Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड के एक और प्रवासी की अपराधियों द्वारा विदेश में गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सूचना है. प्रवासी मजदूर गणेश करमाली को नाइजर में गोली लगने से मौत हो गयी है. परिजनों ने सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने की अपील की है. जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के तिलैया पंचायत स्थित कारीपानी गांव रहिवासी 39 वर्षीय गणेश करमाली की बीते 15 जुलाई की दोपहर अफ्रीका के नाइजर में गोली लगने से मौत हो गई. बताया जाता है कि नाइजर में अज्ञात अपराधकर्मियों ने वहां…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोल्फ ग्राउंड के सामने शुक्रवार कि रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक मोहम्मद अरमान (उम्र करीब 28 वर्ष) की मौत हो गई. वह ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 का रहने वाला था और सेफ्टी शूज़ बेचने का काम करते थे. हादसे के वक्त वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान स्कूटी से संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गया.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत टिनप्लेट अस्पताल…

Read More

बागबेड़ा पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी सबकी आंखें बंद, राजीव राम के साथ शम्भू चौधरी का भी उछल रहा नाम, महिला को कहा गोलियां चलेंगी, कांग्रेसियों में उबाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत टाटानगर स्टेशन की मेन पार्किंग इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. अंदर-बाहर सब जगह माफिया राज चल रहा है. रेलवे और जिला पुलिस की अनदेखी कभी भी यहां बड़ी घटना को दावत दे सकती है. शुक्रवार शाम को एक ओला कैब का चालक भुइयांडीह निवासी विनय मेन सड़क से पार्किंग कर्मी द्वारा लूटा गया. उसकी कैब के डशबोर्ड से दो सौ रूपये जबरदस्ती निकाले जाने का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. इंटक की 315वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 20 जुलाई रविवार को नई दिल्ली स्थित एन एम डी सी कनवेनसन सेंटर सेंटर में आयोजित हो रही है, जिसकी अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी करेगें. बैठक में मुख्य रूप से स्थायी एवं अस्थायी मजदूरों से संबंधित केंद्र सरकार की गलत नीतियों, कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं, एवं जल्द होने वाली इंटक की एजीएम के एजेंडा पर विचार किया जाएगा. बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेशवर पांडे, के अलावा झारखंड इंटक के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शहर के टाटा टिनप्लेट यूनियन के…

Read More

श्रावण की अंतिम सोमवारी पर आयोजित होगी भव्य भजन संध्या – अमरप्रीत सिंह काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पावन श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा 4 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या समारोह का आयोजन किया जा रहा है. यह वर्ष संघ के लिए विशेष है क्योंकि यह आयोजन इस साल अपना 25 वां वर्ष (रजत जयंती वर्ष) मना रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा. संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि आयोजन की तैयारी हेतु शुक्रवार को साकची कालीमाटी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डेन में शुक्रवार देर शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 47 वर्षीय प्रीति वर्मा के रूप में हुई है. वह ब्रजेश वर्मा की पत्नी थी, जो पेप्सी कंपनी में अधिकारी हैं. दंपति के दो बच्चे हैं. एक बेटा और एक बेटी. परिवार वालों के अनुसार, शुक्रवार की शाम प्रीति वर्मा अपने कमरे में थीं. कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो बेटे ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. दरवाजा तोड़कर भीतर जाने पर देखा गया कि प्रीति पंखे से फंदे के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  युवा समाजसेवी रवि जायसवाल भले ही अभी जमशेदपुर में नहीं है, परंतु उनकी समाजसेवा आज भी झारखंड में देखने को मिलती है. चाईबासा से सटे शंकोसाइ गांव में पढ़ाई कर रहे लगभग 30 असमर्थ बच्चों के बीच रंग-बिरंगे छातो का वितरण रवि जायसवाल की मदद से संभव हुआ. ये वो बच्चे थे जो किसी समस्या के कारण बगैर छाते के ही विद्यालय जा रहे थे. लगातार मौसम खराबी के कारण कभी-कभी बच्चे भींग कर विद्यालय आना जाना करते थे, या फिर कभी विद्यालय नहीं जा पाते थे. उनकी समस्याओं को समझते हुए रवि जायसवाल ने उन गांव…

Read More

सारी तैयारियां पूरी, पार्किंग की उचित व्यवस्था, भजन संध्या का आनंद लेने शहर की कई गणमान्य हस्तियां होंगी शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर.  श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर 21 जुलाई को एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य भजन संध्या और विशाल महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक रितेश पांडेय और बिहार की लोकप्रिय गायिका सिद्धि पाठक अपनी भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में सराबोर करेंगे. शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री नीलकंठ महादेव संघ के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. चैतन्य को भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है. चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब आज सुबह ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की. चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है. चैतन्य का आज जन्मदिन भी है. बताया जा रहा है कि इस मामले में नए साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने पीएमएलए के तहत…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है. गुरुवार को शंकरपुर और चांदनी चौक इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट और छेड़खानी की घटनाएं सामने आईं. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पहले पक्ष की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गुरुवार को शंकरपुर स्थित कबीर मंदिर के पास मिहिर गोप, मनोज नायक, दिलीप गोप, अभिमन्यु गोप और एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे. उन्होंने पहले गाली-गलौज किया…

Read More