Jamshedpur : राहुल गांधी के जन्मदिन पर खूंटी से दो दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, युवा कांग्रेसी हुए शामिल

SHARE:

जमशेदपुर।

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित 19 जून को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्षय में खूंटी से रांची दो दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा के तत्वधान में पद यात्रा का शुभारंभ होगा. इसे लेकर रविवार को खूंटी के उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से रविवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी श्रीनिवास ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर एवं उनके परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मान देने का काम किया गया. वहीं, भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान एवं त्याग और संघर्ष की गाथा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने में विचारों में रखा.

मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव संजीव रंजन सिंह ने माल्याअर्पण कर उनसे प्रेरणा लेने की बात कही. इस पद यात्रा से राहुल गांधी के भ्रष्टाचार एवं मोदी के चहेते पूंजीपतियों के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को अवगत कराया जायेगा. यही इस यात्रा का उद्देश्य है. इस यात्रा में शामिल होने शहर से प्रदेश महासचिव संजीव रंजन, शिबू सिंह, राकेश साहू, जिला उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष बिजेंद्र साहू, पश्चिमी उपाध्यक्ष सुनील प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार पाल एवं झारखंड से हजारों कि संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें