SE RIALWAY : टाटानगर क्षेत्र की रेल सुविधाओं एवं विकास कार्यों के मुद्दे जेडआरयूसीसी बैठक में प्रमुखता से उठाए गए

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

कोलकाता के होटल ताज बंगाल में आयोजित दक्षिण पूर्व रेलवे की 106वीं जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में टाटानगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने सक्रिय भागीदारी की तथा टाटानगर एवं आसपास के क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण रेल विकास एवं यात्री सुविधाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान अरुण जोशी को उनके सक्रिय योगदान एवं यात्री हितों के प्रति निरंतर प्रयासों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन एवं जेडआरयूसीसी के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में जोशी ने विशेष रूप से टाटानगर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना, यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की उपलब्धता, नई रेल सेवाओं की आवश्यकता, स्टेशन परिसर में यातायात प्रबंधन, पार्किंग सुविधाओं के विकास तथा जमशेदपुर एवं कोल्हान क्षेत्र की रेल संपर्क आवश्यकताओं से जुड़े विषयों को उठाया।

उन्होंने टाटानगर स्टेशन को दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में से एक बताते हुए स्टेशन पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र की बढ़ती यात्री मांग के अनुरूप नई रेल सेवाओं एवं मौजूदा ट्रेनों के विस्तार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

अरुण जोशी ने इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गाड़ी संख्या 18061/18062 सांतरागाछी–खातीपुरा एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जाना एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन टाटानगर, रांची एवं झारखंड के यात्रियों को पहली बार जयपुर तथा राजस्थान से सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों एवं पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा।

अरुण जोशी ने कहा कि टाटानगर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को रेल प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है तथा वे भविष्य में भी क्षेत्र के रेल विकास एवं यात्री हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें