Author: फतेह लाइव • एडिटर
भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाए सवाल—क्या यही है ‘मईयां सम्मान’? फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू स्थित एक दुकान में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार का अशोभनीय आचरण एक बार फिर चर्चा में है। पीड़ित दुकानदार ने हिंदू जागरण मंच के नेता कौशिक स्वाईन के साथ भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद को वीडियो फुटेज सौंपते हुए मदद की गुहार लगाई। CCTV फुटेज में SI विकास कुमार दुकानदार को उसकी वृद्ध माँ–पिता के सामने महिलाओं के जननांग और माँ के नाम पर अश्लील गालियाँ देते देखे जा सकते हैं। दुकानदार द्वारा आपत्ति जताने पर भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के पुस्तकालय में “बैटल ऑफ़ द बुक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में “द मिस्ट्री बुक” थीम पर बैटल ऑफ़ द बुक वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें किसी एक पुस्तक के लिए पक्ष और विपक्ष के रूप में वार्ता की गई। इस कार्यक्रम में मंच संचालिका सौमिनी दास और तृषा सरकार रहीं। प्रत्येक प्रतिभागी को विषय पर अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया। छात्रों द्वारा दृष्टिकोण एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। सत्र का संचालन सुचारू परिवर्तन और समय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड जादूगोड़ा के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ० संतोष कुमार सत्पथी को एक छः सूत्री मांग पत्र लिखकर दुर्गा पूजा -2025 की तैयारियों में तेजी लाने और स्थाई विसर्जन घाट बनवाने का आग्रह किया है. यूसिल सीएमडी को लिखे पत्र में आशीष गुप्ता ने जादूगोड़ा यूसिल बराज डैम में स्थित विसर्जन घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रत्येक वर्ष होने वाली समस्याओं की ओर यूसिल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करवाया है. मांग पत्र में लिखा गया है की दुर्गोत्सव की…
पिता के निधन से खाली हुई घाटशिला सीट पर तानेंगे तीर कमान चंपई पुत्र बाबूलाल से हो सकता है रामदास पुत्र का आमना-सामना बिहार चुनाव के दौरान घाटशिला का उप चुनाव होने की संभावना फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के शिक्षा सह निबंधन मंत्री रहे रामदास सोरेन का राजनीतिक उत्तराधिकार उनके ज्येष्ठ पुत्र सोमेश सोरेन संभालेंगे। रामदास सोरेन के निधन के बाद उनके परिवार के भीतर चिंतन मनन के बाद आपसी सहमति से उत्तराधिकार तय हो गया। अब चचेरे भाई विक्टर सोरेन और मंगल सोरेन के साथ मिल कर सोमेश सोरेन को अपने पिता के राजनीतिक उत्तराधिकार को न सिर्फ संभालना…
5310 रुपये पार्किंग शुल्क वसूली मामले में सरयू राय ने एरिया मैनेजर से मांगी जानकारी सरयू राय का प्रतिनिधिमंडल मिला टाटानगर रेलवे के एरिया मैनेजर से रेलवे और ठेकेदार के बीच हुए समझौता शर्तों के बाबत जानकारी मांगी, एरिया मैनेजर ने दो दिनों में पूरी जानकारी देने का भरोसा दिया फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में यात्रियों/नागरिकों से मनमानी शुल्क वसूलने और पार्किंग कर्मचारियों द्वारा भयादोहन करने पर कड़ी नाराजगी जतायी है। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक ने रेलवे और ठेकेदार के बीच हुए समझौता शर्तों के बाबत जानकारी मांगी और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कंचननगर बर्मामाइंस के शिव चरण तेलंगा उर्फ राज कालिंदी को धर्मपत्नी बबीता रानी कालिंदी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया गया. घटना 24 अक्टूबर 2020 की है, जब जेपी सेतु से स्वर्ण रेखा नदी में बबीता रानी कालिंदी ने कूद कर आत्महत्या कर ली थी. बबीता की मां एवं चाईबासा निवासी अन्मोदा कालिंदी के बयान पर मामला दर्ज हुआ था. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सप्तम) वैशाली श्रीवास्तव के न्यायालय में छह गवाहों का परीक्षण हुआ, लेकिन पति के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप साबित नहीं हुआ. अभियुक्त का बचाव अधिवक्ता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी, उदनाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के आधार पर रखा गया. सनद रहे कि भारतीय वॉलीबॉल खेल के जमीनी विकास में केंद्र सरकार द्वारा एक एतिहासिक कदम उठाया गया, जिसमें “मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी” भारत सरकार खेलो ईण्डिया मिशन के अंर्तगत केवल बालको के लिए देश का पहला मान्यता प्राप्त वॉलीबॉल अकादमी बन गई है. इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में एमएनवीए के सचिव जयद्वीप सरकार ने कहा कि खेल से संबधित “खेलो ईण्डिया” भारत सरकार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई. तबीयत खराब होने की शिकायत पर उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल लाया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार फहीम खान को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या की शिकायत हुई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल मेडिकल जांच और उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. अस्पताल पहुंचने के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया. पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके. बता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के काला पाथर लिपिघुटू गांव में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अन्नू मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और एफआईआर दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर निवासी 91 वर्षीय टोरो बेसरा के आवेदन पर जादूगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में मृतका के पति विष्णु मुर्मू, ससुर मरोग मुर्मू और सास कान्दी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर में बीती रात ठेला चालक 30 वर्षीय राहुल भुइया की रॉड और डंडे से उनके परोसियों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने उसे MGM अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में शुक्रवार सुबह अस्पताल परिसर में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज़ोरदार हंगामा किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और एक आरोपी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर थाना ले गए। जानकारी के अनुसार राहुल गुरुवार देर रात करीब 1.30 बजे शौच के लिए…
