Author: फतेह लाइव • एडिटर

आरके गुजराल के निधन के बाद रिक्त था पद, थाना प्रभारी ने लगाई मोहर जमशेदपुर। सोनारी थाना शांति समिति के नए अध्यक्ष डॉ अमल पात्रो होंगे. वहीं सचिव पद का निर्वाह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू निभाएंगे. रविवार को शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. पिछले दिनों समिति के अध्यक्ष आर के गुजराल का निधन हो गया था. तब से यह पद रिक्त था. सोनारी थाना परिसर में थाना प्रभारी विष्णु रावत एवं शांति समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सचिव का पद भरा गया. थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि…

Read More

संपर्क से समर्थन अभियान में उत्तर प्रदेश संघ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के लोगों से की मुलाकात जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत लोकसभा स्तरीय जनसभा में शामिल होने हेतु एक दिवसीय प्रावस पर लौहनगरी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह पश्चिमी प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की. पूर्व मंत्री ने पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत आशीष किशोर संघ सभागार में…

Read More

जमशेदपुर। अर्पण की और से आयोजित रक्तदान शिविर भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया गया. इस मौके पर रक्तदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. 1133 रक्तदाताओं ने रक्त देकर मानव का जीवन बचाने का संकल्प लिया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 3000 पौधे वितरित किए. रेडक्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर में रविवार को लगाए रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो, पूर्वी के विधायक सरयू राय, विधायक मंगल कालिन्दी, समाजसेवी मीरा मुंडा, वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार, तख़्त श्री हरमंदिर साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने अपनी उपस्थिति प्रदान…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित 19 जून को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्षय में खूंटी से रांची दो दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा के तत्वधान में पद यात्रा का शुभारंभ होगा. इसे लेकर रविवार को खूंटी के उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से रविवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी श्रीनिवास ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर एवं उनके परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मान देने का काम किया गया. वहीं, भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान एवं त्याग और संघर्ष की गाथा…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष एवं सिंहभूम चैम्बर और कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उपाध्यक्ष (PRW) मुकेश मित्तल की सुपुत्री एवं श्री श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर, कदमा के अध्यक्ष शंकर लाल मित्तल की सुपौत्री सुश्री परिधि मित्तल ने IIT ADVANCED परीक्षा में आल इंडिया रैंक 4660 लाकर सफलता प्राप्त की है. परिधि मित्तल शांत स्वभाव होने के साथ-साथ शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है. उसने 2021 में ICSE बोर्ड की सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल से 10वीं की पढ़ाई करके 97% अंक एवं 2023 में 12वीं की पढ़ाई CBSE बोर्ड से करके 94% अंक प्राप्त किये थे. शंकर…

Read More

जमशेदपुर। उलीडिह थाना क्षेत्र के शंकोसाई में तलाकशुदा महिला कि धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई. हत्या की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय तलाकशुदा नागी लकड़ा के रूप में हुई है, जो सुबह घर से कुछ काम के लिए बाहर गई थी. इस दौरान महिला कि हत्या की गई. परिजनों का कहना है कि तलाक लेने के बाद महिला किसी प्रेमी से फंसी हुई थी, और उसने ही इस घटना…

Read More

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट के पास 17 जून की शाम महिला सुमन देवी का बैग छीन कर भाग रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा. घटना के बाद महिला द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने युवकों को खदेड़ कर धर दबोचा. पुलिस ने महिला का बैग बरामद कर लिया है. तीनों युवक मोटरसाइकिल में सवार थे. घटना घटित होने के 3 घंटे के अंदर पुलिस को सफलता मिली और अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि तीनों युवक करण मुंडा, कृष्णा पात्रो और राकेश भुइयां परसुडीह के रहने…

Read More

जमशेदपुर.  पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत घोड़ााबाँधा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष सन्नी खान ने टेल्को मस्जिद के समीप कदम ग्राउंड में घोड़ाबांधा मंडल के पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त पश्चिम घोड़ाबांधा पंचायत के अध्यक्ष संजय तिवारी एवं क्षेत्र के लोगो की जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के साथ परिचयात्मक बैठक कराई. बैठक का आयोजन नवनियुक्त घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष सन्नी खान ने किया एवं समन्वय और संचालन जिला कांग्रेस महासचिव आमिर सोहैल ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने सभी मंडल क्षेत्र के…

Read More

जमशेदपुर। अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा कॉलोनी में बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती मनाई गई. रविवार को इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार, अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव एसपी सिंह, जिला पार्षद सह सचिव डॉ कविता परमार के साथ साथ संस्था के सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. विवाह मंडप का उदघाटन 22 को संस्था द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह जी की जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान सह विवाह मंडप उद्घाटन समारोह का आयोजन 22 जून को किया जाएगा. जिसमें बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा एवं नवनिर्मित विवाह मंडप…

Read More

जमशेदपुर। पिछले एक सप्ताह से बागबेड़ा कॉलोनी में पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने 6000 लीटर वाले निजी दोनों टैंकर से प्रतिदिन 12000 लीटर यानी कुल 84000 लीटर निःशुल्क पानी का वितरण किए जाने पर सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान में उन्हें शाॅल, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों मोटर जल जाने के कारण एवं वर्तमान में भी पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में निःशुल्क पानी बंटवा कर स्थानीय लोगों का प्यास बुझाने का कार्य करना काफी सराहनीय है. इसके…

Read More