Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगड्डा मोड़ के समीप हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार तड़के लगभग 4 बजे हुए भीषण फर्नेस में हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। हादसे में प्लांट में कार्यरत 9 मजदूर बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां प्राथमिक उपचार कर सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची के देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. खालसा सृजन दिवस (बैसाखी) के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब साकची में 14 अप्रैल को एक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में संगत के हाजरी भरने की उम्मीद है। पिछले दिनों प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में साकची गुरुद्वारा में कार्यकारणी की एक बैठक रखी गयी थी जिसमे निर्णय लिया गया कि बैसाखी पर्व पूरी धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। सरदार निशान सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार और बैसाखी पर्व कार्यक्रम सुबह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर रेलवे स्टेशन एवं इससे जुड़े रेल मार्गों पर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी, अव्यवस्थित संचालन तथा यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में मंगलवार 7 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस जन आंदोलन का नेतृत्व जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय करेंगे। पिछले लंबे समय से टाटानगर जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन पर ट्रेनों का घंटों विलंब से चलना, प्लेटफॉर्म प्रबंधन की कमी, समय-सारणी का पालन न होना एवं यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इससे आम नागरिकों,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को उपायुक्त से मिलने के लिए पहुंचा. उपायुक्त की अनुपस्थिति में तिवारी ने आर्म्स मजिस्ट्रेट चंदेश्वर सिंह से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौपा, जिसमें उन्होंने अक्टूबर 2025 में घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव के समय लागू आचार संहिता के आलोक में शहर के लाइसेंस धारकों द्वारा बिष्टुपुर स्थित गन दुकान AT DAW & CO में जमा कराया था. आचार संहिता खत्म होने के बाद जब लाइसेंस धारक अपना हथियार लेने के लिए गए तो दुकानदार ने एक नोटिस लगा रखा था.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स स्थित गंभीर टायर हाउस के प्रीमियम रेंज के कार एक्सेसरीज लांच किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के मालिक सतनाम सिंह गंभीर ने बताया की यह प्रतिष्ठान वर्षों से उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले टायर एवं कार एसेसरीज के लिए शहर में अपनी एक विशेष पहचान बनाए हुए है। सभी चीजे बाजार से कम रेट में उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लोगों का भरपूर सहयोग और प्यार पिछले 40 वर्षों से मिलता आ रहा है और हम उम्मीद करते हैं की आगे भी इसी तरह जमशेदपुर के लोगो का सहयोग मिलता रहेगा।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबर ब्यूरो के पास सोमवार दोपहर टाइगर मोबाइल के जवानों ने एक नाबालिग को गोलियों के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 10 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। कार्रवाई के बाद जवानों ने आरोपी नाबालिग को टेल्को थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बाइक पर सवार होकर लेबर ब्यूरो इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां गश्त कर रहे टाइगर मोबाइल के जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर जवानों…
शहर के इंजीनियर सौम्य दीप ने जापान के टोक्यो में प्रस्तुत किया अपना शोध पत्र फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी निवासी मैकेनिकल इंजीनियर सौम्य दीप ने अपने अभिनव ऊर्जा अवधारणा प्रस्तुत कर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है. वे वर्तमान में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं और स्वतंत्र रूप से ऊर्जा एवं भौतिकी के क्षेत्र में शोध कर रहे हैं. जापान की राजधानी टोक्यो में गत 26-27 मार्च, 2026 को आयोजित ‘एनर्जी टेक कॉन्फ्रेंस 2026 में इसे प्रस्तुत भी किया. सम्मेलन में उन्होंने “लिक्विड एयर को वर्किंग मीडियम के तौर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम राज्य ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। यह सुखदायी है। उन्होंने कहा कि जज्बा, मेहनत और हुनर अगर एक साथ हो तो फिर सफलता मिलनी तय है। कई बार कद में ऊंचे खिलाड़ी को औसत ऊंचाई का खिलाड़ी भी हुनर के बल पर मात दे देता है। हुनर बेहद जरूरी है। इसके साथ ही खेल में कठोर अनुशासन की भी जरूरत होती है। यह अनुशासन ही है जो समाज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर मारवाड़ी युवा मंच शाखा के सत्र 2026-27 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवा, संगठन सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहायक मंत्री (जोन-2) युवा हर्ष सुल्तानिया, झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-3) युवा मोहित मुनका की विशेष उपस्थिति रही। इनके अलावा मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष प्रभातिया, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया तथा झारखंड फेडरेशन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के रीजनल वाइस प्रेसिडेंट विजय आनंद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आम आदमी पार्टी के कोल्हान प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिला एवं महानगर कमेटी निर्माण प्रक्रिया को लेकर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक को संबोधित किया गया। इसके उपरांत वन-टू-वन संगठन निर्माण प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी साथियों से सुझाव लिए गए। इस बैठक में कोल्हान सह-प्रभारी शंभू सिंह, कोल्हान संगठन मंत्री संतोष राव, प्रदेश समन्वय समिति के एडवोकेट विनीत मिश्रा, प्रोफेसर शालिग्राम मिश्र सहित अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित…
