Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के सरैयाटोला (सौंदा बस्ती) में दो कोयला कारोबारियों के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. घटना बुधवार रात की है. घटना में दो बाइक पर 5-6 की संख्या में नकाबपोश अपराधी शामिल थे. कोयला कारोबारी गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू के घर से करीब 15-16 और सयाल सेल समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर से 8-9 खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं. इसके अलावा संजय प्रसाद की दुकान के सामने और सौंदा बस्ती चौक पर भी गोलियां चलाई गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के साथ पतरातू…
हत्या की साजिश रचने की योजना को पूर्व में ही भांप गए थे कन्हैया यादव, थाना को भी दी थी सूचना, लेकिन… गोलमुरी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई गोली चालन की घटना के बाद बुधवार रात परिजनों और समाज के लोगों ने गोलमुरी थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए और कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की. आरोपियों की गिरफ्तारी के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गत 2 तारीख को पास के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों ही पक्ष पहले भी मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इस मामले में प्रकाश यादव, जो गोलमुरी का रहने वाला है और उत्कल समाज स्कूल क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, विवाद में शामिल रहा। जानकारी के मुताबिक प्रकाश यादव कपड़ा का कारोबार करता है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने बुधवार को जुगसलाई क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए भव्य जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान प्रदीप मिश्रा चौक से ग्वाला बस्ती, नया बाजार, चौक बाजार एवं मारवाड़ी मोहल्ला तक पहुँचा। जनसंपर्क के दौरान डॉली मल्लिक ने महिलाओं से संवाद करते हुए चूड़ी के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चूड़ी केवल आभूषण नहीं, बल्कि महिला सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का प्रतीक है। चूड़ी के निशान पर दिया गया हर वोट जुगसलाई की बेटियों और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित नामदा बस्ती निवासी कन्हैया यादव को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना गोलमुरी थाना और सिटी डीएसपी कार्यालय से महज कुछ दूरी पर हुई, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव का इलाज टीएमएच में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ टीएमएच पहुंचे और डॉक्टरों से घायल का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद अपराधियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जयकिशोर सिंह के बयान पर पुलिस ने बिपिन झा, जसपाल सिंह, नितिन सिंह, अजीत वर्मा, अखिलेश झा, अमरजीत सिंह, और कपील अग्रवाल समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था. दूसरी ओर, पिटाई का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है. बता दे कि मंगलवार देर रात आरोपियों ने जयकिशोर सिंह के साथ मारपीट की थी. देर शाम 7.30 बजे वे बैठक कर निकल…
साकची गुरुद्वारा से निशान सिंह, रोमी और बारीडीह के कुलदीप सिंह हुए बाहर, सुरजीत खुशीपुर बनाये गए वरीय उपाध्यक्ष, जत्थेदार दलजीत सिंह संयुक्त महासचिव दलविंदर सिंह के साथ सोनारी के सुखविंदर सिंह को चुना गया ऑडिटर, बिष्टुपुर गुरुद्वारा का मामला भी उठा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने बुधवार को साकची स्थित कार्यालय में अपनी दूसरी पारी के लिए बैठक बुलाकर जम्बो कमेटी की घोषणा की. अपनी नई टीम में उन्होंने आंशिक फेरबदल किया है, लेकिन यह कहा जा सकता है कि भगवान सिंह अपनी पुरानी टीम के साथ ही अगले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। शहर में जिस प्रकार दिनदहाड़े अपराधी तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है, वह आम जनता के लिए गहरी चिंता का विषय है। कहीं आंदोलनकारियों को खुलेआम लाठियों से पीटा जा रहा है तो दूसरी ओर थाना से महज 10 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि अपराधियों में प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। आजसू पार्टी के…
विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- शहर में अपराधियों का मनोबल चरम पर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक कन्हैया यादव की टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान सांध्यकाल में मौत हो गई। बुधवार सुबह गोलमुरी थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित टीनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टहलने के बाद बैठे रहने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर और छाती में गोली मार दी थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। बुधवार सुबह घटना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत डीएसपी सिटी कार्यालय के पास स्थित टिनप्लेट मैदान में बुधवार सुबह फायरिंग में घायल हुए नामदाबस्ती निवासी कन्हैया यादव की टीएमएच में नौ घंटे चले इलाज के बाद देर शाम मौत हो गई. घटना के बाद घायल कन्हैया को घायल अवस्था में टीएमएच के सीसीयू वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. अपराधियों ने उसे पांच गोलियां मारी थी, जिसमें एक गोली सिर के पीछे, दो छाती में, एक पीठ पर और एक दाहीने हाथ में लगीं. प्रत्यक्षदर्शी रंजीत ने बताया कि कन्हैया बाजार समिति में अपना काम पूरा कर…
