Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बाढ़ विभीषिका को लेकर शनिवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक अनुमंडल पदाधिकारी सह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के निर्देश पर आयोजित हुई. बैठक में बरसात आने से पूर्व आपदा, बाढ़ से बचाव से संबंधित अन्य विषयों पर अपना-अपना प्रस्ताव देने के संबंध में नागरिक सुरक्षा के सभी वार्डेन सेवा के सदस्यों तथा स्वंय सेवकों के साथ विचार विमर्श किया गया, जिसमें चीफ वार्डेन शकील अनवर खान, डिविजनल वार्डेन, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, पोस्ट वार्डेन, स्वंय सेवक तथा सिविल डिफेंस के पदाधिकारी में सुरेश प्रसाद प्रधान लिपिक…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार गुड़ाबांदा थाना अंतर्गत कन्यालुका तथा मुसाबनी थाना अन्तर्गत टेरेंगा में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी की गई. छापामारी के क्रम में विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब एवं पश्चिम बंगाल में बिक्री हेतु अधिकृत बियर बरामद कर जब्त किया गया. एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा एक अवैध शराब बिक्रेता के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. एक अन्य छापामारी में बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर से एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. ये शराब हुई जब्त विदेशी शराब:-23.76 लीटर बियर:- 25.95…
जमशेदपुर। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 17 एवं 18 जून को पूर्वी सिंहभूम में रहेंगे. इस दौरान राज्यपाल का 18 जून रविवार को चाकुलिया प्रखंड स्थित भातकुंडा ग्राम में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम तथा चाकुलिया में ही एक अन्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होना प्रस्तावित है. राज्यपाल के दौरे को लेकर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा के साथ भातकुंडा स्थित कार्यक्रम स्थल तथा केदारनाथ झुनझुनवाला विद्यालय परिसर के कार्यक्रम स्थल का मुआयाना कर तैयारियों का अवलोकन किया तथा विधि व्यवस्था संधाऱण की दृष्टि से क्या-क्या जरूरी कदम उठाये जाने हैं…
जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू की मां एवं पंत के महान रागी गुरदयाल सिंह की धर्मपत्नी बीबी बचन कौर को शनिवार को साकची गुरुद्वारा में सैकड़ों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय, कारपोरेट जगत के विजय सिंह राणा, प्रभात कुमार, ट्रांसपोर्टर उदय शर्मा, डीएसपी भोला प्रसाद, पूर्व डीएसपी आरएन शर्मा, पूर्व डीएसपी वीरेंद्र यादव, दैनिक इस्पात मेल, दैनिक चमकता आईना के प्रकाशक ब्रज भूषण सिंह, संपादक जय प्रकाश राय, उप-संपादक संजीव भारद्वाज, टाटा मोटर्स यूनियनअध्यक्ष गुरमीत सिंह…
जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी एवं उनके साथ आई उनकी पुत्री सुखजीत कौर को प्रधान भगवान सिंह, पटना साहिब के महासचिव इंदरजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह आदि द्वारा शाल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर अपने संबोधन में इंदर सिंह नामधारी ने जमशेदपुर से जुड़े कई लम्हों को याद किया और उन्होंने बताया कि मैंने अपने जीवन पर आधारित एक किताब लिखी है, जिसका जमशेदपुर में जुलाई महीने में विमोचन किया जाएगा. उन्होंने सभी लोगों से विमोचन कार्यक्रम…
राष्ट्र सेवा के लिए भाजपा सबसे उचित मंच : राजीव रंजन जमशेदपुर। सबका साथ, सबका विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भाजपा सभी का विश्वास भी प्राप्त कर रही है। पार्टी में सभी वर्ग,समाज से शामिल होने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है. शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के दीनदयाल सभागार में भारतीय पुलिस सेवा से अवकाश प्राप्त पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की. सिंह के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में कॉरपोरेट प्रोफेशनल काजल सहाय, रांची महानगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष आर के सिंह, अवकाश प्राप्त पुलिस अधिकारी…
जमशेदपुर। परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा ड्राइवर कॉलनी निवासी संतोष प्रसाद पर टुकटुक उपाध्याय ने गोली चला दी और फरार हो गया. इस घटना में संतोष प्रसाद बाल बाल बच गया. वहीं घटना के बाद परसुडीह पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. जानकारी के अनुसार अपने काम से लौट रहे संतोष प्रसाद को पहले टुकटुक उपाध्याय ने बीच सड़क पर रोका. उसके बाद बंदूक का भय दिखाकर संतोष प्रसाद के पास 12 हज़ार नगद मोबाइल फोन और उसकी गाड़ी को छिनकर भागने लगा. जहां स्थानीय लोगों की भीड़ देखकर टुकटुक उपाध्याय बाइक छोड़कर संतोष प्रसाद से पैसे और मोबाइल को…
जमशेदपुर। शहर के टर्बनेटर राजकमलजीत सिंह ने फादर्स डे के मौके पर शहरवासियों को अनोखे ढंग से संदेश दिया है. गोलमुरी के टुईलाडुंगरी निवासी राजकमलजीत सिंह ने फादर्स डे को अलग तरीके से मनाने के लिए अपनी पगड़ी पर धागे से फादर्स डे के अलावा पिता, वालिद, डैड और बापू लिख कर उकेर दिया. राजकमलजीत जो शहर के सिख युवाओं के बीच टर्बनेटर नाम से भी मशहूर हैं. उनका कहना है कि इस टर्बन स्टाइल का पूरा वीडियो यूट्यूब पर रविवार को जारी करेंगे, जिसमें हिन्दी में ‘पिता’, उर्दू में ‘वालिद’, अंग्रेजी में ‘डैड’ और गुरमुखी में ‘बापू’ शब्दों को…
मानगो के अलावा सोनारी और कदमा के भी कांवरिया शामिल रहेंगे जत्थे में: विकास सिंह जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के पावन माह में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से निशुल्क कंवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष 16 जुलाई दिन रविवार को यात्रा मानगो से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी. इस आयोजन में प्रत्येक वर्ष केवल मानगो के ही श्रद्धालु जाया करते थे, लेकिन इस वर्ष सोनारी और कदमा के भी कांवरिया निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल रहेंगे. यह जानकारी संघ के संस्थापक सदस्य एवं भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो…
जमशेदपुर। परसुडीह थाना पुलिस ने चोरी की नीयत से छिपाकर रखे सात मवेशियों को जब्त कर गौशाला में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि कुछ मवेशियों को मकदमपुर में छिपा कर रखा गया है. इस सूचना के सत्यापन पर पहुंचने पर पाया गया कि मवेशी जिनमें बछड़े भी शामिल थे. उन्हें छिपा कर रखा गया है. पूछताछ करने पर किसी ने दावा नहीं किया. सभी लावारिस मवेशियों को बरामद कर उन्हें गौशाला भेजने की तैयारी चल रही है. सूत्र बताते हैं कि…
