Breaking News
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Ajsu : हेमंत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम : प्रवीण प्रभाकर, कहा – झामुमो–कांग्रेस ने सौदेबाजी की, संघर्ष आजसू ने किया

SHARE:

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर की प्रेस वार्ता 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर आये आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि हेमंत सरकार प्रत्येक मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आजसू के संघर्ष का परिणाम है। झामुमो–कांग्रेस ने सौदेबाजी करते रहे, आजसू ने आंदोलन किया। अगर झामुमो–कांग्रेस की नीयत में खोट नहीं होता तो 1993 में सौदेबाजी की बजाय अलग राज्य का निर्माण करते।

प्रभाकर ने परिसदन में रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, जिला के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रवक्ता अप्पू तिवारी, देवाशीष चट्टोराज, अभय सिंह आदि उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रभाकर ने कहा कि झारखंड में जहां कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है वहीं विकास कार्य भी ठप हैं। विगत 4 महीनों से विकास कार्यों पर कोई पैसा खर्च नहीं हो रहा है। राज्य सरकार मइया योजना का पैसा जुगाड़ करने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जानबूझकर नगर निकायों के चुनावों में देर कर रही है और ओबीसी को आरक्षण नहीं देने की साजिश रच रही थी, जिसे आजसू ने विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण हेतु आवश्यक ट्रिपल टेस्ट करवाने में भी गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार तुरंत पहल करे।

प्रभाकर ने कहा कि राज्य सरकार की रुचि न तो शैक्षणिक माहौल सुधारने में हैं और न ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने में। राज्य में मरीज खाट पर ढोए जा रहे हैं और सरकार अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर करने में व्यस्त है। इससे दोनों हस्तियों अपमान हुआ है।

प्रभाकर ने कहा कि झारखंड आंदोलन के इतिहास में केंद्र सरकार ने पहली वार्ता आजसू के साथ की थी, जो 1989 में हुई थी। 1998 में जब लालू यादव ने कहा था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा तो झामुमो ने जैक से इस्तीफा नहीं दिया और चुप्पी साध ली। तब आजसू ने 21 सितंबर 1998 को झारखंड बंद का आह्वान किया था जिसे जबरदस्त जनसमर्थन मिला था।

उन्होंने कहा कि 1999 में तत्कालीन बाजपेयी सरकार ने आजसू से वार्ता की थी। केंद्रीय गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने आजसू से वार्ता कर अलग राज्य निर्माण करने और वनांचल की बजाय झारखंड नामकरण करने के आजसू के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर