WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Cgpc : आंशिक फेरबदल के साथ भगवान सिंह पुरानी टीम के साथ ही करेंगे रन, परविंदर सिंह सोहल के हाथ सौंपी गई सिख विजडम की कमान, देखें – Video

SHARE:

साकची गुरुद्वारा से निशान सिंह, रोमी और बारीडीह के कुलदीप सिंह हुए बाहर, सुरजीत खुशीपुर बनाये गए वरीय उपाध्यक्ष, जत्थेदार दलजीत सिंह संयुक्त महासचिव

दलविंदर सिंह के साथ सोनारी के सुखविंदर सिंह को चुना गया ऑडिटर, बिष्टुपुर गुरुद्वारा का मामला भी उठा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने बुधवार को साकची स्थित कार्यालय में अपनी दूसरी पारी के लिए बैठक बुलाकर जम्बो कमेटी की घोषणा की. अपनी नई टीम में उन्होंने आंशिक फेरबदल किया है, लेकिन यह कहा जा सकता है कि भगवान सिंह अपनी पुरानी टीम के साथ ही अगले तीन साल भी रन करेंगे.

नई टीम से साकची के प्रधान निशान सिंह, सतिंदर सिंह रोमी को बाहर कर दिया गया है. वह सीजीपीसी में वरीय उपाध्यक्ष थे. उनकी जगह टिनप्लेट के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, साकची से सुखविंदर सिंह राजू को शामिल किया गया है. वहीं, बारीडीह से कुलदीप सिंह को हटाते हुए अवतार सिंह सोखी को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. नामदाबस्ती के प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके साथ ही सीजीपीसी के सबसे ड्रिम प्रोजेक्ट सिख विजडम की कमान परविंदर सिंह सोहल के हाथ में दी गई है. पूर्व में मानगो से कुलविंदर सिंह पन्नू सिख विजडम के कन्वेनर थे. बताया जाता है कि पन्नू का कार्यालय हाईवे जाने के बाद वह समय नहीं दे पा रहे थे, लेकिन उन्होंने प्रधान को भरोसा दिया है कि वे समय-समय पर अपनी सलाह पूर्व की भांति देते रहेंगे.

इससे पूर्व अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा ने अरदास की, जिसके बाद मीटिंग की कार्रवाई शुरु की गई. प्रधान भगवान सिंह ने ऑडिटर चुने जाने की कार्रवाई शुरु की, जिसके बादल सर्वसम्मति से दलविंदर सिंह के साथ सोनारी के सुखविंदर सिंह को भी ऑडिटर बनाया गया.

11 मेंबरी कमेटी करायेगी बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा का चुनाव

इस आमसभा में बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनान कराने का मुद्दा भी उठा. इस पर 11 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया. इसमें प्रधान भगवान सिंह के साथ चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते के साथ बर्मामाइंस से जोगा सिंह, गुरदयाल सिंह, अकाली दल के रामकिशन सिंह, बिरसानगर के प्रधान परमजीत सिंह रौशन, टुइलाडुंगरी के सतबीर सिंह सत्ते, रिफ्यूजी कॉलोनी से चेयरमैन हरमिंदर सिंह मिंदी और सोनारी से गुरदयाल सिंह शामिल हैं. तय हुआ कि जब अकाल तख्त से चुनाव कराने का आदेश है तो यहां दोनों पक्षों को विश्वास में लेकर पहले सर्वसम्मति कराने का प्रयास होगा, अन्यथा चुनाव की प्रक्रिया शुरु की जाएगी.

प्रधान भगवान सिंह की कमेटी पर एक नजर…

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह व गुरमीत सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला बरकरार

चेयरमैन – सरदार शैलेंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह.

संरक्षक – इंद्रजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, गुरदीप सिंह पप्पू, गुरदेव सिंह राजा, महा सिंह भाटिया.

वाइस चेयरमैन – हरदीप सिंह कुक्कू, जसबीर सिंह संधू, गुरदयाल सिंह, रणजीत सिंह.

वरीय उपाध्यक्ष – नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह राजू, चंचल सिंह, बलबीर सिंह, अवतार सिंह सोखी.

मुख्य सलाहकार – महेंद्र पाल सिंह भाटिया, परविंदर सिंह सोहल, ताजवीर सिंह कलसी, गुरमेल सिंह, सतनाम सिंह, गुरदयाल सिंह.

मीत प्रधान – गुरमुख सिंह खोखर (चाईबासा), हरभजन सिंह (घाटशिला), परमजीत सिंह रौशन, बलदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह राजू, सतवीर सिंह सत्ते, लखविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सलविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, मलकीत सिंह, जरनैल सिंह, जगजीत सिंह ऋषि, दलबीर सिंह, बलकार सिंह, कमलजीत सिंह.

महासचिव – अमरजीत सिंह एवं गुरु चरण सिंह बिल्ला.

जॉइंट महासचिव – जत्थेदार दलजीत सिंह.

कोषाध्यक्ष – गुरनाम सिंह बेदी.

संयुक्त सचिव – त्रिलोचन सिंह, जसवंत सिंह वडाला, अजीत सिंह गंभीर, अविनाश सिंह, हरभजन सिंह.

धर्म प्रचार कमेटी – सुखदेव सिंह खालसा, रविंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, हरजीत सिंह, रघुवीर सिंह, सुखवंत सिंह सुकखू.

गुरु रामदास भलाई केंद्र  प्रमुख संयोजक – सरदार शैलेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, जोगिंदर सिंह जोगी, परमजीत सिंह, मंजीत संधू.

सिख विजडम प्रमुख संयोजक – परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, दलजीत सिंह गुमतला.

प्रेस प्रवक्ता – नानक सिंह, त्रिलोचन सिंह.

रेल कमेटी – सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह खोखर, अमरजीत सिंह भामरा, नवतेज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, चिंटू सिंह, बलकार सिंह, रणजीत सिंह, हरदीप सिंह, अमरीक सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर