Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर और चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए श्रीनिवास

SHARE:

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से प्रेस छायाकारों के लिए करीम सिटी कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह  

फोटो प्रतियोगिता के चार अलग अलग श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान करने के साथ नौ छायाकारों को प्रेस छायाकार के तौर पर लंबी और शानदार जीवन यात्रा के लिए किया गया सम्मानित

 इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी फोटोजर्नलिस्ट, कैमरामैन को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और करीम सिटी कॉलेज, मास कम्युनिकेशन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में शहर के पुराने और वरिष्ठ प्रेस छायाकार के तौर पर लंबी यात्रा और अपनी जान को मुश्किल में डाल कर फोटोग्राफी करने वाले श्रीनिवास को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मनित किया गया. वहीं शहर के नौ वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर जो पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं और अपने कैमरे की नजर से अपनी अलग पहचान बनाये हैं, उन्हें लांग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जिसमें कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे रंगाधर नंदा, सरदार प्रताप सिंह, मदन साहू, अरविंद शर्मा, अभिजीत अधिराज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

वहीं प्रेस क्लब की ओर से आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2025 के चार श्रेणियों में आई इंट्री के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. इस प्रतियोगिता के जूरी वरिष्ठ अंतरराष्ट्रिय पत्रकार, फिल्मकार सबोध मिश्र और आईएफएस आफिसर लोहरदगा जिला के डीएफओ डॉ अभिषेक कुमार थे. कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, दैनिक भास्कर के संपादक भवानंद झा, उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल, चमकता आईना के संपादक ब्रज भूषण सिंह, इस्पात मेल के संपादक जयप्रकाश जी, कॉलेज के प्राचार्य मो डॉ रियाज, मास कॉम विभाग की हेड डॉ नेहा तिवारी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, पुष्पा बाला अग्रवाल, आनंद बाला शर्मा, जवाहरलाल शर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्राचार्य मो डॉ रियाज, विषय प्रवेश संजीव भारद्वाज जबकि संचालन साहिल अस्थाना और धन्यवाद ज्ञापन डॉ नेहा तिवारी ने दिया.

अतिथियों ने सराहा

सभी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रेस क्लब की टीम की सराहना की. साथ ही सभी अतिथियों ने प्रेस छायाकारों को उनके चुनौतीपूर्ण कार्यों के लिए उन्हें सलाम किया. अतिथियों ने कहा कि घटना के दौरान सबसे चुनौती और मुश्किल भरा काम फोटोग्राफर का ही होता है, जो हर तरह की परेशानियों को झेलते हुए एक अच्छी तस्वीर लेने का प्रयास करता है. इसमें उसके जीवन की रक्षा भी करने होती है और उसे एक अखबार के लिए एक अच्छी तस्वीर भी लेनी होती है, क्योंकि रिपोर्टर तो किनारे में खड़े होकर कार्य कर सकता है, लेकिन फोटोग्राफर को बिल्कुल मौकेवारदात और फ्रंट में होना होता है. इसलिए इस चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए उनकी जितनी सराहना की जाए कम है. कई संपादकों ने कुछ घटना और फोटोग्राफरों का नाम लेकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया.

फिल्म प्रेस फोटोग्राफर का हुआ प्रीमियर

कार्यक्रम के दौरान प्रेस फोटोग्राफर के जीवनी पर बनी शॉर्ट फिल्म प्रेस फोटोग्राफर का प्रदर्शन किया गया. इस फिल्म की लेखिका आनंद बाला शर्मा है, जबकि इसके निर्माता एस अजेय और निर्दशन तारकेश्वर राव ने किया है. फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने अपनी भूमिका अदा की है. फिल्म प्रेस फोटोग्राफी के चुनौतीपूर्ण जीवन पर आधारित है. फिल्म को देखने के बाद उसकी खूब सराहना हुई. साथ ही प्रेस क्लब की ओर से फिल्म निर्माण से जुड़े तमाम लोगों को सम्मानित किया गया.

प्रदान किया गया सम्मान

फोटो जर्नलिज्म क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान हेतु सम्मान
रणगाधर नंदा
सरदार प्रताप सिंह
अरविंद शर्मा
मदन साहू
नीलॉय सेन गुप्ता
मनोज सिंह
संतोष कालिंदी
अभिजीत अभिराज
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
बी. श्रीनिवास
फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2025 – विजेता
स्मारक श्रेणी
रवि चौधरी (दैनिक जागरण)
परविंदर भाटिया (द पायनियर)
राजा कर्मकार (दि एवेन्यू मेल)

प्रकृति श्रेणी

विनय उपाध्याय (खबर मंत्र)
शालिनी कुमारी (करीम सिटी कॉलेज)
सयसब सरकार (खबर जंक्शन)

वन्यजीव श्रेणी

डॉ. अमित कुमार (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, होटवार, झारखंड)
कृष्णा सेनापति (करीम सिटी कॉलेज)
निखिल सिन्हा (प्रभात खबर)

समाचार आधारित फोटोग्राफी श्रेणी

सुदर्शन शर्मा (दैनिक भास्कर)
बृज किशोर गोस्वामी (प्रभात खबर)
अनिर्बन नाग (अर्का जैन यूनिवर्सिटी)

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर