Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक यूनियन कार्यालय में सोमवार को दिन के 11 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने किया। जबकि विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह कराएं। बैठक के दौरान वर्ष 2025 में बोनस, कंपनी में सुरक्षा एवं गुणवत्ता को लेकर चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि यूनियन, प्रबंधन से बैलेंस शीट की मांग को लेकर पत्र सौंपेगा। ताकि प्रबंधन के साथ बोनस को लेकर वार्ता शुरू हो सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तमाम डिवीजनों में सुरक्षा एवं गुणवत्ता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर हर महादेव सेवा संघ परिवार ने यह निर्णय लिया है कि आज की भजन संध्या राज्य के प्रिय नेता दिशोंम गुरु, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी. संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आज शाम की अंतिम सोमवारी की रजत जयंती भजन संध्या आज उस महान व्यक्तित्व शिबू सोरेन को समर्पित है, जिन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को स्वर और दिशा दी. उन्होंने कहा कि आज प्रातः उनके निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, जिससे सम्पूर्ण झारखंड शोकाकुल और मर्माहत है. काले ने गहरी श्रद्धांजलि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इस वक्त झारखंडवासियों के लिए बड़ी खबर आ रही है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया, जहाँ वे लंबी बीमारी का इलाज करा रहे थे. उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समय दिल्ली में हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता वेंटिलेटर पर थे और उनकी हालत गंभीर थी. पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें जून के अंतिम सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शिबू सोरेन को दिशोम गुरु कहा जाता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला के कोवाली थाना अंतर्गत रविवार शाम को बुकामडीह गांव के समीप मालवाहक टेंपो के द्वारा तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारी गई. इससे मौके पर बाइक सवार सिकरसाईं गांव निवासी युवक पुरस्तन सरदार की घटनास्थल पर मौत हो गई. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार सूरज सरदार को सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि रंजीत सरदार का इलाज पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. जानकारी के अनुसार मालवाहक टेंपो हरिना कि ओर जा रहा था. वहीं हरिना तरफ से कोवाली आ रहे ट्रिपल लोड बाइक सवार युवकों को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सामाजिक सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर स्थित होटल में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ट्रस्टी कमलेश सिंह ने कहा सावन के महीने का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। ट्रस्टी मीरा सिंह ने कहा इस महोत्सव में धर्म और प्रकृति को हमने एक साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, शिव स्तुति एवं शक्ति की आराधना से हुई। नीलम – श्रद्धा की टीम ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। संगीता मिश्रा ने मनभावन कजरी पेश किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, मीरा सिंह, कमलेश सिंह, संगीता मिश्रा, जूली सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में रविवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा महान मजदूर नेता माइकल जॉन की पुण्यतिथि मनाई गई। यूनियन परिसर में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा , एच एस सैनी समेत तमाम आफिस बेयरर , कमेटी मेंबर स्वर्गीय माइकल जॉन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय माइकल जॉन की कब्र पर मोमबत्तियां जलाई टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल स्वर्गीय माइकल जॉन के पुण्यतिथि पर रविवार को बिष्टुपुर स्थित कब्रिस्तान पहुंचकर उनके कब्र पर माल्यार्पण किया तथा मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दिया। स्वर्गीय प्रवीण सिंह की स्मृति में आयोजित रक्तदान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन ब्वॉयलर डिपार्मेंट से कर्मचारी सरदार रणजीत सिंह ने 34 वर्ष तक कार्य कर अपना अहम योगदान देकर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए. इस दौरान सभी कर्मचारियों ने बड़े जोश उल्लास के साथ माला पहना कर एवं उपहार देकर विदाई समारोह किया. विदाई समारोह में शामिल सभी लोगों ने सरदार रणजीत सिंह को आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत और समर्पण की सहराना की. कहा कि आपके साथ काम करना हमेशा एक खुशी की बात रही है. कम्पनी में पूरी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य कर कम्पनी को ऊंचाइयों…
केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर की प्रेस वार्ता फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर आये आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि हेमंत सरकार प्रत्येक मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आजसू के संघर्ष का परिणाम है। झामुमो–कांग्रेस ने सौदेबाजी करते रहे, आजसू ने आंदोलन किया। अगर झामुमो–कांग्रेस की नीयत में खोट नहीं होता तो 1993 में सौदेबाजी की बजाय अलग राज्य का निर्माण करते। प्रभाकर ने परिसदन में रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, जिला के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रवक्ता अप्पू तिवारी,…
फतेह लाइव को प्रधान ने सुबह 7.30 बजे ही किया था फोन 45 हजार नगद एवं कई अन्य सामान ले गए चोर, सिख समुदाय के आक्रोश बाद भी नहीं मिली सफलता, सीसीटीवी फुटेज भी किया गया पेश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में इन दिनों अपराधी बेलगाम है. आजादनगर में लूटपाट, साकची में कार का शीशा तोड़कर चोरी आदि घटनाओं के बीच परसुडीह थाना में बेलगाम बदमाशों ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई और स्थानीय पुलिस को चेतावनी दी. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि गुरुद्वारा साहब सरजामदा में गुरु घर की गोलक (दानपेटी) तोड़कर चोर लगभग 45000 रुपया ले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो इलाके में बिजली की आंख मिचोली से इन दिनों जनता त्रस्त है. 24 घंटे में महज आठ घंटे यहां बिजली को लोग देख पा रहे हैं. विभाग की ओर से मिल रहे जवाबों से यह जनता कभी भी अपना आपा खो सकती है. मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह ने स्थानीय नेताओं के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया है. गुरुद्वारा रोड, मुंशी मोहल्ला, बैकुंठ नगर, पोस्ट ऑफिस रोड, सुभाष कॉलोनी, एलआईसी कॉलोनी आदि क्षेत्र के लोगों ने फतेह लाइव को बताया कि 24 में 8 घंटे ही बिजली मिल रही है. जिम्मेदार अधिकारी…
