Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से प्रायोजित एंटी रैगिंग सप्ताह (12 अगस्त से 18 अगस्त) का समापन डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में 18 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम द्वारा सम्पन्न हुआ. एंटी रैगिंग कमीटी द्वारा छात्रों से एक सर्वे कराया गया था, जिसका लिंक विश्वविद्यालय आयोग ने दिया था. कॉलेज में वृत्त चित्र एवं सेल्फी कार्नर के द्वारा रैगिंग नहीं करने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया गया. अंत: में कॉलेज में 18 अगस्त को विभिन्न प्रतियोगिता जैसे पोस्टर मेकिंग, लोगो डिजाईन , निबंध लेखन एवं स्लोगन लेखन आदि का आयोजन कर छात्रों को एंटी रैगिंग के खिलाफ…
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से प्रेस छायाकारों के लिए करीम सिटी कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह फोटो प्रतियोगिता के चार अलग अलग श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान करने के साथ नौ छायाकारों को प्रेस छायाकार के तौर पर लंबी और शानदार जीवन यात्रा के लिए किया गया सम्मानित इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी फोटोजर्नलिस्ट, कैमरामैन को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और करीम सिटी कॉलेज, मास कम्युनिकेशन विभाग के संयुक्त तत्वाधान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के पूर्व नेता महेंद्र सिंह टीटू की पत्नी का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया. इस शोकाकुल संदेश के शहर में फैलने के बाद सिख समाज में शोक की लहर फ़ैल गई. महेंद्र सिंह शहर में सिख समाज के चर्चित चेहरे हैं. उनकी पत्नी हरदीप कौर (45) के शव को शीतगृह में रख दिया गया है. बुधवार को उनका दाह संस्कार सुबह 11 बजे किया जायेगा. महेंद्र सिंह को पत्नी शोक देने के लिए कई सिख नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. यूनियन के नेता राकेश्वर पांडे, परविंदर सिंह सोहल, सीजीपीसी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज झारखंड सिख समन्वय समिति के संरक्षक एवं सीजीपीसी के पर प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे ने बयान जारी कर कहा कि अन्याय के खिलाफ एवं हिन्दू धर्म की की रक्षा के लिए शहीदी देने वाले श्री गुरु तेगबहादुर जी की याद में असम के पावन स्थान गुरुद्वारा धुबरी साहिब से आरंभ होने वाले नगर कीर्तन, जिसका आगमन 26 अगस्त को जमशेदपुर में होने जा रहा है. इसमें शहर के सभी सिख संगत एवं सभी नागरिक जात पात ऊंच नीच राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर नगरकीर्तन का स्वागत करें और नगरकीर्तन में शामिल होकर नगर कीर्तन में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए नवंबर 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में शहादत का जाम पीने वाले नवें गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके तीन शिष्य भाई सती दास जी, भाई मती दास जी एवं भाई दयाला जी की याद में असम धुबरी से निकलने वाले शहीदी नगर कीर्तन का स्वागत पूरे शहर वासियों को धर्म जाति भेद से ऊपर उठकर करने की जरूरत है। कॉमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने सिख संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी के प्रति आभार जताया है कि…
अवैध कारोबार के खिलाफ अब स्थानीय महिलाएं अभियान चलाकर स्वयं करेगी अड्डे को ध्वस्त – विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो उलीडीह डिमना बस्ती में खुलेआम धड़ल्ले से बिक रही मोबाईल वाली डेली लॉटरी और अवैध शराब की भट्टी के खिलाफ मोहल्ले की महिलाओं ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में उलीडीह थाने में गोलबंद होकर सामूहिक रूप से मामले की जानकारी स्थानीय थानेदार को देते हुए शिकायत किया। अवैध मोबाइल वाली डेली लाटरी और शराब की भट्टी से परेशान मोहल्ले की महिलाओं ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को बुलाकर बताया कि डेली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से करीम सिटी कॉलेज सभागार में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया. यह प्रतियोगिता करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के सहयोग से आयोजित की गई थी. परविन्दर भाटिया को यह पुरस्कार मोन्यूमेंट श्रेणी\ में उनकी खींची गई तस्वीर के लिए मिला. उन्होंने सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तस्वीर प्रस्तुत की थी, जिसे निर्णायकों ने द्वितीय स्थान के लिए चुना. इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने विजेताओं को सम्मानित किया.…
गोलमुरी में निवास करने वाले मारवाड़ी समाज के लोग राजस्थानी पद्धति के अनुरूप शंकर पार्वती की करते है पूजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में राजस्थान सार्वजानिक पूजा कमिटी, फूड प्लाजा गोलमुरी के होने वाले दुर्गा पूजा के भव्य पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधि विधान के साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूजा कमिटी के अध्यक्ष कमल लड्डा, समाजसेवी शिव शंकर सिंह और सत्यनारायण अग्रवाल, केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह के द्वारा पंडित सोमेन मुखर्जी के देखरेख में संपन्न किया गया. पूजा कमिटी के अध्यक्ष कमल लड्डा ने बताया की 1982 से यह पूजा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एग्रिको दुर्गा पूजा समिति द्वारा आगामी दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को एग्रिको क्लब हाउस मैदान में भव्य पंडाल और प्रतिमा निर्माण के लिए भूमि पूजन का विधिवत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। पिछले दिनों सम्पन्न हुए समिति की आमसभा में तय किया गया है कि इस वर्ष पंडाल का बजट 12 लाख 50 हजार रुपये और प्रतिमा का बजट 1 लाख 80 हजार रुपये रखा गया है। विशेष बात यह है कि पंडाल का निर्माण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के पेटरवार लीला जानकी पब्लिक स्कूल, रघुनाथपुरम पेटरवार की प्रार्थना-सभा में दिन सोमवार को झारखण्ड-सरकार के शिक्षा-मंत्री स्व रामदास सोरेन के निधन पर अश्रुपूर्ण नेत्रों से इनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञातव्य हो कि विगत 16 अगस्त 2025 को ही ये इस निस्सार संसार को त्याग कर स्वर्ग सिधार गए। झारखण्ड – सरकार तथा आम जनता को यह दूसरा बड़ा झटका लगा। इसी अगस्त माह में एक तो “दिशोम -गुरु” हमारे बीच नहीं रहे, जिनकी विछोह-वेदना से उबरे भी नहीं थे कि दूसरे में शिक्षा-मंत्री भी परलोक…
