Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जेम्को छठ घाट पर उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन हो गया. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया से आए एलेक्स जेंडा ने छठ घाट का दौरा किया और सभी व्रतधारियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने स्थानीय कंपनी में कार्यरत होने के दौरान छठ पूजा के महत्व और संस्कृति को समझने का अवसर प्राप्त किया. समिति के अध्यक्ष कंचन सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया. इस…
आदिवासी–मूलवासी विरोधी है राज्य सरकार : आजसू पार्टी फतेह लाइव, रिपोर्टर. आजसू पार्टी ने सोमवार को चाईबासा में हुए पुलिसिया दमन तथा 21 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में आहूत कोल्हान बंद (पूर्वी सिंहभूम छोड़कर) का समर्थन करने की घोषणा की है. आजसू ने आदिवासी आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस और गिरफ्तारी की तीखी निंदा की है और आरोप लगाया है कि राज्य में झामुमो–कांग्रेस की सरकार लगातार आदिवासी–मूलवासी जनता का दमन करने में जुटी है. आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में आदिवासी–मूलवासी जनता का लगातार दमन किया जा रहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोलकाता की सिख संगत सरदार गंगा सिंह, राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 225 तीर्थ यात्रियों का जत्था तख्त श्री हजूर साहिब का दर्शन कर श्री हजूर साहब संतरागाछी एक्सप्रेस से लौटी. लौटने के क्रम में संध्या 7 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया एवं यात्रियों के लिए गुरु का लंगर एवं स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी द्वारा चाय की व्यवस्था की गई. इस मौके पर कोलकाता की संगत द्वारा सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नीतिबाग कालोनी, भुईयांडीह, तीन मुहाना चौक स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर के पास (उदय सिंह अखाडा) के अध्यक्ष विवेक सिंह (अधिवक्ता) के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा हेतु शिविर लगाया गया. इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री के रूप में फल, अगरबत्ती, माचीस, गाय का शुद्ध दूध, दातुन एवं चाय-बिस्किट का निरंतर वितरण किया गया. शिविर में मुख्य रूप से राहुल सिंह, दिपक मजुमदार, सौरभ सिंह, रंजीत कुमार, शेखर निगम, कन्हाई गोराई, शुभम कुमार, शुभोदीप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमित श्रीवास्तव संध्या अर्घ्य के मौके पर कैलाश नगर सोनारी कैलाश सरोवर में शामिल हुए और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया. अमित श्रीवास्तव ने कहा की आस्था का यह पर्व सबसे महान होता है. भगवान सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा धरती पर जीवन को संचालित करती है. छठी माई से यही प्रार्थना है कि सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. घाट पर बड़ी संख्या में महिला व्रतधारी, पुरुष और बच्चे मौजूद थे.
एसएनटीआई से राजीव चौधरी के यूनियन उपाध्यक्ष बनने के बाद बढ़ गया संकट कालबद्ध प्रमोशन के लिए एसएनटीआई में ईसीबीएस टू की परीक्षा उत्तीर्ण करने में छूट रहे पसीने इसी वजह से अटक रही टाटा स्टील के कर्मचारियों की चार साल में होने वाली प्रोन्नति यूनियन चुनाव में राजीव का वायदा था कि सबके लिए सहूलियत का स्थान होगा एसएनटीआई संयोग कि राजीव के टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष बनने के बाद ट्रेड अप्रेंटिस में घोल मट्ठा चरणजीत सिंह. राजीव चौधरी. शावक नानावती टेक्निकल इंस्टीच्यूट (एसएनटीआई) से टाटा वर्कर्स यूनियन में कई बार कमेटी मेंबर. अबकी पहली बार यूनियन उपाध्यक्ष. जीते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने लोकआस्था के महान पर्व छठ महापर्व के पावन अवसर पर, प्रतिवर्ष की भांति, केबुल टाउन स्थित घाट पर संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की उस अनुपम परंपरा का प्रतीक है, जहाँ सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट किया जाता है। यह पर्व संयम, श्रद्धा और स्वच्छता के साथ समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि…
अर्पण परिवार व अन्य सभी सेवा शिविरों ने किया सराहनिय कार्य- काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में छठ महापर्व के पावन अवसर पर ‘अर्पण परिवार’ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्णरेखा नदी तट पर भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए विविध आवश्यक पूजन सामग्री गाय का शुद्ध दूध, घी, दिया, बाती, कपूर, अगरबत्ती, माचिस, हवन सामग्री, आम की लकड़ी, दातुन तथा पुआल का निःशुल्क वितरण किया गया। सेवा भावना से ओतप्रोत इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध देसी घी से निर्मित हलुआ का वितरण किया गया,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कांदरबेड़ा में छठ महापर्व पर हुए हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वह घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीनों लोग एक ही परिवार के थे। तीनों शव बरामद हो गए। गौरतलब है कि प्रतीक यादव और आर्यन यादव के साथ ही प्रतीक के पिता संजय सिंह भी उन्हें बचाने की कोशिश में डूब गए थे। इसके पूर्व राय ने खटीक समाज द्वारा आयोजित छठ पूजा के प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भोजपुरी फिल्म अभय भईया का शुभारंभ उतर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर में हो रहा है। इस फिल्म में जमशेदपुर शहर के उभरते कलाकार कर्तव्य पाण्डेय (डुग्गू जी) भी काम कर रहे हैं। बाल कलाकार के रूप में कर्तव्य इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में वह एक अनाथ बालक की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म त्रयंबकम फिल्म के बैनर तले बन रही है जिसके डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर भोजपुरी फिल्मों मे विख्यात उमेश सिंह हैं। इस फिल्म की अभिनेत्री रानी भट्टाचार्य हैं। फिल्म के हीरो वंशल हैं। वह लीड रोल निभा रहे हैं।…
