Author: फतेह लाइव • एडिटर
डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के आई.क्यू.एसी सेल ने मनाया लाइब्रेरियन डे फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की आई.क्यू.एसी सेल द्वारा लाइब्रेरियन डे मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि यंग इंडिया की संस्थापक नेहा अग्रवाल उपस्थित हुई. भारतीय पुस्तकालय के जनक डॉ.एस.आर.रंगनाथन के चित्र पर माल्यापर्ण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. मुख्य अतिथि ने छात्रों को कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का भंडार नहीं है बल्कि यह एक ऐसा स्थल है, जहां से हम ज्ञान प्राप्त करते हैं और अपने विचारों को साकार करते हैं. लाइब्रेरियन डे के अवसर पर लाइब्रेरियन सुश्री काजल महतो ने कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा के चेयरमैन, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह बबलू की माता मनजीत कौर (उम्र 87 वर्ष) का निधन बुधवार को हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. वे अपने पीछे पुत्र तेजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह बबलू एवं पुत्री कमलजीत कौर का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है. दोपहर 3 बजे उनका अंतिम दाह संस्कार स्वर्णरेखा घाट मानगो में कर दिया गया. इसके पहले गोलमुरी हिन्दू बस्ती स्थित निवास स्थान से उनकी शव यात्रा टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहब लाई गई. जहां पर समाज के प्रतिनिधियों ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एनएसएस यूनिट युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे को लेकर एक यात्रा की गई तथा गांव के लोगों को झंडे का वितरण किया गया. ग्रामीणों के बीच बी.एड के छात्रों ने नशा मुक्त संदेश नुक्कड़ नाटक के द्वारा दिया. गाँव धानचटानी में बीणापानी उच्च विद्यालय के साथ डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने एम.ओ.यू हस्ताक्षर किया. विद्यालय में एक एनीमिया मुक्त परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नवीं और दसवीं के…
थोड़े से पैसे की लालच में स्वच्छ भारत मिशन एवं ओडीएफ मुक्त जमशेदपुर के सपने को ठेंगा दिखा रहे कृष्ण कुमार- विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के साकची अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के समीप बने सामुदायिक शौचालय का वीडियो साझा कर भ्रष्टाचार की गंगोत्री को उजागर करने का प्रयास किया है. विकास सिंह ने आम लोगों से वीडियो को वीडियो को ध्यान से देखने की बात करते हुए कहा कि यह सामुदायिक शौचालय है जिसे स्वच्छ भारत अभियान के तहत ओडीएफ मुक्त जमशेदपुर अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के तट पर हाथी…
नेशनल लाइब्रेरी डे के अवसर पर एक्सएलआरआई में सम्मान समारोह आयोजित, डिजिटल नवाचार की दिखी झलक फतेह लाइव, रिपोर्टर. “पुस्तकालय केवल पुस्तकों का भंडार नहीं, बल्कि यह मानव विकास के संरक्षक हैं,”. यह बातें एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. (फा.) सेबेस्टियन जॉर्ज एसजे ने मंगलवार को सर जहांगीर गांधी पुस्तकालय में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस 2025 समारोह में यह बात कही. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय पेशेवर ज्ञान को संरक्षित करने और पीढ़ियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह स्थान वह केंद्र है, जहां से विचार जन्म लेते हैं और भविष्य आकार पाता है. समारोह में डीन…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीटीओ, एसडीएम, डीएसपी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएसपी ट्रैफिक नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआई सूरज हेंब्रम समेत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक 15 अगस्त और 16 अगस्त को भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोका गया है. 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात के 11 बजे तक बसों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. वहीं 16 अगस्त की शाम 6 बजे से रात के 2 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पर पाबंदी रहेगी.इसको लेकर…
जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत परेड में शामिल टुकड़ियों और अन्य तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मौके पर रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अंतिम परेड पूर्वाभ्यास में जैप -6, जिला पुलिस बल (महिला/ पुरूष), होमगार्ड, एनसीसी (ब्वॉयज एवं गर्ल्स), स्काउट एवं गाइड्स (ब्वॉयज एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आज अपने आवास पर तिरंगा ध्वज फहराकर आज़ादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, तिरंगा सिर्फ हमारे राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, एकता और बलिदान की पहचान है। इसे ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा अवश्य फहराएं तथा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना इलाके के कीताडीह राजू बागान के पास राजद नेता के बेटे रवि यादव पर 5 अगस्त को फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर नेहाल तिवारी ने अपने साथी रेहान खान के साथ जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद आरोपियों ने यह कदम उठाया. नेहाल कीताडीह पोस्ट ऑफिस के पास तो रेहान खान मनसा मंदिर के पास का रहने वाला है. इसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली, हालांकि पुलिस अब इस मामले में आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटना के अनछुए राज निकालने की तैयारी कर रही…
