Author: फतेह लाइव • एडिटर

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा- एक सितंबर के बाद अमृत नहीं छकने, बाल-दाढ़ी रंगने व बांधने वाले की सदस्यता खारिज की जाए फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी ताजा हुक्मनामे को लेकर सिख समाज में गंभीरता और प्रतिबद्धता का वातावरण बनता जा रहा है. गुरुवार को सिख धर्म के युवा प्रचारक, विचारक व चिंतक ज्ञानी हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बयान जारी कर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) से मांग की है कि वह कोल्हान क्षेत्र के सभी 34 गुरुद्वारों में इस हुक्मनामे को तत्काल प्रभाव से लागू करे. ज्ञात हो कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा मेन अस्पताल परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गयी, जब बर्न यूनिट के बाहर खड़ी एक एम्बुलेंस में अचानक आग लग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस से अचानक धुआं उठता देख लोग घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गयी. अस्पताल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए टाटा स्टील फायर डिपार्टमेंट को तत्काल सूचित किया. कुछ ही देर में दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. गनीमत रही…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वांग गणेश उत्सव पूजा समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीसरे वर्ष जोर-शोर से गणेश उत्सव की तैयारी की जा रही है, जिसमें आगामी 27 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक छह दिवसीय गणेश उत्सव स्वांग 1/सी सामुदायिक भवन गोमिया में मनाया जा रहा है. इस उत्सव में प्रतिदिन सुबह 08 बजे से पूजन ,आरती ,पुष्पांजलि , महाभोग वितरण और 27 अगस्त से 30 अगस्त तक संध्याकालीन 7 बजे से प्रख्यात कथा वाचक अयोध्यधाम मनोज कुमार मिश्रा के द्वारा प्रवचन एवं 31 अगस्त संध्या 07 बजे से संगीतमय भजन पूज्य श्री त्रिपुरारी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने संसद भवन लोकसभा नियम 377 के अधीन सूचना पर घाटशिला से बहरागोड़ा के बीच एम्स बनाने के बात को उठाया. कहा कि झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेषकर संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर (झारखण्ड) अंतर्गत व्याप्त स्वास्थ्य समस्याओं से सम्बंधित है. जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमाओं के पास स्थित है, और यहाँ के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ता है. इन क्षेत्रों में बहुसंख्यक आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं, जिनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है. झारखंड राज्य में देवघर में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शास्त्री भवन मंत्रालय में काफी देर तक जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने जी. किशन रेड्डी केंद्रीय खान मंत्री भारत सरकार से मुलाकात की और वर्ष 2019 से बंद पड़े जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र स्थित घाटशिला प्रखंड के मऊभंडार में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की इकाई इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) का समेल्टर प्लांट एवं रिफाइनिंग को खोलने पर चर्चा की. सांसद ने मंत्री को बताया की सांद्र अयस्क की कमी और वित्तीय कारणों के कारण प्लांट में प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है जिससे आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में बेरोजगारी काफ़ी बढ़ गयी है. सांसद ने कहा बीते…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक अज्ञात युवती ने मानगो स्थित छोटा पुल से स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी. इन दिनों नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानगो थाना को सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घटनास्थल से युवती की जूती और नकाब बरामद हुआ है, जिसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मानगो थाना के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला के पास हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, संजीव कुमार सिंह बुधवार को अचानक रखा कॉपर आईसीसी के राखा कॉपर प्रोजेक्ट पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ आईसीसी के कार्यकारी निदेशक एवं यूनिट प्रमुख एस.एस. सेठी के साथ घाटशिला, झारखंड में एचसीएल/आईसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राखा खदान के एमडीओ साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड की खनन-पूर्व गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने राखा खदान के एजेंट (खान) कार्यालय में वर्षा जल संचयन कार्य का भी निरीक्षण किया.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला में संयुक्त नाट्य कला केंद्र,भारतीय संगीत नाट्य जगत के महान व्यक्तित्व “थिएटर ऑफ़ रूट्स” आंदोलन के अग्रदूत रतन थियम के निधन पर संयुक्त नाट्य कला केंद्र, घाटशिला के रंगकर्मियों ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत नाट्यकार को श्रद्धांजलि दी. रतन थियम राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक रहे. वे इंफाल (मणिपुर) में “कोरस रिपर्टरी थिएटर” के संस्थापक निदेशक भी थे. भारतीय संगीत और रंगमंच में रंगनिर्देशक रतन थियम ने प्रयोगधर्मी नाट्य परंपरा का निर्वाह किया. उनके द्वारा निर्देशित नाटकों में रविन्द्र नाथ टैगोर का *राजा*, कालिदास का *ऋतुसंहारम्*, धर्मवीर भारती का *अंधायुग*, *चक्रव्यूह* आदि प्रमुख हैं.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. Inner Wheel Club Jamshedpur West ने साकची हाई स्कूल में किशोरी बालिकाओं के लिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें आवश्यक संसाधन प्रदान करना था. इस अवसर पर डाबर इंडिया की ओर से डॉ. आशू ने मासिक धर्म स्वच्छता और सामान्य स्वास्थ्य (General Health) पर एक प्रभावशाली और ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किया. उन्होंने लगभग 40 उपस्थित किशोरी छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान सफाई, संक्रमण से बचाव, तथा आत्म-देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल भाषा में दीं. क्लब…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रभात शर्मा को पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) के ईस्ट ज़ोन का निदेशक नियुक्त किया गया है. इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना बेंगलुरु स्थित पीआरसीआई मुख्यालय द्वारा जारी की गई है. प्रभात शर्मा कॉरपोरेट क्षेत्र के अनुभवी पेशेवर हैं, जिन्हें रणनीतिक योजना, संचार, परियोजना प्रबंधन, हितधारक समन्वय और जोखिम मूल्यांकन जैसे क्षेत्रों में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. उन्होंने विभिन्न संगठनों को रणनीति निर्माण, प्रभावी संचार और जोखिम प्रबंधन के माध्यम से सफलता की ओर मार्गदर्शित किया है. कॉरपोरेट दुनिया में उनकी गहरी समझ और जोखिम प्रबंधन…

Read More