Author: फतेह लाइव • एडिटर
रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने हरमंदिर जी, पटना साहिब में सिखों के जनसांख्यिक प्रतिनिधित्व में प्रस्तावित परिवर्तनों पर नाराजगी व्यक्त की है। सेठी ने कहा के तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब प्रबंधन समिति के संविधान का अस्तित्व 1955-56 से है और हमारे समुदाय के सदस्य दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र में अपना संविधानिक अधिकार व्यय कर रहे हैं। हाल ही में कुछ नेताओं ने झारखंड राज्य के सिख संगत और गुरुद्वारों के प्रतिनिधित्व को दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र की वोटिंग प्रक्रिया से बाहर करने की कोशिश की है। यह दावा करते हुए कि…
श्रद्धांजलि अर्पित कर बंधाया ढाँढस जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी एवं जय नारायण सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बारीडीह विद्यापति नगर स्थित स्व. मनमोहन चौधरी के आवास एवं बिरसानगर स्थित स्व. जय नारायण सिंह के घर जाकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने दिंवगत नेताओं के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों का ढाँढस बँधाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बिरसानगर…
निर्णय की सोच अच्छी, किंतु योजना के रोडमेप व क्रियांवयन में संशय : कुणाल जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के कारखाना संशोधन अधिनियम विधेयक के उस प्रावधान पर सवाल खड़े किये हैं, जिसमें महिलाओं के लिए शाम 7 से सुबह 6 बजे तक काम करने के प्रावधान को विधानसभा ने मंजूरी दी है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा की समानता के अधिकार के नाम पर बिना स्थानीय वास्तविकताओं पर विचार किए और उसमे सुधार किए बिना कुछ भी नियम पारित करना अप्रासंगिक है। कुणाल ने कहा की भाजपा के वॉकआउट के बाद सदन में इस…
शहर को अपराधमुक्त बनाने तथा शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर सीनियर एसपी से मिले जमशेदपुर नागरिक परिषद के प्रतिनिधि जमशेदपुर। पूर्व निर्धारित समयानुसार गुरुवार को जमशेदपुर नागरिक परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल सीनियर एसपी प्रभात कुमार से उनके कार्यालय में मिला. प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. शहर को कैसे अपराधमुक्त बनाया जाये तथा शांति व्यवस्था कायम की जाये. इस पर चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद उन्होंने ने कहा कि अपराधिक घटनाएं जरूर हो रही है, जिसका अफसोस जताया. लेकिन उन्होंने जनवरी 23 से अभी तक का एक ग्राफ…
जमशेदपुर. कोल्हान का एकमात्र सरकारी लॉ कॉलेज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई घोषित करने के संबंध में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विधानसभा में शून्यकाल में करने की मांग की. इसे लेकर कॉलेज के छात्र अमर कुमार तिवारी ने विधायक से अनुरोध किया था. उनसे मांग की गई थी कि सभी विद्यार्थियों के हित को देखते हुए स्वतंत्र इकाई की मांग विधानसभा में की जाए, जिसके फलस्वरूप विधायक सरयू राय ने शून्य काल में इसकी मांग की है. बता दें कि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई करने की मांग करीब 21 सालों से चल…
शनिवार को एसडीओ ने दोनों धड़ों की बैठक बुलाई जमशेदपुर। गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी चुनाव 2023 की मतदाता सूची को लेकर महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने कल शुक्रवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है, जबकि अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही रविवार को बैठक बुला चुके हैं। इधर, इंदरजीत सिंह ने बैठक बुलाने की जानकारी कस्टोडियन सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना, एसडीओ सिटी पटना से निर्वाचन पदाधिकारी और बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार को दे दी है। कल की बैठक में महासचिव मतदाता सूची को अंतिम रूप दे देंगे। उनके अनुसार पटना हाई…
जमशेदपुर. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के हॉल में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय माइकल जॉन को याद किया गया. गुरुवार को सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. फिर बिस्टुपुर स्थित कब्रिस्तान पर भी जाकर माल्यार्पण किया गया एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बिष्टुपुर स्थित घर में उनके द्वारा मजदूर हितों में किए गए कार्यों को याद किया गया. यूनियन नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय माइकल जॉन ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार इंटक के अध्यक्ष के रूप में भी मजदूरों की सेवा की. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ मिलकर भी उन्होंने हमारे शहर की कई बड़ी…
जमशेदपुर. भाजपा नेता सह नागरिक सुविधा मंच के झारखंड प्रदेश संयोजक शशि मिश्रा के हरहरगुटू स्थित आवास पर महा मृत्युंजय जाप के पूर्णाहुति का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस अवसर पर भंडारा का आयोजन भी किया गया. भोजपुरी भजन गायक सुनील सहाय के द्वारा आरती की गई. भंडारे में ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, हृदय नंद तिवारी, आनंदी ओझा, राज किशोर यादव, कुली सिंह, हंसराज सिंह, एमडी शुक्ला, राज किशोर सिंह, अमन मिश्रा, केशव सिंह, चीफ एडिटर चरणजीत सिंह खालसा, संतोष चौबे समेत मिश्रा परिवार के सभी सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा सैंकड़ों…
जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए बागबेड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई हेतु छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर और विशेषकर शुद्ध पेयजल टैंकरों से उपलब्ध करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्योंकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जो भी हैंड पंप बोरिंग था। वह सभी बोरिंग और हैंडपंप में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण पीने योग्य नहीं रह गया है। गंदे पानी पीने से महामारी फैल सकती है। इसलिए शुद्ध पेयजल की अति आवश्यकता है और स्वास्थ्य विभाग को बोलकर…
जमशेदपुर. सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा बंगाली बस्ती में भीम सिंह नामक युवक ने देर रात अपने खाली मकान में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह बस्ती के लोगों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में उसके चाचा जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और पत्नी बागबेड़ा अपने मां के घर पर रह रही थी। कुछ दिन पहले…