Jamshedpur Congress : जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी इंदु देवी को मिला कांग्रेस का साथ

SHARE:

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता कर की घोषणा, कहा – मानगो में सुधा गुप्ता का बोलबाला

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विगत कई दिनों से लगातार चर्चा परिचर्चा एवं प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त करने के उपरांत जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से चेयरमैन पद हेतु पार्टी के तरफ से इंदु देवी को समर्थन देने की घोषणा की जा रही है।

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठन से संबंधित बातों को रखते हुए जुगसलाई नगर अध्यक्ष, जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष एवं कमेटी, वार्ड अध्यक्ष एवं कमेटी सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, आम कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि कांग्रेस पार्टी से समर्थन इन्दू देवी को दिया गया है। उनके साथ प्रचार-प्रसार में पूर्ण ईमानदारी से साथ देने का कार्य को संपन्न करें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र से महापौर/ मेयर के पद पर सुधा गुप्ता आम जनता के बीच बहुत ही शालीनता के साथ प्रचार-प्रसार कर रही है। लोगों का जन समर्थन भारी पैमाने पर प्राप्त हो रहा है। इसी दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मानगो नगर अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता उन्हें समर्थन देने के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करें।

कुछ राजनीतिक दल वोटों के ध्रुवीकरण एवं बी टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं, इसीलिए आम जनता को पूर्ण रूप से संज्ञान में सभी विषयों को रखते हुए सिर्फ और सिर्फ मानगो के चौमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए सुधा गुप्ता को साथ देने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि अन्य सभी प्रत्याशी सिर्फ वोट काटने के कार्य में अपना जुगत लगाए हुए हैं। इससे आम जनता को बचने की आवश्यकता है।

प्रेस वार्ता कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता में राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, राजीव मिश्रा, फिरोज खान, कौशल प्रधान, इंदुभुषण यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।

इंदु देवी के आवास टीम के साथ पहुंचे परविंदर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार इंदु देवी के आवास पर पहुंच कर बुके प्रदान कर सम्मानित किया एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने की जानकारी भी प्रदान की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के साथ वरिष्ठ नेता संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, फिरोज खान, कौशल प्रधान, अभीजीत सिंह सहित स्थानीय लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें