्त संग्रह कर एसएनएमसीएच धनबाद को उपलब्ध कराने के लिए उन्हें संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव एवं प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार दुबे को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें