Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से आकांक्षी जिला कार्यक्रम संपूर्णता अभियान के सम्मान समारोह में जिले पोटका प्रखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारीयों को जिला स्तर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड संसाधन केंद्र पोटका के जयश्री वायपाई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को शिक्षा क्षेत्र मे उनके उत्कृष्ट कार्य ओर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम ने इनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर रेल कर्मचारियों के लिए अलग से बाइक स्टैंड उपलब्ध करवाया जाए। उक्त आशय की मांग ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक से की है। उपरोक्त संबंध में उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक से टाटानगर से दूसरे रेलवे स्टेशनों में नित्य प्रतिदिन आवागमन करने वाले रेल कर्मचारियों के लिए अलग से एक बाइक स्टैंड उपलब्ध करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है, कि वर्तमान समय में टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर जो…

Read More

अंतिम सोमवारी भजन संध्या कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का रहता है भरपूर सहयोग- काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 4 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या को लेकर हर हर महादेव सेवा संघ की तैयारियाँ पूर्ण उत्साह के साथ जारी हैं। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पीछे एक महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि मृतिका का नाम मनीषा कौर है. 9 साल पहले सागर नामक युवक से प्रेम विवाह किया था. उसके दो बच्चे भी हैं. बीती रात किसी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. हालांकि घटना के बाद से मृतका का पति…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के सचिव अमित श्रीवास्तव ने मार्मिक बयान जारी करते हुए टाटा स्टील के एम डी टीवी नरेन्द्रन से आग्रह किया कि डोबो पुल से आये दिन कई लोग आपसी मनमुटाव या घरेलू विवाद को लेकर पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर रहे है. इससे जमशेदपुर औद्योगिक शहर की छवि धूमिल हो रही है तथा डोबो पुल कलंकित हो रहा है. इस प्रकार की घटना से लोगों को बचाने के लिए डोबो पुल के दोनों छोर को तार की जाली लगाकर घेरा बंदी कराया जाय, जिससे अधिकांश नवजवानों के जीवन की…

Read More

गुरमत ज्ञान के इस महासागर की एक बूंद से भी बदल सकता जीवन शिक्षा ग्रहण कर अपना जीवन सफल करें: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सिख समुदाय के लिए आध्यात्मिक और शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण 55वां गुरमत सिख्या कैंप आगामी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो में आयोजित किया जाएगा। यह सात दिवसीय शिविर सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन, कोलकाता तथा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसमें देश के जाने-माने सिख विद्वान गुरमत ज्ञान का प्रसार करेंगे। गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) में अधिक से…

Read More

25 वर्षों की भजन संध्या का सफ़र मेरे जीवन का अद्भुत और अलौकिक अनुभव, शहरवासियों के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद के सहारे ही हम यहां पहुंच पाये – काले फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बहु प्रतिक्षित हर हर महादेव संघ भजन संध्या का पावन अवसर एक बार फिर आ गया है. यह भजन संध्या का 25 वां साल है. इस वर्ष रजत जयंती के रूप में इसे और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है. लगातार 25 वर्ष तक किसी आयोजन की निरंतरता अपने आप इसके महत्व को बताने के लिए काफ़ी है, जो सभी श्रद्धालुओं और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के चुनीडीह गांव निवासी 37 वर्षीय युवक माणिक महतो की पानी में डूबने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई है. इसकी सूचना मिलने पर सुबह पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि वह घर का इकलौता पुत्र था और पिछले कई माह से मानसिक तनाव में रह रहा था. उसने 2 साल पूर्व पश्चिम बंगाल की एक लड़की से विवाह किया था लेकिन डेढ़ माह तक साथ रहने के बाद पत्नी मायके भाग गई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी डोबो पुल पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. युवती की पहचान बारीडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणिक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपनी सहेली के साथ दोमुहानी घूमने आई थी. इसी दौरान अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. फोन पर बहस के बाद युवती ने अचानक पुल से छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही सोनारी…

Read More

दिल्ली से आएगी विशेष पालकी, शस्त्र एवं परिधान के होंगे दर्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सिखों के नवम गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके तीन शिष्यों की 350 वीं शहादत को समर्पित विशेष जागृति यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह जमशेदपुर आएगी. यह 31 अगस्त रविवार को गुरु के बाग पटना से शुरू होगी और इसका समापन पंजाब के आनंदपुर स्थित तख्त श्री केशगढ़ साहिब में होगा. इसकी तैयारी गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थल तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी की ओर से शुरू कर दी गई है. गुरु गोविंद सिंह गर्ल्स हाई स्कूल पटना के पूर्व सचिव…

Read More