WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Press : अवैध रूप से गाड़ियों पर प्रेस लिखवाने वालों की अब खैर नहीं, डीसी ने प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रतिनिधियों को दिलाया भरोसा, डीटीओ को तत्काल दिए गए निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मिलकर जिला में पत्रकारों की पहचान और अवांछित तत्वों और प्रेस लिखे फर्जी वाहनों पर कार्रवाई की अपील की है. हाल के दिनों में तेजी से प्रेस लिखे वाहनों का इस्तेमाल अवांछित तत्व और कुछ अन्य लोग भी कर रहे हैं. अपना धंधा प्रेस के नाम पर चला रहे हैं. इससे जमशेदपुर में पत्रकारों की मर्यादा धूमिल होने के कगार तक आ पहुंची है. भला हो पीसीजे का. जिन्होंने इसकी पहल की और सच्चे पत्रकारों की गरिमा बनाये रखने की आवाज उठाई.

आपको बता दें की जमशेदपुर में कई फर्जी लोग गाड़ियों में प्रेस लगाकर घूम रहे हैं. ईमानदार पत्रकार इसकी भेंट चढ़ते हैं. जगह जगह ट्रैफिक पुलिस की जांच में ऐसे प्रेस लिखे वाहनों को छोड़ दिया जाता है. इस समय ये फर्जी लोग प्रेस के नाम का उपयोग करते हैं. इनकी जांच होने पर कई प्रकार के वारे न्यारे उजागर होंगे, जो चौंकने वाली बात होगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

खैर, इससे वास्तविक पत्रकारो के साथ जिला प्रशासन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि तथाकथित फर्जी पत्रकार धौंस जमाते हुए वैध अवैध धंधों को पोषित करते भयादोहन भी करते हैं. इससे पत्रकारिता की गरिमा धूमिल होने के साथ आम जन मानस को भी शोषित होना पड़ता है. डीसी राजीव रंजन ने प्रेस क्लब के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए जिला के कार्यशील पत्रकारों की एक सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिसके आधार पर अवैध रूप से प्रेस लिखे वाहनों पर कार्रवाई करने तथा प्रेस के नाम पर भयादोहन करने वाले अवांछित तत्वों को भी चिन्हित कर दंडित करने का भरोसा दिलाया.

उन्होंने तत्काल जिला परिवहन पदाधिकारी को ऐसे वाहनों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके अलावा सभी मीडिया हाउस से सक्रिय पत्रकारों की सूची प्राप्त कर प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश भी प्रेस क्लब को दिया.

इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो, अजय शंकर, देवानंद सिंह, संदीप सावर्ण, जयेश ठाकेर , रामकंडे मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, रंगाधर नंदा, उमाशंकर दुबे, गोविन्द पाठक,मो अकबर, मनोज सिंह, इंद्रजीत सिंह पिंटू,अमजद खान, इम्तियाज़ इन्तु, देवाशीष चटर्जी,रवि शंकर,बसंत साहू,अनिमेष सेन गुप्ता,रंजन झा,विनय उपाध्यय राजेश सिंह,बिनोद केशरी,मो जावेद,मो अनवर,मुस्तबा रिजवी,चाणक्य साह,मनोज रजक,अनूप मिश्रा,सरफ़राज गोलू,उज्ज्वल कुमार, मो. जावेद, बाबू वसीम, रोहित कुमार, ऋषव श्रीवास्तव, मो. सदाम,आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर