Jamshedpur : संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मानगो थाना में मुकदमा दर्ज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में संपत्ति के लिए 84 वर्षीय पिता शदरुल आलम की पिटाई करने वाले उसके तीनों बेटों एवं एक पोते के खिलाफ अब मानगाे पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी होगी । जमशेदपुर के न्यायिक दंडाधिकारी एस तिग्गा की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश देने पर थाना प्रभारी के द्वारा 2 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

वादी शदरुल आलमपुर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू एवं अधिवक्ता बबिता जैन ने अदालत को बताया कि बेटा रुस्तम आलम, बेटा मोहम्मद सलीमुद्दीन, बेटा शेख अमजद अली, बहू शाहीन फातमा, पोता फैसल हुसैन एवं पोता एहतेशाम आलम ने गत दो दिसंबर को उसकी पिटाई की। बेटी सायदा खातून बचाने आई तो उसे भी पीटा गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जबकि वादी शदरुल ने अपने बेटों को रहने के लिए घर एवं दुकान दे दिया था। पत्नी के साथ अलग रहने लगा तो वहां बेटा शेख अमजद अली और उसकी पत्नी भी आ गई और उत्पीड़न शुरू कर दिया। घर से जाने को कहा तो सभी मिलकर आए, सादे कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला मना किया तो पिटाई कर दी।

टीएमएच में उसका इलाज चला। उसने घटना की जानकारी पहले मानगो पुलिस, फिर वरीय पुलिस अधीक्षक को दी। लेकिन कोई कार्रवाई अभियुक्तों के खिलाफ नहीं हुई। तब अदालत की शरण में आना पड़ा

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर